ONE Friday Fights 21 में कोंगसुक ने डेब्यू मैच जीत, योडफुपा का शानदार सफर जारी

Paidang Kiatsongrit Kongsuk Fairtex ONE Friday Fights 21 24

ONE Championship के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाले वीकली इवेंट्स बहुत कम समय में बेहद मनोरंजक सीरीज बन चुकी है। शुक्रवार, 16 जून को ONE Friday Fights 21 ने भी दिखाया कि ये सीरीज खास क्यों है।

12 मैचों में शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखने को मिला, जहां फैंस को कई शानदार फिनिश और कांटेदार मुकाबले देखने को मिले।

यहां जानिए ONE Friday Fights 21 में क्या-क्या हुआ।

कोंगसुक ने पेडंग पर मॉय थाई मैच में जीत दर्ज की

PU 4202

मेन इवेंट में कोंगसुक फेयरटेक्स ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में अपना ONE डेब्यू किया, जहां उनका सामना अपने हमवतन एथलीट पेडंग कियटसोंग्रिट से हुआ।

पूर्व 2-डिविजन लुम्पिनी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन का डिफेंस शानदार रहा और दबाव बनाते हुए अपने विरोधी को बैकफुट पर धकेला।

उन्होंने फाइट के दौरान सटीक पंच लगाए और उनकी लेफ्ट हेड किक ने मैच की दिशा तय कर दी थी।

अंत में कोंगसुक ने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज करते हुए अपने करियर रिकॉर्ड को 61-15-5 पर पहुंचाया।

मोंग्कोलकेउ ने शानदार वापसी करते हुए सोनराक को पस्त किया

मोंग्कोलकेउ सोर सोमाई ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच की शुरुआत में नॉकडाउन होने के बाद शानदार वापसी करते हुए सोनराक सिट पोर जोर वोर पर नॉकआउट से जीत प्राप्त की।

सोनराक ने पहले राउंड में खतरनाक लेफ्ट हैंड लगाकर थाई स्टार को नॉकडाउन किया, लेकिन मोंग्कोलकेउ ने अपनी पावर के दम पर वापसी की।

दूसरे राउंड में कांटेदार टक्कर के बाद अंतिम राउंड में उन्होंने सोनराक को खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाते हुए 1 मिनट 40 सेकंड के समय पर फिनिश किया।

इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 151-39-2 पर पहुंच गया है।

पेटटोंगलोर ने रंगसंगटावन को परास्त किया

PU 3904

136-पाउंड केचवेट मॉय थाई बाउट में पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन और रंगसंगटावन सोर पराट ने अपना-अपना ONE डेब्यू किया और दोनों एथलीट्स ने क्राउड के अंदर रोमांच भर दिया था।

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद पेटटोंगलोर ने अपने शानदार स्किल सेट की मदद से सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की। उन्होंने खतरनाक एल्बोज़, दमदार लेफ्ट किक्स और परफेक्ट टाइमिंग के साथ काउंटर स्ट्राइक्स लगाकर जीत हासिल की।

इस जीत ने 22 वर्षीय एथलीट का करियर रिकॉर्ड 51-20 पर पहुंचा दिया है और अब ONE के टॉप मॉय थाई फाइटर्स में से एक बनने की राह देख रहे हैं।

जैक ने मर्दंगलैक को 82 सेकंड में फिनिश किया

जैक अपिचट मॉयथाई ने 142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में अपना प्रोमोशनल डेब्यू किया, जहां उन्होंने अपनी ताकत के दम पर मर्दंगलैक नकाटावन को हराया।

शुरुआत में दोनों ओर से दमदार किक्स लगती देखी गईं, लेकिन जैक ने अपने विरोधी के आक्रामक गेम को क्लीन राइट हुक से काउंटर कर नॉकडाउन स्कोर किया।

मर्दंगलैक रेफरी के काउंट का जवाब देने के बाद भी लड़खड़ा रहे थे। जैक ने राइट हैंड लगाकर अपने विरोधी को पहले राउंड में 1 मिनट 22 सेकंड के समय पर फिनिश किया और अपने रिकॉर्ड को 61-20-5 पर पहुंचाया।

सेकसन ने डोकमाइपा को एक राउंड में फिनिश किया

सेकसन फेयरटेक्स ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में अपना ONE डेब्यू किया, जहां उन्हें डोकमाइपा पीके साइन्चाई पर नॉकआउट से शानदार जीत मिली है।

थाई एथलीट्स ने शुरुआत में आक्रामक तरीके से अटैक किया। इस दौरान पहले कुछ मिनटों में खतरनाक बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगते देखे गए।

मगर कुछ देर बाद ही सेकसन ने अपने स्ट्राइकिंग गेम की मदद से फाइट का कंट्रोल अपने हाथों में लिया। उन्होंने एकसाथ कई पंच लगाकर डोकमाइपा को 2 बार नॉकडाउन किया, जिसके कारण रेफरी को पहले राउंड में 2 मिनट 50 सेकंड के समय पर फाइट को समाप्त करना पड़ा।

ये 22 वर्षीय एथलीट के करियर की 51वीं जीत रही।

पैंथेप ने योडकुमार्न को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

BB 0659

124-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच की शुरुआत से ही पैंथेप वीके खाओयाई ने अपनी रीच (पहुंच) और लंबाई का फायदा उठाकर योडकुमार्न मैक्सजंडी के लिए मुश्किलें खड़ी कीं।

डेब्यू कर रहे पैंथेप ने नी स्ट्राइक्स, किक्स और अपरकट्स लगाते हुए फाइट में अच्छी बढ़त कायम कर ली थी।

योडकुमार्न ने अगले राउंड्स में ताकत के दम पर वापसी की कोशिश की, लेकिन ये उन्हें 3-डिविजन लुम्पिनी वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ जीत दिलाने में नाकाफी साबित हुआ।

अंत में तीनों जजों ने पैंथेप के पक्ष में फैसला सुनाया और ये उनके करियर की 46वीं जीत रही।

योडफुपा ने शुरुआत में नॉकडाउन स्कोर करते हुए करीबी जीत दर्ज की

PU 2444

बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में युवा सनसनी योडफुपा विमानायर ने अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे अंतर कासेम के साथ धमाकेदार फाइट की।

मैच में योडफुपा की दमदार बॉक्सिंग आकर्षण का केंद्र बनी रही और उनके एक राइट हैंड के प्रभाव से बेलारूसी एथलीट मैट पर जा गिरे थे।

कासेम ने अंतिम राउंड में वापसी करते हुए नॉकडाउन स्कोर किया, लेकिन उन्हें जीत नसीब नहीं हो पाई।

योडफुपा को अंत में विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया गया। उनका ONE रिकॉर्ड 4-0 और करियर रिकॉर्ड 64-9-1 का हो गया है।

बिगदेली को हराकर गज़ाली ने जीत की लय वापस प्राप्त की

BB 0487

इलियास गज़ाली और जवाद बिगदेली ने 9 मिनट तक चले फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने की कोशिश की, लेकिन उनमें से कोई भी अपने विरोधी को फिनिश नहीं कर पाया।

गज़ाली ने आउटसाइड लेग किक्स और खतरनाक पंच-एल्बो कॉम्बिनेशन से अटैक किया, वहीं बिगदेली ने एंगल बनाते हुए दमदार स्ट्राइक्स को लैंड कराया।

मलेशियाई-अमेरिकी एथलीट की ठोड़ी बहुत मजबूत साबित हुई और इसी प्रतिबद्धता ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई। ये ONE में उनकी दूसरी जीत रही।

डबडैम ने करीबी मुकाबले में गोंज़ालेज को मात दी

डबडैम पोर टोर टोर थोंगटावी और ज़ेवियर गोंज़ालेज़ का 126-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच 3 राउंड्स तक चला।

डबडैम ने ओवरहैंड राइट और एल्बोज़ लगाईं, लेकिन उनके स्पैनिश प्रतिद्वंदी ने पीछे ना हटते हुए दमदार हुक्स, अपरकट्स और नी स्ट्राइक्स से जवाबी हमला किया।

दोनों एथलीट्स ने खतरनाक शॉट्स लगाए और उनका प्रभाव भी झेला। उनमें से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था इसलिए अंतिम क्षणों तक उनके बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिलती रही।

विजेता का पता लगाना बहुत मुश्किल था, लेकिन अंत में जजों ने डबडैम को विभाजित निर्णय से विजेता घोषित किया, जिससे उनका रिकॉर्ड 61-15-5 का हो गया है।

थोंगसियाम ने कांटेदार मुकाबले में ओगावा को हराया

थोंगसियाम कियटसोंग्रिट की खतरनाक एल्बोज़ और दमदार काउंटर अटैक्स ने उन्हें 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में शो ओगावा पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दिलाई।

ओगावा ने 3 राउंड्स तक चले मैच में थोंगसियाम को कई खतरनाक शॉट्स लगाए, लेकिन पूर्व Rajadamnern मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने सुनिश्चित किया कि उनकी स्ट्राइक्स अधिक प्रभावशाली हों। उन्होंने लाजवाब कॉम्बिनेशंस लगाते हुए अपने ONE डेब्यू में जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ थोंगसियाम का रिकॉर्ड 91-27-3 पर पहुंच गया है।

नर्मातोव ने कासोटी को फिनिश किया

अदिले नर्मातोव ने फेदरवेट MMA मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए लियोनार्डो कासोटी पर तीसरे राउंड में स्टॉपेज से जीत दर्ज की है।

नर्मातोव ने पहले 2 राउंड में अपने विरोधी पर सबमिशन मूव लगाने की कोशिश की और इस दौरान कई लेग लॉक्स से भी खुद को बचाया।

तीसरे राउंड में किर्गिस्तानी एथलीट ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कासोटी को नॉकडाउन किया। यहां से ब्राजीलियाई एथलीट ने ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करते हुए तीसरे राउंड में 35 सेकंड के समय पर तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त की। अब उनका करियर रिकॉर्ड 12-2 का हो गया है।

दुइशीव ने मागोमेद पर तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की

य्रिसकेल्दी दुइशीव के ग्राउंड गेम ने फ्लाइवेट MMA मैच में उन्हें मागोमेद मागोमेदोव पर बड़ी जीत दिलाई है।

डेब्यू कर रहे दुइशीव ने 3 राउंड तक चले मैच को डोमिनेट किया और इस दौरान कई बार बैक कंट्रोल और गार्ड पोजिशन में आकर सबमिशन लगाने की कोशिश की। मगर उनकी जीत अंतिम राउंड में लगी दमदार स्ट्राइक्स के कारण आई, जो तीसरे राउंड में 3 मिनट 19 सेकंड के समय पर आई।

दुइशीव का प्रोफेशनल करियर रिकॉर्ड 7-0 का हो गया है और उनकी सभी जीत सबमिशन और नॉकआउट से आई हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.