नडाका ने ONE Friday Fights 114 में बैनलुएलोक को उनके घर में हराने का वादा किया – ‘मेरी जीत होगी’

Nadaka Yoshinari Rak Erawan ONE 172 19 scaled

जापान के सबसे प्रतिभाशाली मॉय थाई फाइटर लुम्पिनी स्टेडियम में छाप छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

शुक्रवार, 27 जून को बैंकॉक में होने वाले ONE Friday Fights 114 में नडाका योशीनारी थाई सनसनी बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई का एटमवेट मॉय थाई मैच में सामना करेंगे।

नडाका ने बहुत ही कम समय में खुद को ONE के सबसे चर्चित फाइटर्स में से एक बना लिया है। उन्होंने जापान में किए अपने ONE डेब्यू में रैक इरावन को नॉकआउट किया था।

उनका अगला मुकाबला भी इसी तरह से जोरदार रहने की उम्मीद है क्योंकि वो थाईलैंड में आकर वहां के एक शानदार एथलीट से भिड़ रहे हैं।

उन्होंने onefc.com से बात करते हुए मैच के बारे में कहा:

“मेरी दूसरी ONE फाइट लुम्पिनी स्टेडियम में हो रही है। काफी समय से मैंने किसी प्रतिद्वंदी का सामना उनके देश में नहीं किया है, लेकिन अपने प्रतिद्वंदी के देश में भी मैं अपनी ताकत और मॉय थाई का प्रदर्शन करूंगा।

“निश्चित ही मेरी जीत होगी और मैं जापानी मार्शल आर्ट्स की ताकत साबित करना चाहता हूं।”

24 वर्षीय स्टार ने बैनलुएलोक, जिन्होंने तीनों ONE प्रतिद्वंदियों को शानदार अंदाज में फिनिश किया, के खिलाफ होमवर्क किया है।

लेकिन ONE के बाहर लगभग हर खिताब जीत चुके और अनुभवी नडाका को इससे कोई परेशानी नहीं है:

“बैनलुएलोक ने ONE में तीन बार फाइट की है, जिसमें तीन नॉकआउट जीत शामिल हैं। उनके पास फाइटिंग की काबिलियत और अटैकिंग पावर है। इसके अलावा वो साउथपॉ (बाएं हाथ के) हैं और वो ऐसे थाई फाइटर हैं जो अंदर-बाहर लगातार मूवमेंट करते रहते हैं।

“इसके अतिरिक्त उन्होंने किकबॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते हैं। मुझे लगता है कि वो ऐसे फाइटर हैं, जो मॉय थाई और किकबॉक्सिंग स्टाइल दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं।”

इन बातों को ध्यान में रखते हुए नडाका ने शुक्रवार को होने वाले बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर रणनीति तैयार कर ली है।

शुरुआत में ही फिनिश हासिल करने की बजाय उनका प्लान गति को बढ़ाते हुए तीन राउंड तक बैनलुएलोक को पछाड़ने का है:

“मैं मानता हूं कि ये शुरुआत से ही स्पीड की जंग होगी तो मुझे उनसे स्पीड में आगे निकलना होगा। अगर मेरे प्रतिद्वंदी को लगा कि वो स्पीड में नहीं जीत पाएंगे तो क्लोज़ रेंज में आने का प्रयास करेंगे। जब वो आक्रामक रूप से आगे आएंगे तो मैं उन्हें काउंटर से हिट करूंगा या फिनिश करूंगा।”

“मैं उन्हें पहले राउंड में नॉकआउट करने की बजाय तीनों राउंड तक पछाड़ने और अपनी तकनीक से नॉकआउट करने के बारे में सोच रहा हूं।”

‘मेरे लक्ष्य के लिए परफेक्ट स्टेज’

इस साल मार्च में हुए ONE 172: Takeru vs. Rodtang में डेब्यू करने वाले नडाका योशीनारी को अंदाजा हो गया है कि दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन का क्या प्रभाव है।

वो भले ही पहले 10 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन हैं, लेकिन ONE में आने के बाद से उनके लिए अवसरों के ऐसे दरवाजे खुल गए हैं, जिसकी कल्पना उन्होंने कभी नहीं की थी।

नडाका ने बताया:

“ONE को साइन करने और मार्च में पहली फाइट के बाद से मेरे विदेशी फैंस की तादाद में इजाफा हुआ है और मेरे फॉलोवर्स की संख्या दोगुनी हो गई है।

“उसमें से ज्यादातर विदेशी फैंस हैं, जिससे मुझे अहसास हुआ है कि ये वास्तव में एक ग्लोबल संगठन है। कई सारे विदेशी फैंस ने मेरे स्टाइल की प्रशंसा की। मुझे लगता है कि मेरे वर्ल्ड क्लास फाइटर बनने के मेरे लक्ष्य के लिए परफेक्ट स्टेज है।”

नडाका की ONE Friday Fights 114 में बैनलुएलोक सिटवटचाराचाई के खिलाफ अगली भिड़ंत उनकी ONE Championship यात्रा की अगली सीढ़ी है।

अब जब 16 नवंबर के लिए ब्लॉकबस्टर ONE 173: Superbon vs. Noiri का ऐलान हो गया है तो वो टोक्यो में दोबारा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं:

“एरियाके एरीना के वेन्यू होने के चलते जापानी मार्शल आर्ट्स फैंस उत्साहित हैं। मैं मार्च में हुए पिछले इवेंट का हिस्सा था। अगर मैं इस फाइट की जीता और आगे जीतता रहा तो शायद वे मुझे नवंबर इवेंट के लिए बुक कर सकते हैं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)