ONE Friday Fights 37 में कोंगथोरानी ने नाइटो के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की, कासेम ने बोहिच को हराया

Antar Kacem Rafi Bohic ONE Friday Fights 37 17

शुक्रवार, 20 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Friday Fights 37 ने दर्शकों को मार्शल आर्ट्स की एक और यादगार रात दी।

विस्फोटक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों की तिकड़ी से इसकी शानदार शुरुआत हुई, जिसके बाद मॉय थाई ने अपना दबदबा जमाते हुए नॉकआउट और रोमांच से ये साबित किया कि ONE Championship वास्तव में मार्शल आर्ट्स का केंद्र है।

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए इस इवेंट में क्या-क्या हुआ, यहां विस्तार से जानिए।

कासेम ने बोहिच को जजों के निर्णय से हराया

राफी बोहिच के खिलाफ मैच के अंत में अंतर कासेम की आक्रामकता की बदौलत उन्हें इस बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में जजों द्वारा सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई।

बेलारूसी स्टार को जीत से दूर रखने की बोहिच ने यथासंभव कोशिश की। इस मेन इवेंट की शुरुआत में उन्होंने अपने एल्बोज़, पंच और किक्स का इस्तेमाल कर कासेम को मैच में पकड़ बनाने से रोका।

लेकिन दूसरे राउंड के बीच में, कासेम को फ्रांसीसी एथलीट के हमले का तोड़ मिल गया और उन्हें कुछ सटीक काउंटर स्ट्राइक्स से निशाना बनाया, और उसी रणनीति को अंतिम राउंड में अपने साथ ले गए।

उन्होंने अपने विरोधी के डिफेंस को भेदना जारी रखा और राउंड के शेष होने से पहले एक जोरदार लेफ्ट हुक दे मारा जिसने Singpatong के प्रतिनिधि को जमीन पर गिरा दिया।

इतना जजों के लिए काफी था जिन्होंने कासेम को सर्वसम्मत जीत प्रदान की और उनका रिकॉर्ड अब 49-9 का हो गया है।

रिट्टीडेट ने थेपटक्सिन पर दूसरे राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज की

ONE Friday Fights 19 में फिनिश हासिल करने के बाद, रिट्टीडेट सोर सोमाई ने 132-पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग के खिलाफ ऐसा ही करने का अपना वादा पूरा किया।

रिट्टीडेट ने मुकाबले की शुरुआत में नियंत्रण बनाए रखा और अपने अवसर चुन कर सटीकता से प्रहार किया। और ONE में दूसरी जीत हासिल करने की उनकी प्रतिज्ञा तब फलीभूत हुई जब उन्होंने पहले राउंड के अंत से ठीक पहले एक शानदार लेफ्ट हुक से थेपटक्सिन को गिरा दिया।

उनके हमावतन थाई स्टार ने रेफरी के काउंट का जवाब तो दे दिया, लेकिन रिट्टीडेट ढील देने के मूड में नहीं थे। उन्होंने दूसरे राउंड में थेपटक्सिन पर पकड़ जमाई और एक लेफ्ट एल्बो से एक और नॉकडाउन अर्जित की।

26 वर्षीय स्टार को पता था कि वहां से जीत निकट है, और कुछ क्षणों बाद उन्होंने एक शॉर्ट राइट एल्बो से दूसरे राउंड में 1:59 मिनट पर कार्यवाही समाप्त की और अपना रिकॉर्ड 85-8 से बेहतर कर लिया।

लमनामखोंग ने अपने ऐतिहासिक डेब्यू में समोयनोई को नॉकआउट किया

Lamnamkhong BS Muaythai Samoynoi Tor Phusuwan ONE Friday Fights 37 13

समोयनोई टोर फुसुवन के खिलाफ इस फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले से पहले लमनामखोंग बीएस मॉयथाई के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी थी क्योंकि वो ONE Championship के ग्लोबल स्टेज पर प्रतिस्पर्धा करने वाले लाओस के पहले एथलीट थे।

हालांकि, ये बात BS Muay Thai के प्रतिनिधि के लिए प्रेरणा के रूप में काम आई, क्योंकि उन्होंने मैच के शुरुआती राउंड में ही एक सनसनीखेज नॉकआउट जीत अपने नाम की।

