ONE: UNBREAKABLE का प्रसारण कैसे देखें

Shinya Aoki at ONE CENTURY PART II DUX 2835

ONE Championship शुक्रवार, 22 जनवरी को साल 2021 की शुरुआत धमाकेदार इवेंट के आयोजन के साथ करने को तैयार है।

खतरनाक स्ट्राइकर्स अपने मैचों को फिनिश करने को बेताब होंगे। ONE: UNBREAKABLE के मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को #2 रैंक के कंटेंडर कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

को-मेन इवेंट में #4 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी की भिड़ंत लाइटवेट बाउट में पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा से होगी।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: UNBREAKABLE का प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: UNBREAKABLE का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस शो को टीवी, टैबलेट, कंप्यूटर या मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर प्रसारित की जाएंगी।

इसके अलावा फैंस “द लॉयन सिटी” के सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में भी शो को लाइव देख सकते हैं।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

शो को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar या Star Sports Select 2 पर देखा जा सकता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शो को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार B/R Live पर सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

शो को चीन के समयानुसार रात 8:30 बजे से Great Sports या BesTV पर देख सकते हैं।

इसके अलावा रविवार, 24 जनवरी को शाम 7:30 बजे से शो का प्रसारण BTV पर देखा जा सकता है।

वहीं,  SZTV5 पर 30 और 31 जनवरी को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV शनिवार, 6 फरवरी को रात 10:30-11:30 तक शो का प्रसारण करेगा।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

इंडोनेशिया

शो को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

शो को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे से Astro SuperSport 2 पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

शो म्यांमार के समयानुसार शाम 7 बजे से Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

शो का प्रसारण फिलीपींस के समयानुसार रात 8:30 बजे से One Sports या One Sports+ पर होगा।

इसके अलावा शनिवार, 23 जनवरी को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

थाईलैंड

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगा।

इसके अलावा उसी रात 9:30 बजे से Thairath TV32 इवेंट का प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो का प्रसारण इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: UNBREAKABLE का पूरा बाउट कार्ड

  • अलावेर्दी रामज़ानोव vs. कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी (ONE Super Series बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • शिन्या एओकी vs. जेम्स नाकाशीमा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. ब्रूनो सुसानो (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. गाज़ीमुराद अब्दुलेव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • मेंग बो vs. समारा सेंटोस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • नामिकी कावाहारा vs. लिटो आदिवांग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से आपको ONE: UNREAKABLE के लिए उत्साहित रहना चाहिए

न्यूज़ में और

Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Sinsamut Klinmee Nieky Holzken ONE Friday Fights 100 5 scaled
maratkaito