ONE Fight Night 15 की MMA फाइट में आमने-सामने होंगे जोशुआ पैचीओ और मंसूर मलाचिएव

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 52

ONE Fight Night 15: Tawanchai vs. Superbon के लिए पूर्व डिविजनल किंग और उभरते हुए अपराजित स्टार के बीच एक बड़े MMA मैच का ऐलान किया गया है।

शनिवार, 7 अक्टूबर को लाइव प्रसारित होने वाले इवेंट में जोशुआ पैचीओ का सामना दागेस्तानी सनसनी मंसूर मलाचिएव से होगा। इस मैच के विजेता को भविष्य में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलने की संभावनाएं काफी बढ़ जाएंगी।

पैचीओ पिछले साल दिसंबर में हुए ONE 164 में जैरेड ब्रूक्स के खिलाफ टाइटल हारने के बाद पहली बार वापसी कर रहे हैं।

पांच बार के पूर्व ONE स्ट्रॉवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी स्टार के खिलाफ एक बार फिर मैच हासिल करने की कोशिश करेंगे।

बेल्ट हारने से पहले 27 वर्षीय फिलीपीनो सुपरस्टार ने खुद को संगठन के सबसे मजबूत चैंपियंस और दुनिया के टॉप पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक साबित किया था। उनके नाम चार वर्ल्ड टाइटल बाउट्स में जीत शामिल रहीं, जिनमें से तीन स्टॉपेज के जरिए आईं।

लेकिन उनके सामने मलाचिएव के रूप में एक बहुत ही कठिन चुनौती होगी, जो कि डिविजन में 5वें स्थान पर कायम है। उन्होंने जून महीने में हुए ONE Fight Night 11 में जेरेमी मिआडो के खिलाफ पहले राउंड में सबमिशन से जीत हासिल कर शानदार प्रोमोशनल डेब्यू किया था।

11-0 का अपराजित प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 82 प्रतिशत फिनिशिंग रेट के साथ Universal Fighters टीम के प्रतिनिधि स्ट्रॉवेट MMA डिविजन में शामिल हुए सबसे प्रतिभाशाली एथलीट्स में से एक हैं।

शानदार सबमिशन स्किल्स, गजब की ताकत और घातक ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक्स की वजह से मलाचिएव में भविष्य का ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने के सारे गुण मौजूद हैं और वो पैचीओ को मात देकर डिविजन में टॉप रैंक के कंटेंडर भी बन सकते हैं।

फैंस इस मुकाबले को किसी भी हाल में देखना नहीं भूलेंगे क्योंकि इसमें शुरु से लेकर अंत तक शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

ONE Fight Night 15: Tawanchai vs. Superbon से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए onefc.com को फॉलो करते रहिए।

न्यूज़ में और

Takeru
eerselrung
nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled