डियांड्रा मार्टिन अमेरिका में जैकी बुंटान को चौंकाने के लिए तैयार – ‘उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए तैयार’

Diandra Martin Amber Kitchen ONE on Prime Video 1 1920X1280 42 768x512

ऑस्ट्रेलियाई स्ट्राइकर डियांड्रा मार्टिन अच्छी तरह से जानती हैं कि ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में जैकी बुंटान का सामना करना शेर की गुफा में कदम रखने जैसा होगा, लेकिन तब भी वो इस कठिन चुनौती का सामना करने को लेकर उत्साहित हैं।

अमेरिकी धरती पर पहली बार होने वाले इवेंट का बाउट कार्ड बेहतरीन है और मार्टिन शनिवार, 6 मई को कोलोराडो के 1stBank सेंटर में एक महत्वपूर्ण स्ट्रॉवेट मॉय थाई मुकाबले में यूएस प्रतिद्वंदी का सामना करने के लिए लंबा सफर तय करके आएंगी।

https://www.instagram.com/p/CrdR792MH7K/

ये पहला मौका है, जब 27 साल की फाइटर इतनी दूर बाउट करने जा रही हैं। उन्होंने अपने पिछले मुकाबले ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में ही किए हैं। इसके साथ ही उनकी बाउट संगठन के सबसे खास मौके पर निर्धारित की गई है। ऐसे में बुंटान से मैच को लेकर उन पर अतिरिक्त दबाव होगा।

एक तरफ मार्टिन फाइट नाइट से पहले थोड़ी-बहुत घबराहट महसूस कर रहीं तो दूसरी तरफ उत्तर अमेरिका में होने वाले इस शानदार इवेंट का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित भी हैं।

उन्होंने ONEFC.com को बताया:

“ये शानदार क्षण है। सच में, मुझे इस कार्ड में शामिल होने की उम्मीद नहीं थी। मैं इसके बारे में अपने कोच काइरन से बात कर रही थी। मैंने उनसे कहा था कि इस शो में शामिल होना बड़ी बात होगी। इस पर उन्होंने कहा, ‘देखता हूं कि मैं क्या कर सकता हूं’। फिर उन्होंने ऐसा कहा, ‘तुम जैकी से फाइट कर रही हो’। उन्होंने बिल्कुल ऐसे ही कहा, जिस पर मैं बोली, ‘कोच, ये तो शानदार है!’

“मैं पहली बार ऑस्ट्रेलिया और एशिया के बाहर बाउट करूंगी। इस वजह से मैं घबराने के साथ उत्साहित भी हूं। हमारे पास ऊंचाई पर स्थित कोलोराडो में मुकाबला करने के लिए कुछ खास तरह का गेम प्लान है। मैं वहां मुकाबला करने के लिए तैयार हूं और उत्साहित भी। ये मेरे लिए अच्छा मौका होगा।”

https://www.instagram.com/p/Crdx8qWv9wl/

घर से 8,000 मील दूर होने के कारण जैकी बुंटान से मुकाबले के दौरान मार्टिन खचाखच भरे स्टेडियम में किसी भी परिचित चेहरे की उम्मीद नहीं कर रही हैं।

वो ये बात अच्छी तरह से जानती हैं कि वहां स्टेडियम में मौजूद दर्शक उनकी प्रतिद्वंदी का समर्थन करेंगे, लेकिन तब भी वो विचलित नहीं हैं। वो गर्व के साथ मुकाबला करने को तैयार हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि यादगार प्रदर्शन करके वो वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लेंगी।

कैनबरा निवासी एथलीट ने कहाः

“ईमानदारी से कहूं तो मुझे फर्क नहीं पड़ता कि वहां मौजूद दर्शक मुझे चीयर करेंगे या नहीं। वो मेरे लिए क्या सोचते हैं, इसकी परवाह किए बगैर लोगों को दिखाने आ रही हूं कि मैं क्या कर सकती हूं।

“मैंने एम्बर किचन को पराजित करके दर्शकों को चौंका दिया था। बहुत से लोगों ने सोचा था कि एम्बर मुझे हराकर आगे बढ़ जाएंगी और मैं सर्वसम्मत निर्णय के साथ जीत गई। निश्चित रूप से मुझे उनके खिलाफ कम आंका गया था। मुझे लगता है कि इस बार भी मुझे कम आंका जा रहा, लेकिन ये बातें मुझे डराती नहीं हैं।

“मैं कम आंकी जाने वाली एथलीट बनकर खुश हूं। लोगों के हिसाब से मैं अपने से बड़ी फाइटर से मुकाबला करने जा रही हूं, इस बात से भी प्रसन्न हूं। चलो, अब इस चुनौती को देख लेते हैं। वैसे भी, इसे ऐसे नहीं देखा जाना चाहिए कि प्रतिद्वंदी को फैंस का समर्थन हासिल होगा इसलिए वो बेहतर हैं। मैं तो इसको इसी तरह देखती हूं।”

https://www.instagram.com/p/CrFQak7JiPg/

खुद को टॉप एथलीट के रूप में साबित करना चाहती हैं डियांड्रा मार्टिन

ONE में पिछले साल एम्बर किचन के खिलाफ पहली जीत के बाद डियांड्रा मार्टिन विजय रथ पर सवार होने और विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन में टॉप रैंक की ओर कदम बढ़ाने के लिए बेताब हैं।

वो इस सफर को जैकी बुंटान के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगी, जिन्होंने पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए चुनौती दी थी और संगठन में उनका रिकॉर्ड 4-1 है।

ऑस्ट्रेलियाई एथलीट के लिए ये कठिन बाउट होगी। फिर भी वो प्रतिद्वंदी का सामना करने के लिए खुद को तैयार महसूस करती हैं।

मार्टिन ने कहाः

“मुझे लगता है कि जैकी बुंटान एक शानदार फाइटर हैं। उनके पास शानदार चीजें हैं। उन्हें अच्छी बॉक्सिंग आती है और उनके मूवमेंट भी तेज़ हैं। वो निश्चित तौर पर मेरी कठिन परीक्षा लेंगी और मैं उनकी उम्मीदों पर पानी फेरने के लिए तैयार रहूंगी।

“मैं उनकी कमजोरियों को अपने तक ही रख रही हूं। मैं इससे लोगों को हैरान नहीं करने वाली हूं।”

https://www.instagram.com/p/CmY4aivJ-o9/

मार्टिन और बुंटान को ONE में इकलौती हार वर्तमान स्ट्रॉवेट मॉय थाई क्वीन स्मिला संडेल से मिली थी, लेकिन दोनों ही फाइटर्स ने अपने पिछले मुकाबले में सफलतापूर्वक वापसी की।

मार्टिन को लगता है कि किचन के खिलाफ पिछली जीत से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। उन्हें ये भी लगता है कि फरवरी 2022 में संडेल का सामना करने के बाद से उनका स्ट्राइकिंग गेम बेहतर हुआ है।

आत्मविश्वास से भरी उभरती फाइटर खुद में बड़े सुधार के बाद सबसे बड़े मंच पर प्रभावशाली प्रदर्शन की योजना बना रही हैं। वो अमेरिका और दुनिया भर के फैंस को ये दिखाना चाहतीं कि वो भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

उन्होंने आगे कहाः

“कई लोग कहते हैं कि स्मिला संडेल के खिलाफ पहली बाउट के बाद मुझमें काफी सुधार आया।

“ऐसे में मुझे लगता है कि ये सबसे अलग तरह का मुकाबला होगा। मैं और अधिक कॉन्फिडेंट हूं क्योंकि मैं 4-औंस के ग्लव्स के साथ बेहतर महसूस करती हूं और ये मुकाबले में मेरे लिए प्लस पॉइंट साबित होगा।

“सबको ये दिखाने के लिए तैयार हूं कि मैं आखिर ONE वर्ल्ड स्टेज पर क्यों हूं।”

https://www.instagram.com/p/Cq7EgqZpz24/

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35