स्मिला संडेल अपनी खतरनाक प्रतिद्वंदी नतालिया डियाचकोवा को ढेर करने के लिए तैयार – ‘मैं ही जीतूंगी’

Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 20 scaled

ONE Fight Night 22 के मेन इवेंट में ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्मिला “द हरिकेन” संडेल अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगी, जब उनका सामना खतरनाक रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट नतालिया “कैरेलियन लिंख्स” डियाचकोवा से होगा।

4 मई को होने वाले इवेंट में संडेल का ONE में पांचवा मुकाबला होगा और उनके पास खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर्स में से एक साबित करना का एक और सुनहरा मौका होगा।

मात्र 19 साल की उम्र में ही “द हरिकेन” ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है।

हालांकि, उन्हें वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डियाचकोवा से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, जो कि ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में 4-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड कायम कर चुकी हैं और उसमें तीन नॉकआउट जीत भी हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाली फाइट से पहले संडेल ने onefc.com को बताया:

“मैंने उनकी सभी Friday Fights देखी हैं। सभी में काफी तेज-तर्रार फिनिश आया है, ऐसे में कहना मुश्किल है कि ये एक राउंड से ज्यादा चलेगा या नहीं। लेकिन हां, वो काफी मजबूत और बॉक्सिंग अच्छी हैं।”

स्वीडिश चैंपियन के शानदार प्रदर्शन और कामयाबी को देखते हुए जानकार मान रहे होंगे कि उन्हें डियाचकोवा के खिलाफ ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए।

हालांकि, संडेल इस बात से इत्तेफाक नहीं रखतीं और वो अपनी विरोधी की पूरी इज्जत करती हैं:

“मुझे नहीं लगता है कि इस लेवल पर कोई भी फाइट आसान होती है तो पिछले मुकाबलों की तुलना में ये आसान नहीं होगी। देखते हैं रिंग में क्या होता है।”

“कैरेलियन लिंख्स” की बात करें तो उन्होंने एमेच्योर और प्रोफेशनल दोनों लेवल पर कामयाबी पाई है और ढेर सारी सफलता लिए ONE में कदम रखा था।

पिछले साल अप्रैल में हुए ONE Friday Fights 13 में डेब्यू के बाद से 29 वर्षीय स्टार ने खुद को एक खतरनाक दावेदार, जबरदस्त पंच लगाने वाली और बेहतरीन प्रदर्शन देने वाली एथलीट के रूप में साबित किया है।

संडेल अपनी प्रतिद्वंदी डियाचकोवा के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हैं:

“मुझे लोगों के विजय रथ को रोकना पसंद है। लेकिन मैं सोचती हूं कि किसी और चीज के मुकाबले मुझे ये चाहिए और इसलिए मैं ही जीतूंगी।”

एक अच्छी दावेदार पाकर खुश हैं संडेल

क्योंकि स्मिला संडेल ONE में अभी तक अपराजित रही हैं तो उनके लिए ऐसी प्रतिद्वंदी ढूंढ़ना मुश्किल हो गया था, जो खुद उन्हें चैलेंज करें।

कुछ फाइटर्स द्वारा मुकाबलों से पीछे हटने और फाइट ना होने के चलते उनका मानना है कि ऐसी स्थिति में खुद को प्रेरित रखना मुश्किल हो जाता है:

“मुझे कई बार बोला गया कि मेरी फाइट्स होंगी, लेकिन उन्हें आगे के लिए स्थगित और रद्द कर दिया गया तो मेरे पास कोई प्रतिद्वंदी नहीं थीं।

“यही होता है कि जब आपके पास कोई विरोधी नहीं होता। ऐसे में ध्यान लगाना मुश्किल होता है, लेकिन अब मेरे पास ये है। मुझे फोकस करने के लिए एक नाम चाहिए।”

उनके लिए अच्छी बात है कि नतालिया डियाचकोवा 4 मई को उनसे भिड़ने के लिए तैयार हैं। अब जब वर्ल्ड टाइटल मैच नजदीक आ गया है, स्ट्रॉवेट मॉय थाई क्वीन को लगता है कि वो पूरी तरह से तैयार हैं।

संडेल ने बताया:

“मुझे लगा था ‘ओह, आखिरकार (मैच मिल ही गया)!’ लेकिन मुझे विरोधी मिलना मुश्किल हो रहा था। फोकस करना मुश्किल था, लेकिन अब मेरे पास एक नाम है तो फाइट मोड में आ गई हूं।”

न्यूज़ में और

Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400