27 अगस्त को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II का लाइव प्रसारण कैसे देखें

AdrianoMoraes DemetriousJohnson Staredown 1920X1280

ONE Championship जल्द ही उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर वापसी करने वाला है।

अमेरिकी प्राइमटाइम पर शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II को प्रसारित किया जाएगा, जिसमें कई बड़े कॉम्बैट स्पोर्ट्स स्टार्स परफॉर्म करेंगे।

मेन इवेंट में एड्रियानो मोरेस को डिमिट्रियस जॉनसन के खिलाफ रीमैच में अपने ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करना होगा।

इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ, ब्रिटिश सुपरस्टार लियाम हैरिसन, 17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा और अन्य बड़े सुपरस्टार्स भी फाइट करेंगे।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE Fight Night 1 को किस तरह देख सकते हैं।

संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा

Prime Video पर लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 26 अगस्त को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 8 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा।

मेन कार्ड ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार रात 10 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

*ये इवेंट आपकी Amazon Prime मेंबरशिप में सम्मिलित होगा: http://amazon.com/onechampionship

वैश्विक स्तर पर

इस इवेंट का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शनिवार, 27 अगस्त को इवेंट को पे-पर-व्यू के रूप में watch.onefc.com पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार सुबह 8 बजे बजे से होगी।

लीड कार्ड ONE Championship के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर भी सिंगापुर के समयानुसार सुबह 8 बजे से उपलब्ध होगा। मेन कार्ड को देखने के लिए आप watch.onefc.com पर इवेंट को ऑर्डर कर सकते हैं या फिर अपने देश में इवेंट के प्रसारण की जानकारी चैक करें।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान, कोरिया, कनाडा, इटली और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शनिवार, 27 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शनिवार, 27 अगस्त को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर सुबह 7 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर सुबह 11 बजे से होगी।

कोरिया

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत कोरियाई स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 9 बजे से Coupang Play पर होगी।

मेन कार्ड को सुबह 11 बजे से Coupang Play पर लाइव देखा जा सकता है।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शनिवार, 27 अगस्त को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर सुबह 8 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

इवेंट के मेन कार्ड का प्रसारण Skynet पर म्यांमार के समयानुसार सुबह 8:30 से होगा।

लीड कार्ड को सुबह 6:30 बजे से watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड स्टैंडर्ड समयानुसार मेन कार्ड शनिवार, 27 अगस्त को Spark Sport पर दोपहर 2 बजे से लाइव आएगा।

द फिलीपींस

शनिवार, 27 अगस्त को लीड कार्ड फिलीपींस स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 8 बजे से One Sports और One Sports+ पर प्रसारित होगा।

मेन कार्ड को सुबह 10 बजे से One Sports और One Sports+ पर लाइव देखा जा सकता है।

One Sports+ रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

शो को लीड कार्ड के साथ शनिवार, 27 अगस्त को सिंगापुर समयानुसार सुबह 8 बजे से meWATCH पर लाइव देखा जा सकता है।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण meWATCH पर सुबह 10 से होगा।

थाईलैंड

ONE Fight Night 1 का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शनिवार, 27 अगस्त को AIS Play पर इंडोचाइना समयानुसार सुबह 7 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर सुबह 9 बजे से होगी।

Thairath TV32 उसी रात 10:30 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शनिवार, 27 अगस्त को watch.onefc.com, ONE के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर सुबह 7 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao पर सुबह 9 बजे से देखा जा सकता है।

ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II का मेन कार्ड

  • (c) एड्रियानो मोरेस vs. डिमिट्रियस जॉनसन (ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) नोंग-ओ गैयानघादाओ vs. लियाम हैरिसन (ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • पानपयाक जित्मुआंगनोन vs. सवास माइकल (फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री सेमीफाइनल)
  • मार्कस अल्मेडा vs. किरिल ग्रिशेंको (MMA – हेवीवेट)
  • अमीर अलीअकबरी vs. मॉरो सेरिली (MMA – हेवीवेट)

ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II का लीड कार्ड

  • सुपरलैक कियातमू9 vs. वॉल्टर गोंसाल्वेस (फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री अल्टरनेट)
  • डियांड्रा मार्टिन vs. एम्बर किचन (मॉय थाई – कैचवेट 128 पाउंड्स)
  • इत्सुकी हिराटा vs. लिन हेचीन (MMA – विमेंस एटमवेट)
  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. यूरी लापिकुस (MMA – वेल्टरवेट)

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled