26 मार्च को ONE X का लाइव प्रसारण कैसे देखें

220326 web 1800x1200px

ONE Championship अपने 10 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इतिहास के सबसे बड़े इवेंट का आयोजन करने वाला है।

शनिवार, 26 मार्च को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाला ONE X एक यादगार इवेंट बनने जा रहा है।

यहां जानिए आप ONE X के लाइव प्रसारण को अपने देश में किस तरह देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE X का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शनिवार, 26 मार्च को ONE X: ग्रैंड फिनाले पे-पर-व्यू इवेंट को watch.onefc.com पर सिंगापुर स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8 बजे और ईस्टर्न टाइम के अनुसार सुबह 8 बजे से देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट II को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर सिंगापुर स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 5 बजे और ईस्टर्न टाइम के अनुसार सुबह 5 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा ONE X: पार्ट I का प्रसारण सिंगापुर स्टैंडर्ड समयानुसार दोपहर 1 बजे और ईस्टर्न टाइम के अनुसार रात 1 बजे watch.onefc.com, ONE के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर शुरू होगा।

*नोट: जापान, न्यूजीलैंड और द फिलीपींस में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे। भारत में रह रहे फैंस ONE X: पार्ट I को ऊपर दिए गए माध्यमों से नहीं देख पाएंगे।

भारत

ONE X: ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण 26 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से watch.onefc.com पर देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट II का लाइव प्रसारण Star Sports Select 2 और Disney+ Hotstar पर भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।

ONE X: पार्ट 1 को Star Sports Select 2 या Disney+ Hotstar पर सुबह 10:30 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शनिवार, 26 मार्च को ONE X: ग्रैंड फिनाले को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 8 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

ONE X: पार्ट II को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक, यूट्यूब पेज पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:00 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार देर रात 2:00 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट I को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक, यूट्यूब पेज पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार देर रात 1:00 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10:00 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

चीन

26 मार्च को ONE X: ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण BTV, Henan, Douyin, iQiYi और Kuaishou पर चीन के समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा।

ONE X: पार्ट II को Douyin, iQiYi और Kuaishou पर शाम 5 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट I को Douyin, iQiYi और Kuaishou पर दोपहर 1 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

वहीं QHTV और SZTV पर ONE X: ग्रैंड फिनाले का दोबारा प्रसारण किया जाएगा।

इंडोनेशिया

ONE X: ग्रैंड फिनाले को watch.onefc.com पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7 बजे से देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट II को NETVERSE, Vidio.com, MAXstream और Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 4 बजे से देखा जा सकता है।

NET TV उसी रात ONE X: पार्ट II को 10:00 बजे से दोबारा प्रसारित करेगा।

ONE X: पार्ट I को NETVERSE, Vidio.com, MAXstream और Kaskus TV पर दोपहर 12 बजे से देख सकते हैं। 28 मार्च को NET TV, ONE X: पार्ट I को रात 12:00 बजे से दोबारा प्रसारित करेगा।

जापान

26 मार्च को ONE X: ग्रैंड फिनाले को Abema पर जापानी समयानुसार रात 9 बजे से देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट II को शाम 6 बजे से Abema पर लाइव देख सकते हैं।

ONE X: पार्ट I को दोपहर 2 बजे से Abema पर लाइव देख सकते हैं।

म्यांमार

26 मार्च को ONE X: ग्रैंड फिनाले को watch.onefc.com पर म्यांमार के समयानुसार शाम 6:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट II को दोपहर 3:30 बजे से Skynet पर लाइव देख सकते हैं।

ONE X: पार्ट I को सुबह 11:30 बजे से watch.onefc.com, ONE के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर लाइव देखा जा सकता है।

द फिलीपींस

ONE X: ग्रैंड फिनाले का लाइव प्रसारण Upstream और Cignal पर फिलीपींस के समयानुसार 26 मार्च को रात 8 बजे से शुरू होगा।

ONE X: पार्ट II को One Sports+ पर शाम 5 बजे से लाइव देख सकेंगे।

27 मार्च को One Sports रात 8:30 बजे से ONE X: पार्ट II को दोबारा प्रसारित करेगा।

ONE X: पार्ट I को One Sports+ पर दोपहर 1 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

थाईलैंड

ONE X: ग्रैंड फिनाले को watch.onefc.com पर इंडोचाइना समयानुसार 26 मार्च को शाम 7 बजे से देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट II को AIS Play पर शाम 4 बजे से लाइव देखा जा सकता है। उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित किया जाएगा।

ONE X: पार्ट I को Thairath TV32 और AIS Play पर दोपहर 12 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

वियतनाम

ONE X: ग्रैंड फिनाले को watch.onefc.com पर 26 मार्च को इंडोचाइना समयानुसार शाम 7 बजे से देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट II को HTV The Thao और VeiOn पर शाम 4 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट I को VeiOn पर दोपहर 12 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

कंबोडिया

ONE X: ग्रैंड फिनाले को watch.onefc.com पर 26 मार्च को इंडोचाइना समयानुसार शाम 7 बजे से लाइव देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट II को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर शाम 4 बजे से देखा जा सकता है।

ONE X: पार्ट I को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर दोपहर 12 बजे से देखा जा सकता है।

ONE X: ग्रैंड फिनाले का पूरा कार्ड

  • (c) एंजेला ली vs. स्टैम्प फेयरटेक्स (ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. डिमिट्रियस जॉनसन (स्पेशल रूल्स सुपर-फाइट)
  • (c) एड्रियानो मोरेस vs. युया वाकामत्सु (ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • शिन्या एओकी vs. योशिहीरो अकियामा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • एडुअर्ड फोलायंग vs. जॉन वेन पार (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • (c) सुपरबोन सिंघा माविन vs. मरात ग्रिगोरियन (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)

ONE X: पार्ट II का पूरा कार्ड

  • (c) नोंग-ओ गैयानघादाओ vs. फिलिपे लोबो (ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) कैपिटन पेटयिंडी vs. हिरोकी अकिमोटो (ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • हैम सिओ ही vs. डेनिस ज़ाम्बोआंगा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • इत्सुकी हिराटा vs. जिहिन राडज़ुआन (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • किम जे वूंग vs. टांग काई (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)

ONE X: पार्ट I का पूरा कार्ड

  • चिंगिज़ अलाज़ोव vs. सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल)
  • रीनियर डी रिडर vs. आंद्रे गल्वाओ (सबमिशन ग्रैपलिंग – मिडलवेट)
  • नीकी होल्ज़कन vs. सिंसामट क्लिनमी (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • लिटो आदिवांग vs. जेरेमी मिआडो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • स्टीफन लोमन vs. शोको साटो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)
  • अमीर खान vs. रयोगो टाकाहाशी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • कांग जी वॉन vs. पॉल इलियट (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – हेवीवेट)
  • डेनियल केली vs. मेई यामागुची (सबमिशन ग्रैपलिंग – एटमवेट)
  • रयूटो सवाडा vs. सेन्ज़ो अकीडा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Takeru
eerselrung
nadakasong
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled