ONE Friday Fights 70 में इरविन ने पहले राउंड में फोकस को किया फिनिश, चोकप्रीचा की धमाकेदार जीत

Focus PK Wor Apinya Stephen Irvine ONE Friday Fights 70 8

ONE Friday Fights के 70वें संस्करण ने फैंस के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी।

शुक्रवार, 12 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Friday Fights 70 का आयोजन हुआ, जिसमें 11 दमदार मॉय थाई और MMA मुकाबले देखने को मिले।

अगर आपने इन धमाकेदार मैचों में तेज-तर्रार एक्शन और फिनिश को मिस कर दिया तो यहां देखिए कि एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में क्या-क्या हुआ।

इरविन ने लेफ्ट हुक से फोकस को किया ढेर

स्टीफन इरविन को 132.2-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में फोकस पीके वोर अपिन्या को हराने में ज्यादा वक्त नहीं लगा।

“एल मैटाडोर” ने मैच की पहली घंटी के साथ ही दबाव बनाना शुरु कर दिया। स्कॉटिश वॉरियर ने फेक मूव्स का इस्तेमाल कर अपने विरोधी का काम मुश्किल किया और फिर 1:57 मिनट पर घातक लेफ्ट हुक से वार कर मैच खत्म किया।

इस धमाकेदार नॉकआउट जीत के बाद इरविन का ONE रिकॉर्ड 4-1 और करियर रिकॉर्ड 27-4 हो गया।

ईटी को लगी चोट के बाद योडथोंगथाई को विजेता घोषित किया गया

योडथोंगथाई सोर सोमाई और ईटी वानखोंगोम एमबीके के बीच 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में धमाकेदार एक्शन की उम्मीद थी। लेकिन पहले राउंड में मुकाबले का दुर्भाग्यपूर्ण अंत किया।

ईटी ने अपने विरोधी को फ्लाइंग नी लगाने का प्रयास किया, लेकिन उनका बायां पैर रिंग की रस्सी में अटक किया और दायां पैर खराब पोजिशन में लैंड हुआ।

इसके बाद वो मैच जारी नहीं रख पाए और रेफरी ने पहले राउंड में 2:06 मिनट पर योडथोंगथाई को तकनीकी नॉकआउट से विजेता करार दिया। ये उनके करियर की 59वीं जीत रही।

टुबटिमथोंग को हराकर योडनमचाई का रिकॉर्ड 5-0 हुआ

योडनमचाई फेयरटेक्स ने टुबटिमथोंग सोर जोर लैकमुआंगनोन को तीन राउंड की फाइट में हराकर ONE Friday Fights में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

दोनों ने 114-पाउंड कैचवेट मैच की शुरुआत में एक-एक नॉकडाउन कर स्कोर बराकर किया। लेकिन Fairtex टीम के स्टार ने दूसरे राउंड में विरोधी को मैट पर भेज दिया।

तीसरे राउंड में दोनों ने वार-पलटवार किए। लेकिन योडनमाचाई को मिले दूसरे नॉकडाउन के चलते उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई और उनका ONE रिकॉर्ड 5-0 और करियर रिकॉर्ड 65-20 हुआ।

अपिडेट ने बूनचू को हराकर ONE डेब्यू मैच जीता

अपिडेट फिएटपाथुम के लिए ONE Championship डेब्यू इससे बेहतर नहीं हो सकता था क्योंकि उन्होंने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में बूनचू सोर बूनमीरिट को नॉकआउट किया।

18 वर्षीय स्टार ने अपने विरोधी पर अच्छी स्ट्राइक्स लगाईं। दूसरे राउंड के 21 सेकंड पर उन्होंने राइट हुक जड़कर बूनचू का काम तमाम कर दिया।

इस नॉकआउट जीत के बाद Fiat Pathum टीम के स्टार का रिकॉर्ड 61-8 हो गया।

दमदार मुकाबले में पयाकसुरिन ने ताहानेक को शिकस्त दी

PayakSurin Or AudUdon Tahaneak Nayokatasala ONE Friday Fights 70 30

पयाकसुरिन ओर औदउडोन ने 119-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में ताहानेक नायोकटासाला के खिलाफ जीत हासिल की।

शुरुआती किक्स के बाद पयाकसुरिन ने लेफ्ट पंच लगाकर थाई स्टार की आक्रामकता को काउंटर किया। दूसरे राउंड में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।

तीसरे राउंड में Sitjekan टीम के एथलीट ने लेफ्ट हुक्स का इस्तेमाल कर विरोधी को चोट पहुंचाई। अंत में तीनों जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका रिकॉर्ड 41-10 हो गया।

पेटफाथाई ने वापसी कर अमीनी को पराजित किया

पेटफाथाई बुमरंगसिट और सिरवन अमीनी ने 123-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में नॉकडाउंस हासिल किए।

लोकल स्टार ने ईरानी स्टार को लेफ्ट हाई किक लगाकर कैनवास पर गिराया। इसके बाद अमीनी ने क्रॉस-हुक लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को नॉकडाउन कर हिसाब बराबर किया।

