11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT का लाइव प्रसारण कैसे देखें

MMA stars Bibiano Fernandes and John Lineker face off at the ONE: LIGHTS OUT weigh-ins

ONE Championship के स्टार्स अपने विरोधियों को हराने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 11 मार्च को ONE: LIGHTS OUT का लाइव प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से होगा और बाउट कार्ड में कई नॉकआउट और सबमिशन स्पेशलिस्ट्स को शामिल किया गया है।

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन थान ली को BJJ सुपरस्टार गैरी टोनन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा। वहीं बिबियानो फर्नांडीस का ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल जॉन लिनेकर के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: LIGHTS OUT का लाइव प्रसारण कैसे देख सकते हैं।

वैश्विक स्तर पर

ONE: LIGHTS OUT का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 11 मार्च को इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार शाम 7:00 बजे से होगी।

इसके अलावा आप पूरे शो को watch.onefc.com पर भी देख सकते हैं।

*नोट: भारत, जापान और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शुक्रवार, 11 मार्च को शो के मेन कार्ड को ONE के यूट्यूब चैनल या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

लीड कार्ड को ONE के फेसबुक पेज, ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 6:00 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 3:00 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: LIGHTS OUT का प्रसारण समाप्त होने के बाद इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 11 मार्च को iQiYi और Douyin पर चीनी समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण Henan, iQiYi और Douyin पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही ONE: LIGHTS OUT को SZTV पर बुधवार, 16 मार्च, गुरुवार, 17 मार्च और शुक्रवार, 18 मार्च को रात 11 बजे से 12 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

इसके अलावा BTV गुरुवार, 17 मार्च को शाम 7 बजे से रात 9:30 बजे तक शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

QHTV शनिवार, 19 मार्च को रात 10:30 से 11:30 बजे तक ONE: LIGHTS OUT को दोबारा प्रसारित करेगा।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 मार्च को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 6:00 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com, Kaskus TV, NETVERSE और MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 11 मार्च को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण ONE के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर शाम 7 बजे से शुरू होगा।

द फिलीपींस

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 मार्च को फिलीपींस के समयानुसार One Sports+ पर शाम 7 बजे से होगी।

ONE Sports+ और One Sports पर मेन कार्ड को 8:30 बजे से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत शुक्रवार, 11 मार्च को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर शाम 7 बजे से होगी।

मेन कार्ड को meWATCH पर रात 8:30 बजे से लाइव देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: LIGHTS OUT का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 11 मार्च को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 6 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

Thairath TV32 उसी रात 10:40 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 11 मार्च को VieON पर शाम 6 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao और VieON पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

शो का प्रसारण लीड कार्ड के साथ ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 6 बजे से होगा।

मेन कार्ड का लुत्फ आप शाम 7:30 बजे से ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर उठा सकते हैं।

ONE: LIGHTS OUT का मेन कार्ड

  • थान ली vs. गैरी टोनन (ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • बिबियानो फर्नांडीस vs. जॉन लिनेकर (ONE बेंटमवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • मार्टिन गुयेन vs. किरिल गोरोबेट्स (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फेदरवेट)
  • इस्माइल लोंट vs. इराज अज़ीज़पोर (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • एलेक्स सिल्वा vs. एड्रियन मैथिस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)
  • जोश टोना vs. झांग पेइमियान (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)

ONE: LIGHTS OUT का लीड कार्ड

  • एको रोनी सपुत्रा vs. चान रोथाना (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – फ्लाइवेट)
  • इमान बारलौ vs. डेनियला लोपेज़ (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • लियाम नोलन vs. किम क्युंग लॉक (मॉय थाई – कैचवेट 174 पाउंड्स)
  • लिन हेचीन vs. मिलाग्रोस लोपेज़ (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts