रेगिअन इरसल ने इंडोनेशिया में चोट के बावजूद कैसे जीत हासिल की

Regian Eersel defeats Nieky Holzken at ONE DAWN OF VALOR DC DUX_4542 768x512

रेगिअन इरसल “द इम्मोर्टल” के द्वारा ONE: DAWN OF VALOR पर नीकी होल्ज़कन को दूसरी बार हराने के बाद कोई संदेह नहीं रहा कि आखिर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लाइटवेट किकबॉक्सर कौन है।

पिछले शुक्रवार, 25 अक्टूबर, सिट्योडटॉन्ग् एम्स्टर्डम प्रतिनिधि अपने डच विरोधी के खिलाफ पहले से कहीं ज्यादा बेहतर स्थिति में दिखे जब उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में पांच राउंड से अधिक चली बाउट में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

26 वर्षीय ने अपने प्रतिद्वंद्वी को बाउट की पहली बेल से ही दबाव में रखना शुरू कर दिया और जब उन्होंने अपने विरोधी को कैनवास पर गिराया तो पहले राउंड में बढ़त बना ली। उसके बाद उन्होंने एक प्रसिद्ध जीत हासिल की और ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग विश्व खिताब डिफ़ेंड की।

नीदरलैंड की अपनी लंबी यात्रा के बाद, “द इम्मोर्टल” ने वैश्विक मंच पर अपने करियर को परिभाषित करने वाली एक और शानदार जीत हासिल की और बताया कैसे वो अपना दबदबा बनाए रखना चाहते हैं।

ONE Championship: अपने पहले विश्व खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने के लिए आपको बधाई। आप कैसा महसूस कर रहे हैं?

रेगिअन इरसल: मुझे अच्छा लग रहा है। मैने एक बार फिर से सबके सामने साबित कर दिया है कि मैं बेहतर फाइटर हूं!

ONE: आपने रीमैच के चुनौतीपूर्ण होने की उम्मीद की थी, लेकिन आपको हमने हर तरह से नियंत्रण में देखा।आपको क्या लगता है ऐसा क्यूँ हुआ?

रेगिअन इरसल: मुझे पहले से ही पता था कि उसकी शैली क्या है, और मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था। मुझे नहीं लगता कि उन्हें उम्मीद थी कि मैं उन्हें पहले राउंड में ही दबाव में ले आऊंगा।

जैसे ही पहली बेल बची और मैंने तुरंत उन पर दबाव बनाने के लिए कदम बढ़ा दिया। मुझे लगता है कि वह अचंभित हो गए थे कि यह केवल पहला राउंड था और मैं पहले ही उन पर दबाव डाल रहा था। योजना यह थी कि सीधा उन पर दबाव बनाया जाए।

ONE: आपने काफी मजबूती दिखाते हुए उन्हें पहले राउंड में दो बाद गिरा दिया, लेकिन पहले वाले को स्लिप करार दिया गया। उसके बारे में आप क्या सोचते हैं?

रेगिअन इरसल: मुझे लगता है कि यह थोड़ा उल्टा था। पहले वाले को नॉकडाउन था लेकिन रेफ़री ने उसे स्लिप दिया था, दरसल मुझे लगता है कि दूसरा एक स्लिप था।

आखिरी पंच जो मैंने उन्हें मारा (ऑफिशियल नॉकडाउन पर) वो दाएँ हाथ से था, लेकिन असल में मैंने उन्हें अपने कंधे से मारा, और वह नीचे गिर गए। पहला, मैंने उन्हें घुटने से मारा और जब वह नीचे गिर रहे थे तो मैंने उन्हें दाईं हाथ से मारा और वह गिर गए, लेकिन रेफरी ने इसे नॉकडाउन करार नहीं दिया।



ONE: क्या कुछ ऐसा था जिससे आपको दर्द हुआ हो?

