जोहान एस्टुपिनन अपनी लोकप्रियता में इजाफे के बाद काफी खुश – ‘मैं कोलंबिया में मार्शल आर्ट्स का चेहरा हूं’

Johan Estupinan Zakaria El Jamari ONE Fight Night 25 2

ONE Fight Night 25: Nicolas vs. Eersel II में अपराजित कोलंबियाई सनसनी जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन ने मोरक्को के ज़कारिया एल जमारी को दूसरे राउंड में नॉकआउट से हराकर ONE के फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में अपने शानदार उदय को जारी रखा।

5 अक्टूबर को हुए मैच के जरिए एस्टुपिनन ने ONE में लगातार चौथी जीत हासिल की और अपने प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 26-0 किया।

ONE में अपने बाकी मैचों की तरह ही “पांडा किक” ने एल जमारी के खिलाफ तेज गति से मुकाबले को आगे बढ़ाया।

कोलंबियाई स्टार ने पूरे मैच के दौरान एक्शन में कमी नहीं आने दी और दूसरे राउंड में फिनिश प्राप्त किया। काफी फैंस को लगा था कि उन्हें पहले राउंड में चोट पहुंची, लेकिन 22 वर्षीय स्टार ने बताया कि उन्हें कोई बड़ी परेशानी नहीं हुई:

“बिल्कुल, मुझे उस पंच का अहसास हुआ था। लेकिन वो इतना सख्त नहीं था। मुझे लगता है कि मेरे भाई ज्यादा तेज पंच मारते हैं। मेरे भाई मुझे चोट पहुंचा सकते हैं। उनके भारी-भरकम हाथ हैं।

“अगर मेरे पास एक मिनट और होता तो मैं फाइट को पहले राउंड में फिनिश कर देता। मुझे (पंच) महसूस हुआ था, लेकिन नुकसान नहीं हुआ।”

बैंकॉक में एल जमारी को हराकर एस्टुपिनन ने खुद को एक मजबूत प्रतिद्वंदी और मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिताब के खतरे के रूप में पेश किया है।

पिछले हफ्ते मिली जीत ने उनके नाम को और आगे बढ़ा दिया है। उन्हें अपने शानदार प्रदर्शन के लिए 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस भी मिला और वो इस पैसे और अपने नाम का इस्तेमाल अच्छे काम में करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“यकीनन, मैं कोलंबिया में मार्शल आर्ट्स का चेहरा हूं। मैं टॉप फाइटर्स के खिलाफ जो भी कर रहा हूं, जिन भी फाइटर्स से मेरा सामना हो रहा है, वो दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं।

“मैं कोलंबिया में घर खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल करूंगा। मैं अपने समुदाय में मॉय थाई को फैलाने का प्रयास और जिस तरह बचपन में मेरे हालात थे, उस तरह के बच्चों की मदद करूंगा। मैं दिखाना चाहता हूं कि कोलंबियाई में अच्छे लोग हैं।”

अभी से रोडटंग को चैलेंज करने के लिए तैयार दिख रहे हैं एस्टुपिनन

कुछ ही महीनों में जोहान एस्टुपिनन ने खुद को फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे दिलचस्प फाइटर्स में से एक बना लिया है।

फैंस को पसंद आने वाला स्टाइल, पर्सनैलिटी और सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स के खिलाफ नतीजों के चलते उन्होंने साबित किया है कि वो डिविजन के शीर्ष पर आने के हकदार हैं।

उन्होंने बताया:

“मैं चैंपियनशिप की तरफ बढ़ने के लिए काम कर रहा हूं। अगर अगली बार नहीं तो मैं आगे जरूर पहुंचूंगा। मैं चैंपियन बनूंगा। मैं जल्द ही चैंपियनशिप के लिए फाइट करूंगा।

“सच कहूं तो मैं कभी आराम नहीं करता। मैं घर जाकर ट्रेनिंग करूंगा, जो भी फाइट मिलेगी उसके लिए तैयार रहूंगा।”

सितारों से सजे फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन में लगातार नॉकआउट हासिल करने के बाद कई जानकार और फैंस ये देखना चाहते हैं कि युवा सनसनी, चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे।

एस्टुपिनन का कहना है कि वो किसी भी पल थाई मेगास्टार का सामना करने के लिए तैयार हैं:

“(रोडटंग के खिलाफ फाइट) बहुत बढ़िया रहेगी क्योंकि वो मेरी तरह हैं। वो जीतने के लिए मेरी तरह भूखे हैं।

“मुझमें एक अच्छा फाइटर बनने की इच्छाशक्ति और अनुशासन सब है। मुझे लगता है कि ये शानदार रहेगा और मैं विजेता बनूंगा।”

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata