झाबिर झाब्रेलोव ONE Fight Night 42 में चेज़ मैन के परफेक्ट रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए तैयार – ‘शानदार फिनिश देखने को मिलेगा’

Nicolas Vigna Dzhabir Dzhabrailov ONE Fight Night 32 25 scaled

छह फाइट्स और छह धाकड़ फिनिश। झाबिर झाब्रेलोव अपने मैचों को बहुत तेजी से फिनिश करते हैं।

अब अपराजित टर्किश वॉरियर का सामना ONE Fight Night 42 के वेल्टरवेट MMA मेन इवेंट में एक अन्य अपराजित फाइटर चेज़ “मैनिमल” मैन से होगा। इस इवेंट का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से शनिवार, 11 अप्रैल को किया जाएगा।

21 वर्षीय सनसनी ने अपने ONE डेब्यू में एडुआर्डो फ्रेटस को मात्र 20 सेकंड और फिर दूसरे मुकाबले में खुसान उराकोव को मात्र 47 सेकंड में ढेर कर दिया था।

ONE Fight Night 32 में अपना यूएस प्राइमटाइम डेब्यू करते हुए उन्होंने अर्जेंटीटना के निकोलस विगना को 1:43 मिनट में पराजित किया।

पहले राउंड में आए तीन धमाकेदार नॉकआउट से उन्होंने अपनी खास पहचान बना ली है और वो जानते हैं कि अगला मैच कितना अहम है:

“दांव पर बहुत कुछ होने और फाइट के लिए जल्दी उठने के अलावा कुछ भी नहीं बदलता। मुझे पता है मैं कौन हूं और मैं क्या कर सकता हूं।”

खुद को लेकर इतने जागरुक होने की बात झाब्रेलोव को बहुत ही खतरनाक बनाती है।

वो अपने हर मुकाबले में पहले से कहीं अधिक तेजी और लय के साथ उतरते हैं। मगर इस बार उनका प्रतिद्वंदी बहुत ही खतरनाक है, जो खुद अपने करियर में अपराजित है।

रूस में जन्मे टर्किश स्टार ने बताया:

“मैं इस फाइट के लिए थाईलैंड में तैयारी कर रहा हूं। कुल मिलाकर ट्रेनिंग कैंप बहुत अच्छा रहा है और मैं यहां के माहौल में भी अच्छी तरह ढल रहा हूं।

“हर फाइट के साथ मैं खुद का बेहतर वर्जन बन रहा हूं। अपने इस सफर में मैं हर दिन और ज्यादा तेज-तर्रार होता जा रहा हूं।”

खुद में लगातार सुधार करने वाले झाब्रेलोव का सामना करना किसी भी प्रतिद्वंदी के लिए बहुत मुश्किल काम हो सकता है।

उनके सामने ONE Fight Night 42 में मैन चुनौती बनकर खड़े होंगे। अमेरिकी स्टार की फाइट्स की फुटेज का अध्ययन करने के बाद उन्होंने जीत का प्लान तैयार कर लिया है।

The Team Amir के प्रतिनिधि ने कहा:

“मैंने उनकी इसी फिटिकेफु के खिलाफ फाइट देखी और मैं प्रभावित नहीं हुआ। स्टैंड-अप में वो मुझे कुछ खास नहीं लगे, अब देखते हैं उसकी ठोड़ी कितनी मजबूत है।

“आप धमाका देखने के लिए तैयार रहें और हमेशा की तरह मेरी तरफ से एक शानदार फिनिश देखने को मिलेगा। देखते हैं वो मेरे साथ टिक भी पाते हैं या नहीं। आदर्श जीत यही होगी कि मैं पहले राउंड में ही फाइट खत्म कर दूं, एक हेडशॉट के साथ। 50 हजार यूएस डॉलर का बोनस जीतूं।”

Dzhabir Dzhabrailov Khusan Urakov ONE Friday Fights 93 16

झाब्रेलोव ने अपने अपराजित प्रतिद्वंदी की कमजोरी ढूंढ़ निकाली

झाबिर झाब्रेलोव भले ही कितने भी खतरनाक हों, लेकिन वो कभी बिना तैयारी के रिंग में नहीं उतरते।

उनके विरोधी मैन के नाम 7-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड और पांच शानदार फिनिश शामिल हैं। अरकान्सा निवासी की शारीरिक क्षमता शानदार है और वो रेसलिंग व पावरलिफ्टिंग के दम विरोधियों को परेशानी में डाल देते हैं।

अपराजित टर्किश स्टार ने बताया कि वो गलती नहीं करेंगे:

“मैं किसी को हल्के में नहीं लेता। वो एक ऐसे रेसलर लगते हैं जिनका कंट्रोल काफी मजबूत है। वो ताकतवर और मजबूत रेसलर हैं, बिल्कुल निंजा टर्टल जैसे। उनकी फिजिकल स्ट्रेंथ जबरदस्त है और उनका प्रेशर भी सामने वाले को मुश्किल में डाल सकता है।”

अपने विरोधी की क्षमता का सम्मान करना और उन क्षमताओं को पूरी तरह ध्वस्त करना दो अलग-अलग चीज हैं।

झाब्रेलोव को लगता है कि अगर फाइट स्टैंड-अप में रहेगी तो स्ट्राइकिंग से उनको फायदा होगा। वहीं मैन ने अपने विरोधियों को फिनिश किया है कि टर्किश स्टार को सावधानी बरतनी होगी।

21 वर्षीय स्टार ने बताया:

“उनकी स्ट्राइकिंग उनकी सबसे बड़ी कमजोरी है। मेरी तरफ से मेरी स्पीड और मेरे जखीरे में मौजूद अलग-अलग हथियार इस फाइट का फैसला करेंगे।”

न्यूज़ में और

ONE Fight Night 43 – Bantamweight Muay Thai 2 (4)
Nicolas Vigna Dzhabir Dzhabrailov ONE Fight Night 32 25 scaled
Tomyamkoong Bhumjaithai Bejenuta Maximus ONE Friday Fights 149 5 scaled
Kaotaem Fairtex Xavier Gonzalez The Inner Circle April 3 11 scaled
KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff
Takeru
eerselrung
nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1