एड्रियन ली ने ONE 168: Denver में लगातार दूसरी दमदार जीत की बात कही – ‘पहले राउंड में फिनिश करूंगा’

Adrian Lee Antonio Mammarella ONE 167 50

एड्रियन “द फिनोम” ली 7 सितंबर को ONE 168: Denver में होने वाली अपनी दूसरी प्रोफेशनल MMA फाइट के लिए बहुत उत्साहित हैं।

18 वर्षीय स्टार का सामना बॉल एरीना में होने वाले लाइटवेट MMA फाइट में कोलोराडो के निको “द स्टील सिटी किड” कोर्नेहो से होगा।

ली मौजूदा 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली और पूर्व एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के छोटे भाई हैं और उन्होंने जून में हुए ONE 167 में अपना प्रोफेशनल MMA डेब्यू किया था।

युवा सनसनी ने सभी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए दूसरे राउंड में इटली के एंटोनियो मामारेला पर सबमिशन से जीत हासिल कर ग्लोबल स्टेज पर दस्तक दी।

ली अब दूसरे मैच में भी शानदार जीत हासिल करना चाहते हैं और उन्होंने onefc.com से बात करते हुए कहा:

“मैंने देखा है कि (कोर्नेहो) तेज हिट करते हैं और उनका रेसलिंग गेम भी अच्छा है, भले ही उनकी रेसलिंग में इतनी खास उपलब्धियां नहीं हैं। हमारा कैंप उन्हें काउंटर करने पर काम करेगा।”

अपने प्रोफेशनल डेब्यू में ली ने खेल के हर विभाग में दबदबा बनाया था और अंत में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत अपने नाम की थी।

यकीनन वो अपने प्रदर्शन और जीत से खुश थे, लेकिन वो अपनी ज्यादा स्किल्स दिखाना चाहते थे।

कोर्नेहो के खिलाफ हवाई निवासी एथलीट कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं:

“मैं इस फाइट में दिखाना चाहता हूं कि मैं ऑलराउंडर हूं। मैं अपनी फाइट के मुकाबले स्ट्राइकिंग, ग्रैपलिंग और रेसलिंग दिखाना चाहता हूं।”

“द फिनोम” की दिलचस्पी सिर्फ अपनी स्किल्स दिखाने में ही नहीं है बल्कि वो बेहतरीन अंदाज में अपनी जीत दर्ज करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया कि 7 सितंबर को मैच किस तरह से खत्म हो सकता है:

“मैं उन्हें पहले राउंड में फिनिश करूंगा, फिर चाहे तकनीकी नॉकआउट, नॉकआउट या फिर सबमिशन आए।”

ली का लक्ष्य अपने अमेरिकी डेब्यू को यादगार बनाना

जब एड्रियन ली ONE 168: Denver के लिए सर्कल में कदम रखेंगे तो ना सिर्फ वो अमेरिका में पहली बार परफॉर्म कर रहे होंगे बल्कि ये पहला मौका होगा, जब मशहूर ली परिवार का कोई सदस्य प्रोफेशनल स्तर पर अपने देश में फाइट करेगा।

वो भली भांति जानते हैं कि निको कोर्नेहो के खिलाफ होने वाली बाउट कितनी अहम है:

“इसके मेरे लिए बहुत मायने हैं। मैं अपनी दूसरी फाइट के लिए अमेरिकी धरती पर परफॉर्म करने के लिए उत्साहित हूं क्योंकि मैं और मेरे परिवार के सदस्यों ने इस स्तर पर अमेरिका में प्रदर्शन नहीं किया है। मैं अमेरिकी फैंस को दिखाना चाहता हूं कि ONE फाइटर्स क्या कर सकते हैं।

“मैं अमेरिकी फैंस को दिखाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं कि हमारा गेम कितना आगे है।”

मशहूर MMA परिवार के सदस्य ली इस बड़े मौके को भुनाकर अपना नाम बनाना चाहते हैं।

और वो 7 सितंबर के दिन यादगार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं:

“इस फाइट में मेरे लिए सबसे बड़ी चीज यही है कि मैं वहां जाकर अच्छा प्रदर्शन कर अमेरिकी फैंस को दिखाना चाहता हूं कि ONE Championship कितना दिलचस्प है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)