नोंग-ओ ने माना कि रोडटंग के खिलाफ खिताबी मैच उनके करियर का सबसे बड़ा मुकाबला – ‘बहुत खुश और उत्साहित’

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 118 scaled

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा ने अपने करीब 350 प्रोफेशनल फाइट्स के करियर में सब कुछ देखा है, लेकिन उनका मानना है कि 16 नवंबर को ONE 173: Superbon vs. Noiri में होने वाली फाइट करियर का सबसे बड़ा मैच होगा।

उस दौरान मॉय थाई दिग्गज का सामना अपने हमवतन मेगास्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन से जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

38 वर्षीय अनुभवी सुपरस्टार के पास दिखाने का मौका है कि वो अब भी इस उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

उन्होंने बताया:

“ये फाइट बहुत बड़ी है। मेरी सबसे बड़ी फाइट और मुझे जापान जाना होगा।

“ये दबाव नहीं हैं क्योंकि मैं बहुत फाइट्स का हिस्सा रह चुका हैं। मैं लंबे समय तक चैंपियन रहा हूं। ये फाइट मेरे लिए प्रेरणा है क्योंकि इसके जरिए मुझे दिखाने का मौका मिलेगा कि मैं अभी भी कर सकता हूं और आगे बढ़ सकता हूं।”

फ्लाइवेट डिविजन में आने के बाद से नोंग-ओ ने #4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर कोंगथोरानी सोर सोमाई को मई महीने में हराया।

इस जीत ने उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच दिलाया, जिसकी उन्होंने कल्पना की थी। अब रोडटंग और नोंग-ओ एक दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं:

“मैं रोडटंग से फाइट कर बहुत खुश और उत्साहित हूं। जब से मैंने वजन घटाया है, तब से चैंपियन बनना चाहता हूं। अब हमारा सामना हो रहा है तो मुझे बहुत खुशी है क्योंकि रोडटंग दुनिया में बहुत फेमस हैं।

“मुझे बहुत अनुभव है। रोडटंग जीत के लिए भूखे होते हैं। जब अनुभव का सामना भूख से होगा तो फाइट बहुत दिलचस्प रहेगी।”

मॉय थाई के सबसे बड़े सुपरस्टार को हराने का मतलब होगा कि उनके त्याग सफल रहे। इन सबके बावजूद ये भी साबित हो जाएगा कि वो बढ़ती उम्र के बावजूद इस स्तर पर प्रदर्शन कर सकते हैं।

पूर्व Lumpinee Stadium और Rajadamnern Stadium वर्ल्ड चैंपियन ने कहा:

“दूसरे कई सारे दिग्गज फाइटर्स हैं। लेकिन अगर मुझे अपनी अगली फाइट में जीत मिली तो मुझे खुद पर गर्व होगा क्योंकि मैंने इस उम्र में ऐसा किया और अब भी दमखम बाकी है।”

नोंग-ओ में अब भी है दमखम

ढेर सारे फाइटर्स नोंग-ओ हामा की उम्र तक आते-आते रिटायर हो जाते हैं। भले ही वो Superbon Training Camp में अपनी पीढ़ी के फाइटर्स तैयार कर रहे हैं, लेकिन उनका ध्यान अपने करियर पर भी पूरी तरह से लगा हुआ है।

पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई चैंपियन ने बताया:

“मेरी प्रेरणा मेरा परिवार है। लेकिन मैं अब भी फाइट करना चाहता हूं। मैं रुकना नहीं चाहता।

“बहुत लंबे समय तक फाइट करने के बाद अगले मैच में दिखाऊंगा कि सीनियर फाइटर्स भी इस स्तर पर फाइट कर सकते हैं।”

कुछ लोग 38 वर्षीय दिग्गज को युवा रोडटंग के खिलाफ अंडरडॉग मान रहे हैं, लेकिन नोंग-ओ का कहना है कि वो पूरी तरह से तैयार हैं। उनका कहना है कि उनमें अभी बहुत दम बाकी है।

नोंग-ओ का सपना है कि दुनिया उन्हें याद हमेशा रखे:

“दो डिविजन का चैंपियन बनना बहुत मायने रखेगा। पहले तो मुझे रोडटंग जैसे सुपरस्टार से फाइट का मौका मिलेगा और दूसरे की अपने करियर के इस दौरान में चैंपियनशिप जीतना।

“मैं चाहता हूं कि दुनिया मुझे एक ऐसे फाइटर के रूप में याद रखे, जिसने मेहनत की और उम्र के बावजूद बढ़ता रहा।”

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25