मोटरसाइकिल की सवारी सैमापेच को फाइट कैम्प में देती है नया जोश – ‘मन शांत हो जाता है’

Saemapetch Fairtex Kaonar Sor Jor Thongprajin ONE Friday Fights 30 22

जब ONE Championship में सैमापेच फेयरटेक्स अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट नहीं कर रहे होते तब वो बचपन में देखे गए प्रीमियम मोटरसाइकिल खरीदने के सपने को सच कर रहे होते हैं।

29 वर्षीय स्टार का सपना अब एक जुनून का रूप ले चुका है, जो 9 दिसंबर को होने वाले ONE Fight Night 17 के बेंटमवेट मॉय थाई रीमैच में ब्राजीलियाई स्ट्राइकर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो का सामना करेंगे।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 12 से ज्यादा फाइट का अनुभव और बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन में #3 रैंक के कंटेंडर सैमापेच अपनी कामयाबी से सपनों को जी रहे हैं।

उनके लिए इसका मतलब है खुद की एक बाइक होना। उन्होंने इस बारे में कहा:

“मैंने बचपन से खुद के लिए एक बाइक का सपना देखा था। जब मैं लोगों को बाइक चलाते हुए देखता तो सोचता था कि ये कितने शानदार लगते हैं। तब मेरे पास बड़ी बाइक खरीदने के लिए पैसे नहीं थे।”

सैमापेच ने कहा कि उनके सपनों की मोटरसाइकिल BMW S1000 RR खरीदना कोई बिना सोचे समझे लिया गया फैसला नहीं है बल्कि उन्होंने पूरी जिंदगी की गई ट्रेनिंग के लिए खुद को ये तोहफा दिया है।

वो मोटरसाइकिल सवारों के साथ घूमने जाते रहते हैं, मगर अपनी सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखते हैं:

“मुझे इस बात से गर्व होता है कि मैं खुद की बाइक खरीदने के सपने को पूरा कर पाया। दूसरा ये है कि मैं इसे चलते हुए सावधानी बरतता हूं क्योंकि मैं फाइटर हूं।

“मैं ज्यादातर समय ग्रुप में जाता हूं। अगर पहली बाइक का एक्सीडेंट भी हो जाता है तो मेरे पास ब्रेक लगाने का समय होता है। मैं अपने सिर का बचाव करने के लिए सबसे अच्छी क्वालिटी का हेलमेट पहनता हूं।”

Fairtex Training Center के प्रतिनिधि का मानना है कि बाइक चलाने की वजह से उन्हें फाइट कैम्प के दौरान काफी सुकून मिलता है।

वो उस पल को इंजॉय कर पाते हैं और बिना किसी टेंशन के रहते हैं:

“ट्रेनिंग के दौरान होने वाले स्ट्रेस से निजात पाने के लिए बाइक चलाता हूं। जब इंजन शुरु करता हूं और हवा का झोंका आता है तो मेरा मन शांत हो जाता है।”

सैमापेच ने नए बाइक सवारों को सलाह दी

फाइटिंग के दौरान आक्रामक रहने वाले सैमापेच फेयरटेक्स बाइक राइडिंग करते हुए बहुत सावधानी बरतते हैं। वो जानते हैं कि बाइक कितनी खतरनाक हो सकती है इसलिए वो खासा ध्यान रखते हैं।

ऐसे में उन्होंने नई और महंगी बाइक खरीदने वाले नए लोगों को सलाह दी है:

“नए लोगो के लिए कहूंगा कि आपको पता हो कि आप क्या कर रहे हैं। आपको सीखना और अध्ययन करना होता है। बाइक की सवारी करना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि हेवी बाइक चलाने में काफी अनुभव चाहिए। ये आम बाइकों के मुकाबले बहुत वजनदार होती हैं। इसे कंट्रोल करने के लिए आपके पास स्किल होनी चाहिए। अगर आप कंट्रोल नहीं कर पाते तो जान भी जा सकती है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)