तीसरे राउंड की शुरुआत में मुकाबला बराबरी पर था। पेटफाथाई की किक्स के जवाब में अमीनी पंचों का इस्तेमाल कर रहे थे। अंत में तीनों जजों ने थाई एथलीट के पक्ष में फैसला सुनाया, जिसके बाद उनका रिकॉर्ड 36-10 हुआ।

चोकप्रीचा तीन राउंड की फाइट में ओन्दाश पर भारी पड़े

Chokpreecha PK Saenchai Abdallah Ondash ONE Friday Fights 70 29

जब स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में चोकप्रीचा पीके साइन्चाई और अब्दल्लाह ओन्दाश आमने-सामने आए तो जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।

फाइट की शुरुआत अच्छी स्पीड से हुई। दूसरे राउंड में थाई स्टार ने हेड और बॉडी स्ट्राइक्स लगाकर ओन्दाश को परेशानी में डाला। चोकप्रीचा ने तीसरे राउंड में समझदारी से काम लिया और मौके मिलने पर सटीकता के साथ वार किए।

PK Saenchai Muaythaigym के स्टार को अंत में बहुमत निर्णय से विजेता घोषित किया और इस जीत ने उनके ONE रिकॉर्ड को 3-0 और करियर रिकॉर्ड को 103-20 कर दिया।

टुन मिन आंग की घातक एल्बो ने तीसरे राउंड में ट्रान को चित किया

म्यांमार के उभरते स्टार टुन “द फिनोम” मिन आंग ने फेदरवेट मॉय थाई मैच में वियतनामी स्ट्राइकर टुआन “टाइमबॉम्ब” क्वोक ट्रान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया।

दोनों ही स्टार्स ने मैच की शुरुआत तेज-तर्रार अंदाज में की, जहां उन्होंने पंच से लेकर नी स्ट्राइक्स और हाई किक्स का सहारा लिया। दूसरे राउंड में भी मैच की गति धीमी नहीं पड़ी। तीसरे राउंड में टुन मिन आंग की अपवर्ड एल्बो लगने से “टाइमबॉम्ब” के माथे पर कट लग गया।

रेफरी ने 1:01 मिनट पर मैच को समाप्त कर दिया और “द फिनोम” तकनीकी नॉकआउट से विजयी रहे। इससे उनका रिकॉर्ड 43-1 हो गया।

पेटनामंगम ने दबाव बनाकर अब्दुलमुस्लिमोव को परास्त किया

Petnamngam PK Saenchai Amir Abdulmuslimov ONE Friday Fights 70 14

पेटनामंगम पीके साइन्चाई ने अमीर “द टाइगर” अब्दुलमुस्लिमोव के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत हासिल की।

अपराजित रूसी स्टार ने 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में अच्छी शुरुआत करते हुए थाई प्रतिद्वंदी को लेफ्ट हैंड और लेफ्ट हाई किक्स का शिकार बनाया। पेटनामंगम ने दूसरे राउंड में गति पकड़ी।

PK Saenchai Muaythaigym के एथलीट ने तीसरे राउंड भी दबाव जारी रखा। तीन में से दो जजों ने पेटनामंगम के पक्ष में फैसला सुनाया और अब उनका करियर रिकॉर्ड 187-61 हो गया।

अमीरझानोव ने परेरा को मात देकर अपराजित रिकॉर्ड कायम रखा

दो उभरते हुए लाइटवेट स्टार्स गाज़ीमुराद अमीरझानोव और मैथ्यूस परेरा MMA मुकाबले में आमने-सामने आए और एक दूसरे पर जमकर दबाव बनाया।

रूसी स्टार ने फाइट के 30 सेकंड में ही अपने प्रतिद्वंदी को गिराया और डार्स चोक का प्रयास किया। ब्राजीलियाई स्टार ने खुद को बचाया और दूसरे राउंड में आए। अपराजित स्टार ने दूसरे राउंड में गार्ड पोजिशन से शॉट्स लगाए।

अमीरझानोव ने आखिरी राउंड में रेसलिंग का इस्तेमाल कर सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की। इससे उनका ONE रिकॉर्ड 3-0 और करियर रिकॉर्ड 7-0 हो गया।

इरविंग ने ONE डेब्यू में सूडा को हराकर शानदार शुरुआत की

केंडू इरविंग ने 143-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में युहेई सूडा को नॉकआउट कर ONE करियर की धमाकेदार शुरु की।

दोनों ही फाइटर्स ने पहले राउंड में तेज शुरुआत कर लो किक्स लगाईं। दूसरे राउंड में विरोधी की स्ट्राइक्स को काउंटर करते हुए उन्होंने जबड़े पर लेफ्ट एल्बो दे मारी और मैच 1:37 मिनट पर समाप्त हो गया।

इस नॉकआउट जीत के बाद अमेरिकी स्टार का रिकॉर्ड 11-3 हो गया।

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)