20 अक्टूबर को होने वाले ONE Friday Fights 37 का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Rafi Bohic Tapaokaew Singha Mawynn ONE Friday Fights 12 43

शुक्रवार, 20 अक्टूबर को एशियाई प्राइमटाइम के दौरान लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले ONE Friday Fights 37 इवेंट में दिखेगा धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में होने वाले इस इवेंट में रोमांच की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि शुरुआत होगी तीन MMA फाइट्स के साथ जिसके बाद होंगे नौ धमाकेदार मॉय थाई मुकाबले।

मेन इवेंट में एक दिलचस्प मुकाबले में आठ बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन राफी बोहिच सामना करेंगे उभरते सितारे अंतर कासेम का।

बोहिच इस साल की शुरुआत में एक शानदार बायोडाटा के साथ ONE में आए थे। उन्होंने अपने डेब्यू में टपाओकेउ सिंघा माविन को हराया और फिर कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई के खिलाफ उनकी फाइट आकस्मिक आंख के प्रहार के कारण नो-काँटेस्ट में समाप्त हो गई।

32 वर्षीय फ्रांसीसी एथलीट अब शीर्ष की ओर दोबारा अग्रसर होने की कोशिश करेंगे, लेकिन कासेम उनके लिए एक बहुत ही कठिन परीक्षा प्रस्तुत कर सकते हैं।

बेलारूस के निवासी अब तक दो बार ONE Friday Fights में भाग ले चुके हैं और थाई स्टार योडफुपा विमानायर के समक्ष दो बार धमाकेदार प्रदर्शन दे चुके हैं। अपने रीमैच में एक शानदार कमबैक जीत के बाद कासेम मॉय थाई के इतिहास के सबसे प्रतिष्ठित विदेशी एथलीट्स में से एक के खिलाफ अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।

अंतिम बाउट से पहले ONE Friday Fights के दिग्गज थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग और रिट्टीडेट सोर सोमाई की भिड़ंत एक 132-पाउंड कैचवेट बाउट में होगी।

पोमपेट पीके साइन्चाई के खिलाफ हार के बाद थेपटक्सिन ने अपनी लगातार दो जीत की लय को खो दी थी और यहां जीत कर वो उस सिलसिले को दोबारा शुरू करना चाहेंगे।

दूसरी ओर रिट्टीडेट ने जून में ONE Friday Fights 19 में अपनी पहली जीत दर्ज की थी जब उनके लेफ्ट हुक ने जलील बार्न्स को नॉकआउट किया, जिसके बाद उनका प्रमोशन में रिकॉर्ड 1-1 का हो गया था।

कार्ड के बाकी मैचों में, एक फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई सामना करेंगे #4 रैंक के कंटेंडर टाईकी नाइटो का।

कोंगथोरानी ने ONE Friday Fights में 4-1 का रिकॉर्ड कायम किया है, जहां दो नॉकआउट जीत शामिल है और वो हर बार शानदार नजर आए हैं।

नाइटो ने संगठन में 6-3 का रिकॉर्ड अपने नाम किया है, और दुनिया के बेहतरीन स्टार्स का सामना किया है जैसे ONE वर्ल्ड चैम्पियंस जोनाथन हैगर्टी और सुपरलैक कियातमू9। अब वो अपने रैंक को स्थिर करना चाहेंगे और वहीं कोंगथोरानी टॉप 5 की रैंकिंग में अपनी जगह बनाना चाहेंगे।

कार्ड की शुरुआत में होने वाले MMA फाइट्स में एक फ्लाइवेट बाउट में अर्मेनिआ के अपराजित सबमिशन स्पेशलिस्ट मोरिस बोलेयान सामना करेंगे मंगोलिया के गेंटोगटोख बाटरचुलून का।

ONE Friday Fights 37 का पूरा बाउट कार्ड

  • राफी बोहिच vs. अंतर कासेम (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • थेपटक्सिन सोर सोर्नसिंग vs. रिट्टीडेट सोर सोमाई (मॉय थाई – 132-पाउंड कैचवेट)
  • लमनामखोंग बीएस मॉयथाई vs. समोयनोई टोर फुसुवन (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • पेटसिरीचाई डेटपेटश्रीथोंग vs. सोंगफैंगकोंग एफए ग्रुप (मॉय थाई – 133-पाउंड कैचवेट)
  • पनमोंग्कोल सोर मोंग्कोलकर्नचांग vs. काओक्लाई चोर हापयाक (मॉय थाई – 124-पाउंड कैचवेट)
  • महाहिन नकबिनालाइयोन vs. ताहानेक नायोकटासाला (मॉय थाई – 118-पाउंड कैचवेट)
  • कोंगथोरानी सोर सोमाई vs. टाईकी नाइटो (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • असलमजोन ओर्तिकोव vs. पेटथुआहिन जित्मुआंगनोन (मॉय थाई – 128-पाउंड कैचवेट)
  • चाई सोर सोर टोइपाड्रियू vs. इल्येस कासेम (मॉय थाई – 130-पाउंड कैचवेट)
  • मोरिस बोलेयान vs. गेंटोगटोख बाटरचुलून (MMA – फ्लाइवेट)
  • कार्लो बुमिना-अंग vs. डेनिस एंद्रीव (MMA – बेंटमवेट)
  • पर्सिवल औमो म्वाम्बीvs. कोम्रोनबेक ऑर्टिकोव (MMA – 130-पाउंड कैचवेट)

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.