रेगिअन इरसल: जब मेरे वार से उनको 8 काउंट मिला तब उन्होंने मुझे पहले राउंड में दो बार मारा। मैं बहुत धीमा था। मैं एक बायां हुक फेंकना चाहता था और जब मैंने इसे मारा तो उन्होंने आगे से एक दाहिना हुक मार दिया और यह मेरे सिर पर जाकर लगा।

उसके बाद, उन्होंने मेरे बाएं हाथ को अपने बाएं हाथ से रोका और दाएं हुक के साथ मुझे फिर से हिट करने का प्रयास किया, लेकिन मैंने उसे देख लिया था और राउंड खत्म हो गया। उन्होंने मुझे दो शॉट्स दिए जो अच्छे थे, लेकिन मुझे कभी खतरा नहीं महसूस नहीं हुआ, क्योंकि मुझे पता था कि राउंड खत्म हो चुका है और मेरे पास रिकवरी का समय है।

वह एकमात्र क्षण था जब उन्होंने मुझे मारा। मुझे लगा कि मुझे यह सुनिश्चित करना है कि यह फिर से न हो और मैंने वही किया। इससे मुझे एहसास हुआ कि मुझे अभी भी सावधान रहना होगा – भले ही मैंने उन पर कई हमले किए हों।

ONE: क्या आपको ऐसा महसूस हुआ कि उसके बाद उन्होंने वापस कोई दबाव बनाया?

रेगिअन इरसल: मेरे द्वारा डाले गए दबाव के कारण, मुझे बीच बीच में अपनी सांस पकड़ने के लिए थोड़ा रुकना पड़ता था, लेकिन मैंने एक पल के लिए नहीं सोचा कि वह मुझ पर धड़ाधड़ हमले करेंगे, क्यूँकि वो वैसे नहीं हैं।

ONE: चैंपियनशिप राउंड के लिए आपके सभी अतिरिक्त कंडीशनिंग ने किस प्रकार मदद की?

रेगिअन इरसल: मैं निश्चित रूप से मजबूत महसूस कर रहा था, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। अंतिम राउंड में मैंने बस अपने अंक लिए और पूरी शक्ति से काम नहीं किया, लेकिन मुझे अच्छा लगा और मुझे लगा कि मैं एक और राउंड लड़ सकता हूं।

ONE: मैच के बाद आपने कहा था कि आप दिसंबर या जनवरी में लौटना चाहेंगे। क्या अब भी यही उद्देश्य है?

रेगिअन इरसल: समय सीमा अब थोड़ी अलग है, क्योंकि मुझे अपने पैर के नीचे चोट लगी है और मुझे नीदरलैंड्स में घर वापस आने और अस्पताल जाने से पहले पता नहीं था की इंजरी कितनी गम्भीर है।

यह उस समय हुआ जब मैने अपनी लात उनके चेहरे पर मारी थी। मुझे लगता है कि उसके दांत मेरे पैर में लग गए हैं। इसलिए मेरे दाहिने पैर के नीचे एक बड़ा कट है। मुझे तब तक इंतजार करना होगा जब तक वह ठीक नहीं हो जाता है और फिर मैं फिर से प्रशिक्षण शुरू कर सकता हूं। यह एक बड़ी चोट है। मैं इसमें कुछ भी नहीं कर सकता क्योंकि सब कुछ पैरों से ही संभव है।

जब मैं अस्पताल गया तो उन्होंने कहा कि यदि जल्दी वापसी करनी है तो मुझे आराम करना होगा। क्योंकि कट काफ़ी गहरी है, इसलिए मुझे लगता है कि दिसंबर [नहीं हो सकता]। जनवरी संभव है।

ONE: आपको क्या लगता है कि आप अपने अगले मैच में किसका सामना करेंगे?

रेगिअन इरसल:मुझे नहीं पता। मैं यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि वो मेरे लिए किसे भेजना चाहते हैं, लेकिन मैं इंतजार करूंगा और देखूंगा।

यह भी पढ़ें:  ONE: DAWN OF VALOR की 5 प्रमुख हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)