नोंग-ओ गैयानघादाओ ने वर्ल्ड टाइटल फाइट से पहले लियाम हैरिसन को चेतावनी दी – ‘मैं तुम्हें क्षति पहुंचाने आ रहा हूं’

Nong O Gaiyanghado Felipe Lobo ONE X 1920X1280 35

नोंग-ओ गैयानघादाओ ने अगले महीने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल फाइट से पहले अपने विरोधी लियाम “हिटमैन” हैरिसन को चेतावनी दी है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II के को-मेन इवेंट में नोंग-ओ को हैरिसन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

दोनों फाइटर्स एक-दूसरे का सम्मान करते हैं, लेकिन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में नोंग-ओ केवल अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचाने पर ध्यान देने वाले हैं।

इस हफ्ते एक इंस्टाग्राम वीडियो में थाई लैजेंड ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि “द हिटमैन” उनकी हिट लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने कहा:

“मेरी दयालुता को मेरी कमजोरी मत समझना। एक बार केज बंद होने के बाद तुम बाहर नहीं निकल पाओगे। मैं तुम्हें क्षति पहुंचाने आ रहा हूं।”

दूसरी ओर, हैरिसन को अपने खतरनाक, आक्रामक और कभी पीछे ना हटने वाले स्टाइल के लिए जाना जाता है।

सोशल मीडिया पर इंग्लिश सुपरस्टार ने नोंग-ओ के इंस्टाग्राम पोस्ट का जवाब देते हुए खतरनाक एक्शन का वादा किया है।

हैरिसन ने जवाब में लिखा:

“मैं भी यही सोच रहा हूं। आ जाओ।”

अपनी भिड़ंत को लेकर बेताब हैं नोंग-ओ और लियाम हैरिसन

नोंग-ओ गैयानघादाओ और लियाम हैरिसन ONE Fight Night 1 में अपनी वर्ल्ड टाइटल फाइट को लेकर बहुत उत्साहित हैं क्योंकि दोनों फाइटर्स एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं।

ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने हाल ही में स्वीकार किया था कि वो कई सालों से “हिटमैन” के बड़े फैन रहे हैं।

उन्होंने ONE Championship से कहा:

“ये बात आपको चौंका सकती है लेकिन मेरे सबसे पसंदीदा मॉय थाई फाइटर और किकबॉक्सर लियाम हैरिसन हैं। मैं उन्हें लंबे समय से फॉलो कर रहा हूं, मुझे उनका स्टाइल पसंद है और उनकी सभी फाइट्स हमेशा देखने योग्य और मनोरंजक रही हैं।

“इस वर्ल्ड टाइटल फाइट में हम दोनों पूरी ताकत लगाने वाले हैं और मैं जानता हूं कि इस फाइट में जीत किसी को भी मिले, लेकिन इसका अंत नॉकआउट से होने वाला है।”

दूसरी ओर, हैरिसन भी महान थाई स्ट्राइकर का बहुत सम्मान करते आए हैं।

वो सर्कल में अपने मॉय थाई हीरो से भिड़ने को तैयार हैं और मानते हैं कि वो ONE Championship में नोंग-ओ को हराने वाले सबसे पहले एथलीट बन सकते हैं।

“हिटमैन” ने कहा:

“मेरे अलावा उन्हें कोई नॉकआउट नहीं कर सकता। उनका सामना मेरे जैसी पंचिंग स्किल्स वाले एथलीट से नहीं हुआ है। 4-औंस के ग्लव्स पहने अगर मेरे पंच क्लीन तरीके से लैंड हुए तो वो फिनिश हो जाएंगे।”

न्यूज़ में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800