केड रुओटोलो और ऊअली कुरझेव के बीच होगा सबसे पहला ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

Shinya Aoki Kade Ruotolo ONE157 1920X1280 39

ONE Championship के सबमिशन ग्रैपलिंग रोस्टर में नए वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स जुडते जा रहे हैं और एक नया वर्ल्ड टाइटल जल्द ही दांव पर लगा होगा।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 21 अक्टूबर (भारत में शनिवार, 22 अक्टूबर) को ONE Fight Night 3 के ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में केड रुओटोलो का सामना जूडो और सैम्बो स्टाइलिस्ट ऊअली कुरझेव से होगा।

रुओटोलो इस खेल के सबसे उभरते हुए ग्रैपलर्स में से एक हैं, जिन्होंने 2022 ADCC वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है।

19 वर्षीय स्टार ने अपने सभी प्रतिद्वंदियों को सबमिशन से हराया और ADCC वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले इतिहास के सबसे युवा एथलीट भी रहे।

ONE Championship एथलीट आंद्रे गल्वाओ ने रुओटोलो को ब्लैक बेल्ट का दर्जा दिया है और उन्हें अपने आक्रामक और लगातार सबमिशन मूव्स लगाने के मौके तलाशने वाले स्टाइल के लिए जाना जाता है। वो अभी भी वर्ल्ड-क्लास ट्रेनर्स की मदद से अपने गेम को बेहतर बना रहे हैं।

इसी साल मार्च में रुओटोलो और उनके जुड़वां भाई टाय रुओटोलो ने ONE को जॉइन किया और थोड़े ही समय में प्रोमोशन के सबसे उभरते हुए ग्रैपलर्स में उनकी गिनती की जाने लगी।

कुछ ही महीनों बाद ONE 157 में युवा स्टार ने पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन और खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट शिन्या एओकी को अपने प्रोमोशनल डेब्यू में मात दी।

मगर ONE Fight Night 3 में रुओटोलो के सामने एक बेहद कठिन चुनौती होगी।

33 वर्षीय कुरझेव 4 बार सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन, अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडरेशन ग्रैंड स्लैम और ग्रां प्री चैंपियन भी रह चुके हैं।

इस मुकाबले में 2 अलग और अनोखे स्टाइल्स वाले एथलीट्स आमने-सामने होंगे।

BJJ में महारत हासिल करने के बाद रुओटोलो को बॉटम पोजिशन में रहकर फाइट करने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके अलावा वो एक लंबे मुकाबले का हिस्सा बनना भी पसंद करते हैं।

दूसरी ओर, कुरझेव के टेकडाउन और टॉप कंट्रोल शानदार रहता है। उन्हें लेग लॉक्स लगाने में भी महारत हासिल है और ये रूसी तकनीक अमेरिकी एथलीट के सामने मुश्किल खड़ी कर सकती है।

ONE Fight Night 3 से जुड़ी ज्यादा जानकारी पाने के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 16 scaled
collage
Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled