जैरेड ब्रूक्स की निगाहें जेरेमी मिआडो और मंसूर मलाचिएव के बीच की भिड़ंत पर होंगी

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 124 768x512

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स की निगाहें ONE Fight Night 11: Eersel vs. Menshikov में एक मुकाबले पर लगी होंगी।

अमेरिकी फाइटर को लगता है कि शनिवार, 10 जून को उभरते हुए स्ट्रॉवेट एथलीट जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो और मंसूर मलाचिएव के बीच होने वाली भिड़ंत का विजेता डिविजन के टॉप-5 में अपनी जगह बना सकता है।

ONE के दिग्गज एथलीट मिआडो ने लगातार 4 मुकाबले जीते हैं, लेकिन जब वो थाईलैंड के बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में अपराजित ग्रैपलर मलाचिएव का रिंग में सामना करेंगे तो उनको अपनी एक और जीत दिखाई दे रही होगी।

रूसी एथलीट 2-डिविजन Eagle FC चैंपियन हैं, जिनके पास 8 फिनिश के साथ 10-0 का रिकॉर्ड है। उनकी अधिकतर जीत सबमिशन से आई हैं। ऐसे में ब्रूक्स को लगता है कि ये साफ है कि दोनों किस तरह से ये फाइट करेंगे।

“द मंकी गॉड” ने कहाः

“शायद, मंसूर कोशिश करेंगे कि जितनी जल्दी हो सके वो अपने प्रतिद्वंदी को पराजित कर दें। वो ठेठ दागेस्तानी फाइटर हैं। वो सिर्फ किक और पंच से सामने वाले को परेशान करने की कोशिश करेंगे।

“अगर मुकाबला खड़े रहकर हुआ तो जेरेमी बहुत तकनीकी हैं और तेज़ी से हमले करने में सक्षम हैं। अगर आप सीधे सामने से फाइट करने जा रहे हैं तो मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं, लेकिन अगर आपके पास एंगल हैं तो आप मिआडो के साथ बहुत कुछ कर सकते हैं।”

भले ही अमेरिकी स्टार इस बाउट को लेकर अपने विचार रख रहे हों, लेकिन इसका क्या परिणाम निकलेगा, ये बताने को लेकर वो प्रतिबद्ध नहीं हैं। असलियत में, वो निकट भविष्य में किसी भी प्रतिद्वंदी से अपने खिताब का बचाव करने में खुश ही होंगे।

ब्रूक्स को लगता है कि उनके पास दोनों एथलीट्स में से किसी की भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के जरूरी हथियार मौजूद हैं। फिर चाहे वो मलाचिएव के रूप में एक रेसलर का सामना करें या टॉप-लेवल के स्ट्राइकर और नॉकआउट आर्टिस्ट मियाडो का।

उन्होंने कहाः

“मंसूर मेरे खिलाफ कैसे मुकाबला करेंगे? मुझे लगता है कि वो मुझे जल्दी नीचे गिराने की कोशिश करेंगे और अपनी रेसलिंग के जरिए दबदबा बनाने की फिराक में रहेंगे। वो नहीं जानते कि मैं किस तरह का फाइटर हूं। उन्होंने कभी मेरी तरह के एथलीट का सामना नहीं किया होगा, जो पलटकर जबरदस्त तरीके से जवाब देता है। वो दूसरे जिउ-जित्सु फाइटर्स के खिलाफ अपना गेम दिखा सकते हैं, जो आर्म व नी बार के जरिए उन्हें रोकने की कोशिश करें और वो उन पर टॉप पोजिशन हासिल करके दबाव बना सकें।

“अगर जेरेमी मिआडो से सामना होता है तो मैं नीचे ले जाकर उन्हें फ्रंट हेडलॉक लगाऊंगा और अपने घुटनों से उनके सिर पर जोरदार हमले करूंगा। हालांकि, उनके पास तेज़ जैब है और मैं भी तेज़ी से काउंटर करने में पीछे नहीं। अगर आपने जोशुओ पैचीओ के खिलाफ मेरा मुकाबला देखा होगा तो जब भी उन्होंने मुझ पर हमले करने की कोशिश की तो मैंने उन पर दो से तीन बार जोरदार तरीके से प्रहार किए।”

यामाकीटा को अगले संभावित खतरे के रूप में देखते हैं ब्रूक्स

पिछले साल दिसंबर में जैरेड ब्रूक्स ने जोशुआ पैचीओ के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था। उसके बाद से डिविजन में बहुत कुछ हो चुका है।

टॉप कंटेंडर्स जीते और हारे हैं और उभरते हुए सितारे निखरकर सामने आए हैं। इनमें से एक खासतौर पर “द मंकी गॉड” से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

अमेरिकी फाइटर को लगता है कि कीटो “पॉकेट मॉन्क” यामाकीटा स्ट्रॉवेट रैंक में एक दमदार प्रतिभा हैं, जो भविष्य में वर्ल्ड टाइटल के लिए संभावित रूप से मौका हासिल कर सकते हैं।

ब्रूक्स ने कहाः

“मुझे लगता है कि यामाकीटा बहुत से एथलीट्स को हरा सकते हैं। उनके पास जबरदस्त जज्बा है और आगे बढ़ने के लिए यही जरूरी है। उन्होंने एलेक्स सिल्वा को पराजित कर दिया था। उन्होंने उन पर जमकर हमले किए। एलेक्स के पास अच्छा जिउ-जित्सु डिफेंस है, लेकिन वो कद में छोटे हैं। मेरा मतलब है कि मैं भी कद में छोटा हूं, लेकिन मेरी ताकत डिविजन पर भारी पड़ती है।

“ये सब तब मायने रखेगा, जब जेरेमी मिआडो को मंसूर मलाचिएव हरा देते हैं और टॉप-5 में आ जाते हैं। मुझे लगता है कि यामाकीटा शायद इसके विजेता से मैच करेंगे और फिर उनके बीच का मुकाबला तय करेगा कि कौन मेरे खिलाफ खड़ा होना चाहता है।”

हालांकि, चीजें हमेशा बदलती रहती हैं। ब्रूक्स को एक रोमांचक डिविजन के टॉप पर होने पर गर्व है, जिसमें दुनिया का बेहतरीन रोस्टर है।

अपनी स्किल्स और प्रचार-प्रसार की बात को आगे बढ़ाते हुए वो जानते हैं कि स्ट्रॉवेट रैंक पूरी दुनिया में अपनी लोकप्रियता बनाए रखेगा क्योंकि नए फैंस देखते हैं कि इसमें मुकाबले कितने रोमांचक होते हैं।

ब्रूक्स ने कहा:

“मुझे लगता है कि ये डिविजन बहुत दिलचस्प है। इस डिविजन में हमारे पास बहुत से प्रतिभाशाली फाइटर्स हैं।

“और फैंस दुनिया के सबसे ज्यादा लोकप्रिय फाइटर्स में से एक जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स को इसमें देख सकते हैं। मैं जब भी आता हूं तो अच्छा करने की कोशिश करता हूं। फिर चाहे मैं सर्कल के अंदर रहूं या बाहर।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.