काइटो ने मोहम्मद सियासरानी के खिलाफ दमदार डेब्यू का लक्ष्य बनाया – ‘शुरुआत से ही दबदबा बनाने की योजना’

485963010_18374023873189340_5095476250528690160_n 1

जापानी किकबॉक्सिंग सनसनी काइटो सितारों से सजे फेदरवेट डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे, जब 23 मई को होने वाले ONE Friday Fights 109 में डेब्यू करते हुए उनका सामना मोहम्मद सियासरानी से होगा।

एक बहुत ही सम्मानित स्ट्राइकर काइटो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपने दमदार रिकॉर्ड के साथ दस्तक देंगे और ONE के ग्लोबल फैंस उनकी पहली झलक थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में देखेंगे।

अपने पहले मैच में उनका सामना 22 वर्षीय सियासरानी से होने जा रहा है।

उन्होंने onefc.com को बताया कि ईरानी सनसनी को घमासान वाली फाइट्स के लिए जाना जाता है और वो मुकाबले के लिए तैयार हैं:

“मुझे लगता है कि (सियासरानी) एक ऐसे फाइटर हैं जो वाकई जानते हैं कि फैंस के लिए शो कैसे प्रस्तुत करना है और दर्शकों को उत्साहित कैसे करना है, लेकिन मेरा रवैया ये है: अगर वो मुझसे भिड़ते हुए भी वो संयम बनाए रख सकते हैं तो उन्हें कोशिश करने दो।”

इस बात में कोई हैरानी नहीं है कि काइटो आत्मविश्वास से भरे हुए हैं।

उन्होंने पहले ही दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर्स जैसे मौजूदा ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मासाकी नोइरी और पूर्व ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी को हरा हुआ है।

27 वर्षीय स्टार ने करीब से सियासरानी के स्टाइल का अध्ययन किया है और उन्होंने उनकी कुछ कमजोरियों का भी पता लगाया है:

“वो हुनरमंद है, उनकी फाइटिंग में कुछ खास पहलू भी हैं। वो कभी-कभी शॉट्स का एक्सचेंज करेंगे, जब उनका प्रतिद्वंदी हमला कर रहा होता है, बिना ये परवाह किए कि उन्हें मार पड़ेगी।

“उनकी पिछली फाइट्स को देखते हुए उनके कई प्रतिद्वंदियों को तब मार पड़ी, जब वो हमला कर रहे थे क्योंकि उन्होंने अपना गार्ड थोड़ा नीचे कर लिया था। मुझे लगता है कि उनकी टाइमिंग थोड़ी अलग हो सकती है इसलिए मैं इस बात का सावधानी से ध्यान रखना चाहता हूं।”

काइटो की ये पारखी नजर उनके लंबे-चौड़े अनुभव की कहानी बयां करती है।

लेकिन उन्होंने पिछले साल दिसंबर से कोई मुकाबला नहीं किया है, जो कि उनके स्टैंडर्ड के हिसाब से बहुत लंबा समय है। अब जापानी एथलीट ONE Friday Fights 109 में अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए दमदार जीत हासिल करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा:

“इतने लंबे ब्रेक के बाद मैं देखने के लिए खुद भी उत्सुक हूं कि मैं कितना मजबूत हो गया हूं और मैं इसे साफ तौर पर दिखाना चाहता हूं।

“मैं दिखाना चाहता हूं कि मैं किसी ऐसे प्रतिद्वंदी पर कितनी अच्छी तरह से दबदबा बना सकता हूं और उसे फिनिश कर सकता हूं, जो पहले से ही ONE में जीत चुका है। मैं शुरुआत से ही दबदबा बनाने और पहले राउंड से ही फिनिश के लिए जाने की योजना बना रहा हूं।”

नए और विकसित हुए काइटो

काइटो का कहना है कि उन्होंने एक्शन से दूर होने के बाद अपनी स्किल्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

वो अकसर एक के बाद एक फाइट करते हैं, लेकिन इस ब्रेक ने उन्हें अपने खेल में कुछ जरूरी बदलाव करने का समय दे दिया है:

“मैं आमतौर पर हर दो महीने में एक बार फाइट करता हूं और मुझे लगता है कि मैं इन फाइट्स के बीच में सुधार दिखाने में कामयाब रहा हूं, लेकिन उस नियमित शेड्यूल के साथ विकास के बदलाव कुछ हद तक अलग-अलग थे।

“इस बार मुझे लगता है कि जो लोग मुझे बारीकी से फॉलो नहीं कर रहे हैं, वो भी एक शानदार बदलाव और काफी सुधार नोटिस करेंगे। मैं बहुत आत्मविश्वासी हूं इसलिए मैं खुद इस पहलू को लेकर उत्साहित हूं।”

काइटो के साथ वाले लोग जानते हैं कि उनमें क्या और कितना विकास हुआ है। उनका कहना है कि कोचों और साथियों ने उनमें आए बदलाव को बीते कुछ महीने में नोटिस किया है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए जापानी स्टार ये देखने के लिए उत्साहित हैं कि उनके द्वारा किए गए बदलावों का ईरानी स्टार पर कैसा प्रभाव पड़ता है:

“ट्रेनिंग के दौरान मूवमेंट और मानसिकता के मामले में मैं निश्चित रूप से दिसंबर की तुलना में मजबूत महसूस कर रहा हूं और ट्रेनर्स और जिन लोगों के साथ मैं ट्रेनिंग कर रहा हूं, वो भी वही बात कहते हैं।

“पहली बार मेरी फाइट्स के बीच इतना लंबा गैप है, मैं खुद भी उत्सुक हूं कि ये बदलाव कैसा महसूस होता”

किकबॉक्सिंग में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88