राउंड के दूसरे मिनट के तुरंत बाद ही लमनामखोंग ने लेफ्ट हुक से अपने प्रतिद्वंदी पर नॉकडाउन हासिल किया और कुछ सेकंड बाद ही उन्होंने एक सटीक लेफ्ट से 2:30 मिनट में मैच को फिनिश किया।

22 वर्षीय एथलीट ने जीत के साथ अपने रिकॉर्ड को 46-11 से सुधार लिया और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में लाओस की एंट्री की धमाकेदार घोषणा की।

पेटसिरीचाई ने अपना ONE डेब्यू विभाजित निर्णय से जीता

Petsirichai Detpetchsrithong Songfangkhong FA Group ONE Friday Fights 37 5

पेटसिरीचाई डेटपेटश्रीथोंग लुम्पिनी स्टेडियम में खुद को साबित करने के लिए आए थे और सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप के खिलाफ एक कठिन डेब्यू जीत से उन्होंने ऐसा कर दिखाया।

23 वर्षीय स्टार ने अपने 113-पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में जोश के साथ प्रवेश किया। उन्होंने अपने हमवतन थाई एथलीट के खिलाफ पीछे हटने से इनकार कर दिया और अपना दबदबा कायम करने के लिए पैने एल्बोज़ और शॉट्स लगाए।

दूसरे राउंड में सोंगफैंगकोंग ने जवाबी कारवाई की और पेटसिरीचाई को आगे बढ़ने से रोका। उन्होंने कई ताकतवर स्ट्राइक्स लगाईं और क्लिंच में अपने विरोधी को जकड़ा और मैच को तीसरे राउंड में ले गए।

पेटसिरीचाई ने तीसरे राउंड में सोंगफैंगकोंग पर आक्रामक चढ़ाई की और कई फ्लाइंग नी स्ट्राइक्स से अपने प्रतिद्वंदी को आश्चर्यचकित किया।

अंत में यही अंतर साबित हुआ और उन्होंने विभाजित निर्णय से जीत हासिल कर अपना रिकॉर्ड 66-13 कर लिया।

काओक्लाई ने वापसी कर पनमोंग्कोल को दूसरे राउंड में फिनिश किया

Kaoklai Chor Hapayak Punmongkol Sor Mongkolkarnchang ONE Friday Fights 37 34

इस 124-पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में काओक्लाई चोर हापयाक ने पनमोंग्कोल सोर मोंग्कोलकर्नचांग के शुरुआती सभी हमले को भली-भांति झेला, लेकिन साथ ही इसने उन्हें अपने खेल को आगे बढ़ाने और ONE में एक और जीत हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

तीन मिनट के पहले राउंड में दोनों एथलीट्स ने एक दूसरे पर हुक्स, अपरकट्स और एल्बोज़ से प्रहार किए, लेकिन पनमोंग्कोल के आगे के दबाव और मूवमेंट ने उन्हें कई सटीक हिट्स और ताकतवर कॉम्बिनेशन्स लगाने में मदद की।

हालांकि, दूसरे राउंड में फाइट की कहानी अचानक बदल गई। काओकलाई ने शानदार टाइमिंग के साथ अपने हमलों को बेहतर किया, और दो ओवरहैंड राइट्स ने उनके हमवतन थाई स्टार को राउंड के 1:29 मिनट पर जमीन पर गिरा दिया, जहां से वो वापस उठ ना सके।

इस तरह LookEsan Fighting के प्रतिनिधि ने ONE Friday Fights में अपनी दूसरी जीत दर्ज की और 39-14 का रिकॉर्ड कायम कर लिया।

ताहानेक ने अपने ONE डेब्यू में महाहिन के जीत के सिलसिले को तोड़ा

Tahaneak Nayokatasala Mahahin Nakbinalaiyon ONE Friday Fights 37 33

ताहानेक नायोकटासाला के सैन्य करियर ने निस्संदेह उन्हें महाहिन नकबिनालाइयोन के खिलाफ इस घमासान की तैयारी में मदद की थी, और शुक्रवार रात को उन्होंने अंत में जीत हासिल की।

21 वर्षीय एथलीट ने 118-पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मैच की शुरुआती घंटी से ही दबाव बनाए रखा, और उन्होंने अपने हमवतन थाई प्रतिद्वंदी से दूरी घटाकर बैकफुट पर धकेला।

महाहिन स्पष्ट रूप से ONE में अपनी 2-0 की जीत की लय को आगे बढ़ाना चाहते थे, और उन्होंने कई खतरनाक एल्बो स्ट्राइक्स भी मारे, लेकिन ताहानेक की इच्छाशक्ति ने टूटने से इनकार कर दिया।

