सुपरलैक ने मॉय थाई ग्रां प्री के प्रतिद्वंदियों को दी चेतावनी – ‘सावधान नहीं रहेंगे तो नॉकआउट हो जाएंगे’

Ilias Ennahachi Superlek Kiatmoo9 ONE FISTS OF FURY 1920X1280 16 768x512

सुपरलैक कियातमू9 पहले से ही चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन अब उनका सामना एक नई तरह की चुनौती से होने जा रहा है, जिसमें सबसे महान स्ट्राइकर्स को शामिल किया गया है।

20 मई को “द किकिंग मशीन” का सामना उभरते हुए जापानी स्टार टाईकी नाइटो से ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot के ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टर फाइनल में होगा। इसके साथ ही टूर्नामेंट की प्रतिष्ठित सिल्वर बेल्ट की तरफ बढ़ने का उनका अभियान भी शुरू हो जाएगा।

इस मुकाबले में वो किकबॉक्सिंग और मॉय थाई दोनों में #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर के तौर पर शामिल हो रहे हैं और पूर्व में ONE वर्ल्ड टाइटल से चूक जाने के बाद वो खुद को “द आर्ट ऑफ 8 लिम्ब्स” में साबित करने के लिए प्रेरित हैं।

सुपरलैक ने कहा:

“मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री का हिस्सा बनकर मैं काफी उत्साहित हूं क्योंकि ये बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। ये मॉय थाई रूल्स के तहत खेला जाएगा, जिसमें मैं बहुत अच्छा हूं। इस वजह से मुझे लगता है कि इस प्रतियोगिता में मैं सबसे बेहतरीन मॉय थाई फाइटर के तौर पर अपनी स्किल्स दिखा सकता हूं।

“ये मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है क्योंकि मुझे अंदर से ऐसा महसूस हो रहा है कि मेरे इस बेल्ट को जीतने की पूरी उम्मीद है इसलिए मैं प्रोत्साहित हूं और इस ऐतिहासिक वर्ल्ड ग्रां प्री में सफलतापूर्वक वापसी करना चाहता हूं।”

इस टूर्नामेंट में शामिल सभी आठ एथलीट्स गजब के प्रतियोगी हैं। ऐसे में मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के बाद सुपरलैक सबसे अनुभवी एथलीट हैं।

हालांकि, 26 साल के थाई एथलीट का मानना है कि दूसरी चीजों से उनको जरूर फायदा मिलने वाला है, खासकर हमला सहने और तेज-तर्रार स्ट्राइकिंग की क्षमता से।

“द किकिंग मशीन” ने ONE को बताया:

“मेरी मजबूती और रहम न करने की आदत मुझे दूसरों से अलग बना देती है। हो सकता है कि मेरे कुछ प्रतिद्वंदी बहुत ताकतवर हों, लेकिन मजबूती में वो मेरा मुकाबला नहीं कर पाएंगे। कुछ लोग वार खाने के बाद हो रहे दर्द को दर्शा देते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करता हूं।

“इस वर्ल्ड ग्रां प्री में मैं केवल दो चीजों का इस्तेमाल करने वाला हूं जो कि मेरी किक्स और एल्बो होंगे, लेकिन मैं अपनी किक्स और एल्बो को खास तरीके से चलाने वाला हूं इसलिए अगर आप सावधान नहीं रहेंगे तो नॉकआउट हो जाएंगे।”

टाईकी नाइटो के खिलाफ तगड़ा फिनिश करना चाह रहे हैं सुपरलैक

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री में सुपरलैक कियातमू9 का नाम सबसे शानदार एथलीट्स में शामिल है। ऐसे में वो दूसरों के लिए एक बड़ा निशाना भी बन चुके हैं।

इस वजह से जो एथलीट सबसे पहले उनका सामना करने जा रहे हैं, वो टाईकी नाइटो हैं, जिन्होंने ONE में 5-1 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है और केवल पूर्व फ्लाइवेट मॉय थाई किंग जोनाथन हैगर्टी से वो एक निर्णय के माध्यम से हारे हैं।

ऐसे में “साइलेंट स्नाइपर” भले ही उनके लिए एक बड़ा खतरा हो सकते हैं, लेकिन सुपरलैक उनमें कुछ संभावित कमियां देखते हैं, जिसका फायदा वो अपनी क्वार्टर फाइनल बाउट में उठाने वाले हैं।

थाई एथलीट ने कहा:

“मैंने बस अभी ही पेचडम पेटयिंडी और जोनाथन हैगर्टी के साथ नाइटो के पिछले मुकाबले देखे हैं। मुझे लगता है कि उनकी किक्स और लो किक्स अच्छी हैं। उनका मॉय थाई स्टान्स भी बढ़िया है, लेकिन मैंने गौर किया कि उनका डिफेंस उतना अच्छा नहीं है। वो अक्सर ऐसी कमियां छोड़ देते हैं, जिससे उनके विरोधी उनको पंच मार सकते हैं।

“बेशक उनके पिछले प्रदर्शन बहुत अच्छे रहे हों, लेकिन उन्हें लेकर मैं जरा भी परेशान नहीं हूं क्योंकि मुझे लगता है कि मैं उन्हें अच्छी तरह से संभाल सकता हूं।”

वहीं, सुपरलैक की बात की जाए तो “द किकिंग मशीन” के उपनाम से पहचाने जाने वाले एथलीट की राइट राउंडहाउस किक खतरनाक मानी जाती है। ऐसे में नाइटो के खिलाफ ये उनका सबसे खतरनाक हथियार साबित हो सकती है।

Kiatmoo9 Gym के प्रतिनिधि को अपने विरोधी के खिलाफ ताकत का फायदा मिलने की भी उम्मीद की जा रही है और वो ONE में अपनी पहली फिनिश करने के साथ इसे साबित करना चाहते हैं, ताकि गजब का प्रदर्शन करके वो टूर्नामेंट के हर कंटेंडर पर अपना प्रभाव डाल सकें।

सुपरलैक ने आगे बताया:

“मुझे लगता है कि मेरी किक्स उनके मुकाबले ज्यादा भारी हैं इसलिए मैं कह सकता हूं कि मेरे पास उनसे घातक किक्स हैं। इसमें मैं अपनी एल्बो और मुक्के भी शामिल करूंगा। मैंने इस मुकाबले के लिए अपनी एल्बोज को भी और पैना कर लिया है। ऐसे में अगर मेरी एल्बो सही तरीके से लगती हैं तो खून जरूर बहेगा।

“मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। ऐसे में अगर मुझे मौका मिला तो मैं उन्हें नॉकआउट कर दूंगा। मुझे 90 प्रतिशत विश्वास है कि ये मुकाबला मैं ही जीतने वाला हूं, लेकिन मैं उन्हें कम नहीं आंकने जा रहा हूं क्योंकि इस वर्ल्ड ग्रां प्री में हर प्रतिद्वंदी एक महान एथलीट है।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5