ONE: A NEW BREED II का प्रसारण कैसे देखें

Sorgraw Petchyindee Academy Pongsiri PK Saenchai Muaythaigym NS2 1920X1280 15 2

‘A NEW BREED’ इवेंट सीरीज के दूसरे शो के लिए ONE Championship पूरी तरह से तैयार है।

शुक्रवार, 11 सितंबर को ONE: A NEW BREED II का पहली बार प्रसारण किया जाएगा। आपको बता दें कि शो को पहले ही थाईलैंड के बैंकॉक में रिकॉर्ड कर लिया गया था।

इवेंट में कुल मिलाकर छह बाउट देखने को मिलेंगी, जिसे चैंपियन बनाम चैंपियन मैच हेडलाइन करेगा। थाईलैंड के पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम का सामना आयरलैंड के शॉन “क्लबर” क्लेंसी से होगा।

वहीं, को-मेन इवेंट मैच में “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 और फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में आमने-सामने होंगे। शो में मॉय थाई फिनोम सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई का डेब्यू देखने को मिलेगा।

शो को आप कहां देख सकते हैं

ONE: A NEW BREED II का प्रसारण 150 से भी ज्यादा देशों में होगा और शो को टेलीविजन, टैबलेट, कंप्यूटर या फिर मोबाइल पर भी देख सकते हैं।

इवेंट को ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App (कुछ देशों को छोड़कर) पर देखा जा सकता है।

वहीं, पहली दो बाउट्स ONE के फेसबुक और ट्विटर पेज पर भी देखी जा सकती है।

अपने-अपने देश में इवेंट का लुत्फ़ उठाने के लिए आप नीचे दी गई लिस्ट को देख सकते हैं।

भारत

इवेंट का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Hotstar और Star Sports Select पर होगा।

अमेरिका

इवेंट को ईस्टर्न स्टैंडर्ड समय के मुताबिक B/R Live पर सुबह 8:30 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समय के मुताबिक सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकता है।

चीन

चीन में शो को रात 8:30 बजे Great Sports और BesTV पर देख सकते हैं।

साथ ही SZTV5 पर 18 और 19 सितंबर को रात 10:30-11:30 तक शो के प्रसारण को दोबारा देख पाएंगे।

जापान

शो Abema पर जापानी समयानुसार रात 9:30 बजे शुरू होगा।

कोरिया

इवेंट को कोरियाई समयानुसार रात 9:30 बजे IB Sports पर देखा जा सकता है।

इसके अलावा JTBC Golf & Sports पर रविवार, 13 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे इवेंट का फिर से प्रसारण किया जाएगा।

इंडोनेशिया

इवेंट को Vidio.com, MAXstream या Kaskus TV पर पश्चिमी इंडोनेशियाई समयानुसार शाम 7:30 बजे देखा जा सकता है।

इसके अलावा SCTV उसी रात 11:30 बजे शो का दोबारा से प्रसारण करेगा।

मलेशिया

इवेंट को मलेशियाई समयानुसार रात 8:30 बजे Astro SuperSport, RTM TV2 और RTM Sports पर देखा जा सकता है।

म्यांमार

इवेंट म्यांमार के समय के मुताबिक शाम 7 बजे Skynet पर शुरू होगा।

द फिलीपींस

इवेंट का प्रसारण फिलीपींस के समय अनुसार रात 8:30 बजे One Sports और One Sports+ पर शुरू होगा।

इसके अलावा शनिवार, 12 सितंबर को TV5 रात 11 बजे शो को दोबारा से प्रसारित करेगा।

सिंगापुर

सिंगापुर के समयानुसार शो का प्रसारण meWATCH पर रात 8:30 बजे शुरू होगा।

Channel 5 पर उसी रात 10 बजे से इवेंट को दोबारा देखा जा सकता है।

थाईलैंड

इवेंट का प्रसारण इंडोचाइना समय के मुताबिक AIS Play पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

इसके अलावा उसी रात 10:40 बजे Thairath TV32 इवेंट का दोबारा प्रसारण करेगा।

वियतनाम

शो इंडोचाइना समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे HTV The Thao पर शुरू होगा।

कंबोडिया

शो ONE के यूट्यूब चैनल और ONE Super App पर इंडोचाइना समय के मुताबिक शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

ONE: A NEW BREED II का पूरा कार्ड

  • पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम vs. शॉन क्लेंसी (ONE Super Series मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सुपरलैक कियातमू9 vs. फाहदी खालेद (ONE Super Series किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई vs. मिलाग्रोस लोपेज़ (ONE Super Series मॉय थाई – कैचवेट, 53.7 किलोग्राम)
  • प्राच बुआपा vs. ब्रोगन स्टीवर्ट-अंग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – कैचवेट, 67.5 किलोग्राम)
  • अबु मुस्लिम अलिखानोव vs. पास्कल जेस्कीवीज़ (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • विट्चयाकोर्न निअमथानोम vs. खालिद फ्रिगिनी (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)

ये भी पढ़ें: अपने बेंटमवेट डेब्यू मैच में क्लेंसी को नॉकआउट करने का प्लान तैयार कर चुके हैं पोंगसिरी

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800