दूसरे राउंड में दोनों एथलीट्स ने गति पकड़ी, लेकिन ताहानेक द्वारा महाहिन के शरीर पर किए गए प्रहार अधिक ताकतवर दिखाई दिए।

फिर दोनों ने अंतिम राउंड में एक-दूसरे पर सब कुछ झोंक दिया, इसलिए इस बाउट के अंत में कोई भी जीत सकता था। हालांकि, तीन में से दो जजों ने ताहानेक को उनकी आक्रामकता के लिए चुना, और उसे अपने रिकॉर्ड को 41-10 तक ले जाने के लिए विभाजित निर्णय की जीत से सम्मानित किया।

कोंगथोरानी ने नाइटो को एक रोमांचक मैच में मात दी

Kongthoranee Sor Sommai Taiki Naito ONE Friday Fights 37 29

कोंगथोरानी सोर सोमाई ने #4 रैंक के कंटेंडर टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो पर जीत के साथ ONE की फ्लाईवेट मॉय थाई रैंकिंग्स में शायद अपनी जगह बना ली है।

दो बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टार ने फ्लाईवेट मॉय थाई एक्शन में नाइटो से भिड़ंत की और तीन चौंका देने वाले राउंड के बाद सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

कोंगथोरानी ने पहले “साइलेंट स्नाइपर” के बाएं पैर को और फिर जापानी स्टार के शरीर और बाइसेप्स निशाना बनाया, और इस दौरान वो अपनी किक्स की तीव्रता को बढ़ाते गए।

इसके बाद थाई योद्धा ने चतुराई से एक स्ट्रैट लेफ्ट से नाइटो के डिफेंस को भेदा, जिससे अनुभवी स्ट्राइकर लड़खड़ाते हुए दिखे। जब ऐसा हुआ तो कोंगथोरानी की जीत लगभग पक्की थी।

अंत में, तीनों जजों ने Sor Sommai के प्रतिनिधि को चुना, जिससे उन्हें ONE में पांचवीं जीत हासिल हुई और उन्होंने अपना समग्र रिकॉर्ड 65-15 से बेहतर कर लिया।

एक सनसनीखेज नॉकआउट से ओर्तिकोव ने अपना अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा

असलमजोन ओर्तिकोव ने पेटथुआहिन जित्मुआंगनोन के खिलाफ ONE में फिनिश हासिल करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया, जिसके लिए वो तरस रहे थे।

128-पाउंड के मॉय थाई मुकाबले की शुरुआत से ही 20 वर्षीय एथलीट अपने प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा बनाया और एकतरफा पहले राउंड के अंत में उन्हें एक स्पिनिंग बैकफिस्ट से गिरा दिया।

पेटथुआहिन डटे रहें और दूसरे राउंड में जवाबी हमला किया, लेकिन वो खतरनाक उज़्बेक स्ट्राइकर का सामना नहीं कर पाए।

ओर्तिकोव ने तीसरे राउंड में हमला जारी रखा और अपने प्रतिद्वंदी को रोप्स पर धकेला। वहां से, उन्होंने एक जबरदस्त हुक-क्रॉस-हुक कॉम्बिनेशन का संयोजन एक लेफ्ट हेड किक के साथ किया, जिसने Jitmuangnon Gym के प्रतिनिधि को केवल 50 सेकंड के बाद ढेर कर दिया, जिससे उनका परफेक्ट रिकॉर्ड अब 16-0 हो गया है।

कासेम ने चाई को तेज-तर्रार हेड किक से फिनिश किया

इल्येस कासेम ने भले ही कम अनुभवी फाइटर के रूप में चाई सोर सोर टोइपाड्रियू के साथ 130-पाउंड के कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में प्रवेश किया हो, लेकिन उनकी स्ट्राइकिंग उनके अनुभव से परे साबित हुई।

17 वर्षीय एथलीट ने अपने थाई प्रतिद्वंदी के साथ बेहद सटीक मुक्कों का आदान-प्रदान किया, उस तरह का जिसके प्रहार से कोई भी व्यक्ति गिर सकता है, लेकिन दोनों डट कर खड़े रहे और इस रोमांचक फाइट में आगे बढ़ना जारी रखा।

दूसरे राउंड तक, कासेम और चाई ने सारी सावधानी को छोड़ खतरनाक किक्स एक दूसरे पर बरसाने शुरू किए।

और फिर दूसरे राउंड के 2:43 मिनट पर, कासेम ने बिना किसी चेतावनी के लेफ्ट किक मारी और बहुत अधिक अनुभवी चाई को आश्चर्यचकित कर दिया। उस किक ने दिग्गज एथलीट के जबड़े को निशाना बनाया और वो वहीं ढेर हो गए।

रेफरी ने तुरंत इस बाउट को रोका और कासेम ने अपनी जीत की खुशी मनाईं जिसके कारण एलजीरिया के Team Nasser K के प्रतिनिधि का ऑल-स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड 24-3 का हो गया।

बोलेयान ने बाटरचुलून को सबमिट कर 8-0 की बढ़त ली

मोरिस बोलेयान ने अपने फ्लाइवेट MMA मुकाबले में  गेंटोगटोख बाटरचुलून को पहले राउंड में हराकर अपने सबमिशन जीत के सिलसिले को कायम रखा।

अर्मेनियाई ग्रैपलर ने बाटरचुलून को जल्दी ही नीचे गिरा दिया और धैर्यपूर्वक हाफ-गार्ड की पोजीशन में खुद को ढाला।

बोलेयान जैसे ही अपनी पकड़ बनाने लगें, मंगोलियन एथलीट ने मौका देखते हुए एक अंडरहुक लगाने की सोची लेकिन दुर्भाग्य से वो अपने प्रतिद्वंदी के गिलोटीन चोक में फँस गए।

बोलेयान ने अपनी पकड़ मजबूत की और पहले राउंड के 2:23 मिनट पर बाटरचुलून से टैप करवाया और अपना परफेक्ट रिकॉर्ड 8-0 का कर लिया, जिसमें सारी जीत सबमिशन से आई हैं।

बुमिना-अंग ने एंद्रीव पर कड़ी मेहनत से जीत हासिल की

कार्लो बुमिना-अंग ने ONE Friday Fights में डेनिस एंद्रीव के खिलाफ अपनी दूसरी जीत हासिल की, लेकिन उनकी डेब्यू जीत के विपरीत, ये तीन भीषण राउंड के बाद आई।

29 वर्षीय एथलीट ने इस बेंटमवेट MMA मैच में एंद्रीव के साथ कड़ा मुकाबला किया और विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

शुरू से ही, बुमिना-अंग अपने रूसी प्रतिद्वंद्वी पर धावा बोल दिया और पैने लेफ्ट और राइट पंच से उन्हें चौंका दिया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, फिलिपिनो एथलीट ने किक्स, स्पिनिंग हमलों और यहां तक ​​कि बीच-बीच में टेकडाउन के साथ गति बढ़ा दी।

हालांकि एंद्रीव ने अच्छा मुकाबला किया, लेकिन पूरे मामले में बुमिना-अंग एक कदम आगे रहे और ये जजों के स्कोरकार्ड पर भी दिखा क्योंकि तीन में से दो जजों ने Team Lakay के प्रतिनिधि को विजेता घोषित किया।

ऑर्टिकोव ने अपनी ग्रैपलिंग से म्वाम्बी पर कठिन जीत दर्ज की

Komronbek Ortikov Percival Oumo Mwambi ONE Friday Fights 37 9

कोम्रोनबेक ऑर्टिकोव ने अपनी 130-पाउंड की कैचवेट MMA मुकाबले में खतरनाक पर्सिवल औमो म्वाम्बी को मात देने के लिए अपने ग्रैपलिंग कौशल का इस्तेमाल किया।

म्वाम्बी ने खड़े हो कर शॉट्स के आदान-प्रदान में कई बार सफलता पाई, ताकतवर लो किक्स और पंच से अंक अर्जित किए लेकिन जब दूरी घटी तो उन्हें उज़्बेक प्रतिद्वंद्वी का सामना करने में दिक्कत आई।

ऑर्टिकोव ने तीन राउंड के मुकाबले में अपने केन्याई-ऑस्ट्रेलियाई प्रतिद्वंद्वी को बार-बार जमीन पर गिराया। हालांकि वो अपने किसी भी सबमिशन प्रयास को पूरा नहीं कर सके, लेकिन उनके जमीनी प्रभुत्व ने उन्हें अपने प्रमोशनल डेब्यू में सर्वसम्मत जीत दिलाई।

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.