शामिल गासानोव का लक्ष्य ओह हो टाएक को हराकर गैरी टोनन के खिलाफ रीमैच हासिल करना है

Garry Tonon Shamil Gasanov ONE Fight Night 12 51

शामिल “द कोबरा” गासानोव इस हफ्ते फेदरवेट MMA एक्शन में लौटेंगे और वो इस फाइट का उपयोग एक पुराने प्रतिद्वंदी से दोबारा भिड़ने के लिए करना चाहते हैं।

#4 रैंक के कंटेंडर का मुकाबला 13 जनवरी को ONE Fight Night 18 के मेन इवेंट में प्रतिभाशाली एथलीट “स्पाइडर” ओह हो टाएक से होगा।

ये महत्त्वपूर्ण मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होगा और गासानोव के पास ये साबित करने का मौका है कि वो डिविजन की टॉप-5 रैंकिंग्स में बने रहने के हकदार हैं।

गासानोव ने अपने अपराजित प्रोफेशनल रिकॉर्ड और ख्याति के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में कदम रखा था। वो तुरंत ही सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे और किम जे वूंग को पहले ही राउंड में सबमिशन से हराकर ग्लोबल स्टेज पर बड़ी छाप छोड़ी।

लेकिन जुलाई में हुए ONE Fight Night 12 में “द कोबरा” को पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के हाथों एक करारी सबमिशन हार का सामना करना पड़ा।

उस हार ने गासानोव को इस खेल में अपने भविष्य पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया। लेकिन जिन बच्चों को वो प्रेरित करते हैं, उनके चेहरे देखने के बाद वो अब डिविजन के #1 रैंक के कंटेंडर के रूप में खुद को देखना चाहते हैं।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“हां, घर जाते समय मैंने सोचा, ‘बस; मैं अब फिर से फाइटिंग में वापस नहीं जाऊंगा!’ मैं हमेशा अपने आप से कहता था कि अगर मैं हार गया तो ये खेल छोड़ दूंगा। लेकिन घर वापस पहुंचने के बाद सड़क पर हर बच्चा, हर स्कूली छात्र मेरे पास आता और मुझसे पूछता कि मैं अमेरिकी एथलीट के साथ दोबारा मैच कब लड़ने जा रहा हूं। तो अब मुझे एक रीमैच जरूर चाहिए।”

https://www.instagram.com/p/CoyzH0hDI86/

उस हार ने रूसी फाइटर को भावनात्मक और शारीरिक रूप से झकझोर कर रख दिया था।

हालांकि, हार में डूब जाने के बजाय गासानोव ने इस झटके का उपयोग उन्हें और अधिक प्रेरित करने के लिए किया और अपना ध्यान अपनी कला को परफेक्ट करने में लगाया है।

गासानोव ने कहा:

“ये पिछले कई महीने मेरे लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं क्योंकि मैं घुटने की चोट से उबर रहा हूं। हालांकि, मैं ट्रेनिंग में वापस आने के लिए खुद पर कड़ी मेहनत कर रहा हूं क्योंकि मेरे कोच ने मुझे तब तक आराम करने से सख्त मना किया है जब तक कि मैं अपनी हालिया हार का बदला नहीं ले लेता। MMA मेरे जीवन का मुख्य फोकस है, जिसमें मेरा काम और पढ़ाई दोनों शामिल हैं।”

शामिल गासानोव ‘सच्चे योद्धा’ ओह हो टाएक का सम्मान करते हैं

इससे पहले कि शामिल गासानोव, गैरी टोनन के साथ दोबारा मैच की योजना बनाना शुरू कर सकें, उन्हें उससे पहले ओह हो टाएक से पार पाना होगा।

वो स्वीकार करते हैं कि ये कोई आसान काम नहीं होगा और उनके मन में दक्षिण कोरियाई स्टार के लिए बहुत सम्मान है जिन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जिसे कई लोगों ने अस्वीकार कर दिया था।

गासानोव ने बताया:

“मेरे प्रतिद्वंदी एक सच्चे योद्धा हैं। बहुत से फाइटर्स ने मेरी चुनौती को अस्वीकार कर दिया। केवल यही व्यक्ति आगे आए और मेरा सामना करने की उनकी इच्छा के लिए मैं अविश्वसनीय रूप से आभारी हूं।”

9-3-1 के सम्मानजनक करियर रिकॉर्ड के साथ “स्पाइडर” मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कौशल के साथ एक दमदार फिनिशर हैं।

अपने हालिया मुकाबले में ओह अपराजित सनसनी अकबर अब्दुलेव से हार गए थे, लेकिन गासानोव का कहना है कि ये उनकी बेमिसाल प्रतिभा का कोई संकेत नहीं है:

“वो स्ट्राइकिंग, ग्रैपलिंग और सबमिशन कौशल के संयोजन के साथ एक पूर्ण फाइटर हैं। उन्हें 40 सेकंड के मुकाबले में अकबर के खिलाफ अपने सारे दांव दिखाने का मौका नहीं मिला। हालांकि, उनकी पिछली फाइट्स से चुनौती का सामना करने की उनकी क्षमता का पता चलता है।”

ये कोई रहस्य नहीं है कि अपने करियर में सात सबमिशन के साथ “द कोबरा” एक खतरनाक ग्राउंड फाइटर हैं और उनकी फाइटिंग शैली ग्रैपलिंग पर आधारित है।

लेकिन उनके प्रतिद्वंदी की कैनवास पर फिनिश अर्जित करने की प्रवृत्ति को देखते हुए ONE Fight Night 18 के मेन इवेंट में फैंस एक ग्राउंड फाइट की उम्मीद कर सकते हैं।

गासानोव ने आगे कहा:

“मैं एक ग्रैपलिंग मुकाबले की आशा कर रहा हूं क्योंकि मुझे ग्रैपलिंग करना पसंद है और वो अपने विरोधियों को सबमिट करवाने में माहिर हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी भिड़ंत सबसे रोमांचक फाइट होगी।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)