जेसा खान से पिछली हार का हिसाब बराबर करने और एटमवेट क्वीन से मैच पर डेनियल केली की नजर

Mei Yamaguchi Danielle Kelly ONE X 1920X1280 76

डेनियल केली बहुत तेज़ी से ONE Championship के बढ़ते सबमिशन ग्रैपलिंग रोस्टर में सबसे लोकप्रिय एथलीट्स में से एक बन गई हैं।

तेज़ी से आगे बढ़ती हुई अमेरिकी स्टार को उम्मीद है कि वो अपने स्तर को ऊपर ले जाना जारी रखेंगी और इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें पुरानी चीजों को सुधारने का मौका भी मिल जाएगा।

पुरानी चीजों को सुधारने की उनकी कोशिश कंबोडियाई-अमेरिकी ग्रैपलिंग स्टार जेसा खान के खिलाफ हो सकती है, जो मई में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में शामिल हुए थीं।

ये एक तरह का संकेत था, जिसने तुरंत केली का ध्यान आकर्षित किया क्योंकि वो फरवरी 2021 में निर्णय के जरिए जेसा खान से हार गई थीं।

हालांकि, 26 वर्षीय एथलीट अच्छी तरह से जानती हैं कि उस दिन उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं किया था। वो उस वक्त किसी समस्या से पीड़ित थीं और उन्होंने फाइट से पहले हो रही घबराहट को भी स्वीकार किया था।

फिलाडेल्फिया की मूल निवासी ने ONE Championship को बताया:

“सभी का ध्यान मेरी तरफ था। हर किसी की नज़रें मुझ पर थीं। मैं सच में घबरा गई थी। मैं इंटरव्यू या अन्य कुछ भी नहीं कर सकी थी। ऐसा मेरी प्रतिद्वंदी की वजह से नहीं हो रहा था क्योंकि मैंने जिन लड़कियों के साथ ट्रेनिंग की थी, वो पहले कभी ना कभी उन्हें मात दे चुकी थीं। ऐसे में ये ट्रेनिंग का मुद्दा नहीं था। मैं उस वक्त अपनी एक चोट से जूझ रही थी।

“मैं उस तरह की इंसान हूं, जो आखिरी वक्त में पीछे हटना पसंद नहीं करती। मुझे लगता है कि मैं वहां बहुत ज्यादा घबराहट से भर गई थी। ये जिउ-जित्सु से संबंधित कुछ और नहीं था क्योंकि मुझे वास्तव में लगता है कि वो मैच मुझ पर मानसिक रूप से भारी पड़ा था।”

हालांकि, खान से मिली उस हार के बाद केली के लिए चीजें बहुत कुछ बदल गई हैं।

उन्होंने अपनी कला को और अधिक पैना करना जारी रखा है। साथ ही ग्रैपलिंग के मैचों में उन्होंने उल्लेखनीय जीत दर्ज की है। इसमें MMA सुपरस्टार कार्ला एस्पार्ज़ा पर मिली एक जीत और यहां तक कि पिछले मार्च में अपने प्रोमोशनल डेब्यू के दौरान मेई यामागुची के खिलाफ साहसिक प्रदर्शन कर 50,000 यूएस डॉलर्स का परफॉर्मेंस बोनस हासिल करना भी शामिल है।

बेहतर तकनीकों और बढ़ते आत्मविश्वास के साथ केली को पूरा भरोसा है कि खान के साथ रीमैच में एक अलग परिणाम देखने को मिलेगा।

एटमवेट एथलीट ने कहाः

“ऐसा होने पर मैं थोड़ा नर्वस हो जाऊंगी, लेकिन मैं असलियत में शायद पहले से कहीं ज्यादा खुद में दम भर रही हूं। मैं अपनी जैसी बेहतरीन ग्रैपलर के खिलाफ मुकाबले के लिए जाना पसंद करूंगी।

“मुझे लगता है कि मैं उन्हें हरा सकती हूं और मुझे ये भी लगता है कि मैं अपने सामने किसी को भी हरा सकती हूं। हालांकि, उनके खिलाफ मैं मुकाबला करना चाहूंगी। हां, ये कुछ ऐसा है, जिसके जरिए मैं खुद को साबित कर सकती हूं और वापस आ सकती हूं। इस वजह से उम्मीद है कि ये मैच होगा।”

डेनियल केली को लगता है कि वो एंजेला ली को ग्रैपलिंग मैच में जल्दी सबमिट कर देंगी

डेनियल केली की निगाहें साथी सबमिशन ग्रैपलिंग स्टार जेसा खान के साथ रीमैच पर हो सकती हैं, लेकिन वो एक और ब्राजीलियाई जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर, ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली, का सामना करने में भी दिलचस्पी रखती हैं।

ली ने अपने MMA करियर में 8 सबमिशन जीत हासिल की हैं और केली एक सबमिशन ग्रैपलिंग प्रतियोगिता में एटमवेट क्वीन की ग्राउंड स्किल्स को जांचना पसंद करेंगी।

लेकिन अगर वो मैचअप में सफल होती हैं तो वो अपेक्षाकृत आसानी से “अनस्टॉपेबल” के सामने मुकाबला करने की उम्मीद कर सकती हैं।

केली ने भविष्यवाणी की:

“5 मिनट के अंदर (मैं उन्हें सबमिट कर दूंगी)। फिर चाहे वो लेग लॉक या उनकी पीठ पर पकड़ बनाकर हो या फिर चोक लगाना हो।”

न्यूज़ में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800