25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE का प्रसारण कैसे देखें

Reinier de Ridder Kiamrian Abbasov Weigh In 1920X1280

ONE Championship ने दुनिया के दो दर्जन टॉप लेवल के मार्शल आर्टिस्ट्स को एक ही इवेंट का हिस्सा बनाया है।

शुक्रवार, 25 फरवरी को ONE: FULL CIRCLE का लाइव प्रसारण सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से किया जाएगा, जिसे 2 वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हेडलाइन करेंगे।

मेन इवेंट में 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ अपने मिडलवेट टाइटल को डिफेंड करना है।

वहीं रोमन क्रीकलिआ का ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ मैच में दांव पर लगा होगा।

यहां जानिए आप अपने देश में ONE: FULL CIRCLE को कैसे देख सकते हैं।

ONE World Champions Reinier De Ridder and Kiamrian Abbasov

वैश्विक स्तर पर

ONE: FULL CIRCLE का प्रसारण 150 से भी अधिक देशों में होगा और फैंस टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर और मोबाइल पर भी शो को देख सकते हैं।

शुक्रवार, 25 फरवरी को इवेंट को ONE के YouTube चैनल और ONE Super App पर देखा जा सकता है, जिसके लीड कार्ड की शुरुआत सिंगापुर के समयानुसार शाम 6:00 बजे से होगी।

*नोट: अमेरिका, भारत, जापान और न्यूजीलैंड में रह रहे फैंस ऊपर दिए गए माध्यमों के जरिए शो नहीं देख पाएंगे।

भारत

शो की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 25 फरवरी को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर होगी।

वहीं मेन कार्ड Disney+ Hotstar और Star Sports Select 1 पर शाम 6 बजे से शुरू होगा।

संयुक्त राज्य अमेरिका

शुक्रवार, 25 फरवरी को शो के मेन कार्ड को ONE के यूट्यूब चैनल या ONE Super App पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 7:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 4:30 बजे से प्रसारित किया जाएगा।

लीड कार्ड को ONE के Facebook पेज पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 5:00 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार सुबह 2:00 बजे से देखा जा सकता है।

ONE: FULL CIRCLE का प्रसारण समाप्त होने के बाद मेन कार्ड को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर उपलब्ध कराया जाएगा।

चीन

शो के लीड कार्ड का प्रसारण शुक्रवार, 25 फरवरी को iQiYi या Douyin पर चीनी समयानुसार शाम 6:00 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड का लाइव प्रसारण BTV, Henan, iQiYi और Douyin पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

साथ ही ONE: FULL CIRCLE को SZTV पर बुधवार, 2 मार्च, गुरुवार, 3 मार्च और शुक्रवार, 4 मार्च को रात 11 बजे से 12 बजे तक शो के प्रसारण को दोबारा देख सकते हैं।

QHTV शनिवार, 12 मार्च को रात 10:30 से 11:30 बजे तक ONE: FULL CIRCLE को दोबारा प्रसारित करेगा।

इंडोनेशिया

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 25 फरवरी को पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार Vidio.com या MAXstream पर शाम 5:00 बजे से होगी।

वहीं मेन कार्ड Vidio.com या MAXstream पर शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

NET TV पर उसी रात 10 बजे से प्रसारण देखा जा सकता है।

इसके अलावा NET TV उसी रात 10 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

जापान

लीड कार्ड के साथ शो Abema पर जापानी समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत Abema पर रात 9:30 बजे से होगी।

मलेशिया

शो का मेन कार्ड शुक्रवार, 25 फरवरी को मलेशियाई समयानुसार Astro SuperSport 2 पर रात 8:30 बजे से शुरू होगा।

लीड कार्ड का प्रसारण ONE के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर शाम 6:00 बजे से शुरू होगा।

म्यांमार

शो को आप शुक्रवार, 25 फरवरी को म्यांमार के समयानुसार Skynet पर शाम 4:30 बजे से देख सकते हैं।

रविवार, 27 फरवरी को Channel 9 दोपहर 2 बजे से शो को दोबारा प्रसारण करेगा।

द फिलीपींस

इवेंट की शुरुआत लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 25 फरवरी को फिलीपींस के समयानुसार One Sports पर शाम 8:30 बजे से होगी।

ONE Sports+ मेन कार्ड को सीधे 9 बजे से प्रसारित करेगा।

लीड कार्ड का प्रसारण ONE के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर शाम 6:00 बजे से शुरू होगा।

सिंगापुर

लीड कार्ड के साथ शो की शुरुआत शुक्रवार, 25 फरवरी को सिंगापुर के समयानुसार meWATCH पर शाम 6:00 बजे से होगी।

मेन कार्ड को meWATCH पर रात 8:30 बजे से लाइव देख सकते हैं।

थाईलैंड

ONE: FULL CIRCLE का प्रसारण लीड कार्ड के साथ शुक्रवार, 25 फरवरी को इंडोचाइना समयानुसार AIS Play पर शाम 5:00 बजे से होगा।

मेन कार्ड की शुरुआत AIS Play पर शाम 7:30 बजे से होगी।

Thairath TV32 उसी रात 10:40 बजे से शो को दोबारा प्रसारित करेगा।

वियतनाम

लीड कार्ड के साथ इवेंट की शुरुआत इंडोचाइना समयानुसार शुक्रवार, 25 फरवरी को VieON पर शाम 5:00 बजे से होगी।

मेन कार्ड को इंडोचाइना समयानुसार HTV The Thao और VieON पर शाम 7:30 बजे से देखा जा सकता है।

कंबोडिया

शो का प्रसारण लीड कार्ड के साथ ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समयानुसार शाम 5:00 बजे से होगा।

मेन कार्ड का लुत्फ आप शाम 7:30 बजे से उठा सकते हैं।

ONE: FULL CIRCLE का मेन कार्ड

  • (c) रीनियर डी रिडर vs. कियामरियन अबासोव (ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) रोमन क्रीकलिआ vs. मुरात आयगुन (ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • आंग ला न संग vs. विटाली बिगडैश (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • एनरिको केह्ल vs. टायफुन ओज़्कान (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • ग्युटो इनोसेंटे vs. ब्रूनो सुसानो (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • फैब्रिसियो एंड्राडे vs. जेरेमी पाकाटिव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – बेंटमवेट)

ONE: FULL CIRCLE का लीड कार्ड

  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. वालमीर डा सिल्वा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • क्रिस शॉ vs. व्लादिमीर कुज़मिन (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • डियांड्रा मार्टिन vs. स्मिला संडेल (मॉय थाई – 58 किलोग्राम कैचवेट)
  • यूरी सिमोइस vs. दानियल जैनालोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – मिडलवेट)
  • जिदुओ यिबु vs. डेनियल पुएर्तस (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • राहुल राजू vs. ड्रेक्स ज़ाम्बोआंगा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ये भी पढ़ें: 26 मार्च को ONE X में होगा सुपरबोन-ग्रिगोरियन वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts