जोनाथन हैगर्टी को ONE 168: Denver में सुपरलैक के खिलाफ धमाकेदार मैच की उम्मीद – ‘पता चले कि कौन सर्वश्रेष्ठ है’

Jonathan Haggerty Felipe Lobo ONE Fight Night 19 122 scaled

मौजूदा ONE बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी खुद को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकर साबित करने के लिए बेताब हैं।

7 सितंबर को ONE 168: Denver के मेन इवेंट में ब्रिटिश स्टार अपने मॉय थाई खिताब को थाई मेगास्टार और मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ डिफेंड करेंगे।

कोलोराडो के डेनवर स्थित बॉल एरीना में होने वाला ये मुकाबला हाल के सबसे बड़े मॉय थाई मैचों में से एक होगा, जिसमें दो वर्ल्ड चैंपियन एक दूसरे का सामना करेंगे।

इस यादगार फाइट को होने में अब दो हफ्ते से भी थोड़ा समय बाकी है, इससे पहले हैगर्टी ने इस मैच के खास होने की वजह बताई:

“दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर्स में से एक के खिलाफ मौका मिलना बहुत बड़ी बात है। ये धमाकेदार फाइट होगी। फैंस को एक दिलचस्प रात देखने को मिलेगी। मैं उत्साहित हूं कि फैंस मुझे और सुपरलैक को एक साथ देख पाएंगे। मेरे अलावा काफी लोग इस फाइट को होते हुए देखना चाहते थे।

“मुझे लगता है कि हमारा स्टाइल एक जैसा है। हम दोनों आक्रामक हैं। हम दोनों नॉकआउट के लिए जाते हैं। मैं कहूंगा कि हम दोनों पाउंड-फोर-पाउंड सर्वश्रेष्ठ में शामिल हैं। वो फ्लाइवेट (डिविजन) में सर्वश्रेष्ठ हैं। मैं बेंटमवेट में सर्वश्रेष्ठ हूं। तो क्यों ना दोनों का मुकाबला हो और पता चले कि कौन सर्वश्रेष्ठ है?”

लगातार दस मैचों में जीत और हाल ही में रोडटंग जित्मुआंगनोन और टकेरु सेगावा को हराने के बाद सुपरलैक वाकई में दुनिया के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर हैं।

हालांकि, हैगर्टी भी कम पीछे नहीं है। उन्होंने वर्ल्ड टाइटल मैचों में लगातार तीन धमाकेदार जीत हासिल की हैं।

ऐसे में सुपरलैक से निपटने के लिए उनकी टीम ने अपना होमवर्क अच्छे से किया है:

“मुझे अपने कोच क्रिश्चियन नोल्स पर पूरा भरोसा है और वो सुपरलैक को बहुत देखते हैं। हमने ट्रेनिंग में चीजें आजमाई हैं और उनके बारे में नहीं बताऊंगा।

“हम जानते हैं कि उनकी ताकत और कमजोरी क्या है। उन्हें दाईं ओर ज्यादा पसंद है। उनकी राइट किक्स, राइट एल्बोज़ घातक होती हैं। अब इन्हीं का फायदा 7 सितंबर को उठाएंगे।”

ONE 168: Denver में जीत के बाद और वर्ल्ड टाइटल चाहते हैं हैगर्टी

कभी भी अपने लक्ष्य से पीछे ना हटने वाले जोनाथन हैगर्टी अब और अधिक वर्ल्ड टाइटल बेल्ट हासिल करना चाहते हैं। मौजूदा मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल विजेता एक पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी हैं।

हैगर्टी का कहना है कि बेंटमवेट में आकर वो अपराजित रहे हैं और ये उनकी कामयाबी की असली कुंजी रही है:

“मैं फ्लाइवेट में अपना सिर्फ 50 फीसदी होता था। मैं थका हुआ था। मैं अब बेंटमवेट में हूं और वहां हूं, जहां मुझे होना चाहिए और मैं वही कर रहा हूं, जो मुझे करना चाहिए।

“हमें काफी बड़ी बढ़त है। आप खुश हैं, मनचाहा खा सकते हैं। कैलोरी की कोई कमी नही हैं। एक सुखी फाइटर ही एक खतरनाक फाइटर होता है। मैं एक खुश और खतरनाक फाइटर हूं।”

बेंटमवेट डिविजन में अच्छा महसूस करने के बावजूद हैगर्टी फ्लाइवेट डिविजन में लौटने के बारे में कभी कभार सोच लेते हैं।

अगर वो वजन कम कर नीचे के डिविजन में जाते हैं तो “द जनरल” की नजरें सुपरलैक के साथ एक और वर्ल्ड टाइटल फाइट पर होंगी:

“मैं हमेशा (फ्लाइवेट डिविजन में वापस आने के लिए) सोचता हूं। मेरे पिता मुझसे कहते हैं कि तुम कर सकते हो और अगर मैं सुपरलैक को हरा दूं तो क्या पता फ्लाइवेट डिविजन में जाकर उन्हें बेल्ट के लिए चैलेंज करूं।”

हैगर्टी के मन में सिर्फ फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग बेल्ट ही नहीं है।

वो अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल का बचाव करने के बाद MMA में जाकर तीन खेलों में कामयाबी हासिल करना चाहते हैं।

“द जनरल” ने बताया:

“मैं अपनी किकबॉक्सिंग बेल्ट डिफेंड करना चाहता हूं। मैं डिविजन को ज्यादा समय तक रोककर नहीं रखना चाहता। मेरे पास किकबॉक्सिंग और मॉय थाई बेल्ट्स हैं और मैं दोनों में एक्टिव रहना चाहता हूं और फिर MMA भी मेरे दिमाग में है।”

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.