रेगिअन इरसल ने जॉर्ज जार्विस को वर्ल्ड चैंपियनशिप राउंड्स में पछाड़ने की बात कही – ‘उन्हें अपनी ऊर्जा और दबाव महसूस कराऊंगा’

Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 1 scaled

एक तरफ जहां जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस ने इस पल के लिए पूरी जिंदगी इंतजार किया है, वहीं रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल के पास ये दिखाने का मौका है कि वो दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के सबसे प्रभावशाली चैंपियंस में से एक हैं।

शनिवार, 2 अगस्त थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले ONE Fight Night 34 में डच-सूरीनामी एथलीट अपने ONE लाइटवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को तीसरी बार जार्विस के खिलाफ डिफेंड करने उतरेंगे।

ये बाउट इस धमाकेदार कार्ड को हेडलाइन करेगी और इरसल अपनी बादशाहत को और ज्यादा आगे बढ़ाना चाहेंगे।

“द इम्मोर्टल” ने लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले से अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। वो यहां तक पहुंचने के जार्विस के सफर का सम्मान करते हैं, लेकिन इरसल को विश्वास है कि इंग्लिश स्टार को चैंपियनशिप मुकाबलों का अनुभव नहीं है और यही उनकी हार का कारण बनेगा।

इरसल ने कहा:

“उन्होंने कभी मेरे जैसे किसी का सामना नहीं किया है, लेकिन मेरे साथ भी यही बात है। मैंने कभी उनके जैसे किसी से फाइट नहीं की है। लेकिन आप जान जाएंगे कि मैं अभी भी चैंपियन क्यों हूं। इसलिए मैंने कहा था कि इस खेल में स्तर होते हैं।”

इरसल ने मैच का टर्निंग पाइंट बताकर मनोवैज्ञानिक युद्ध छेड़ दिया है। पिछले नौ सालों से स्ट्राइकिंग में दबदबा बनाने वाले स्टार को मॉय थाई में एक भी हार नहीं मिली है। छह फुट दो इंच लंबे सुपरस्टार को पता है कि कैसे धुरंधरों को धूल चटाई जाती है।

इरसल का गेम प्लान अपने विरोधी की सबसे बड़ी कमजोरी का फायदा उठाने का है, जो कि कंडीशनिंग है। उनके प्रतिद्वंदी को ONE Championship में सिर्फ तीन राउंड की फाइट्स का अनुभव है और “द इम्मोर्टल” का प्लान चौथे और पांचवें राउंड में दमदार प्रदर्शन का है।

उन्होंने बताया:

“मानसिक रूप से शायद वो पांच राउंड्स के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने ONE Championship में सिर्फ तीन राउंड्स के मैच लड़े हैं। चैंपियनशिप राउंड्स में मुझे लगता है कि वो टूट जाएंगे। लेकिन आप कभी नहीं जानते। मैं देखूंगा कि वो इसे कितनी बुरी तरह चाहते हैं। मैं बस उन्हें अपनी ऊर्जा और दबाव महसूस कराऊंगा।”

इरसल को लुम्पिनी के माहौल में शानदार प्रदर्शन करना पसंद है

कॉम्बैट स्पोर्ट्स में लुम्पिनी स्टेडियम के माहौल की बराबरी करना मुश्किल काम है। इस ऐतिहासिक एरीना में फैंस पूरे जोश के साथ अपने चहेते स्टार्स को सपोर्ट करते हुए दिखते हैं।

रेगिअन इरसल के लिए बैंकॉक का मशहूर स्टेडियम अपनी प्रतिभा दिखाने का सबसे बढ़िया स्टेज है।

इरसल ने कहा:

“कभी-कभी जब फैंस पागल हो जाते हैं तो मैं उन्हें नहीं सुन सकता क्योंकि (लुम्पिनी स्टेडियम में) लोग बहुत करीब होते हैं, लगभग रिंग के पास बैठे होते हैं। लेकिन ज्यादातर समय मैं अपने ट्रेनर्स को सुन सकता हूं। ये ऐसा है जैसे उनके हाथों में जॉयस्टिक हो, और मैं खिलाड़ी हूं।”

लुम्पिनी में फाइटर और फैंस के बीच का कनेक्शन एक अनोखा माहौल बना देता है, जो फाइटर्स को बहुत रास आता है। इरसल को इस एनर्जी को प्रेरणा में बदलने में आनंद आता है।

फैंस के रिंग के बेहद नजदीक होने के चलते उन्हें उस ऊर्जा से फायदा मिलता है। अपने पूरे करियर के दौरान इरसल दबाव में निखरकर सामने आए हैं और एक बार फिर जीत अपने नाम करना चाहेंगे।

उन्होंने कहा:

“ये रोमांचक है। ऐसा लगता है जैसे फैंस रिंग के बगल में बैठे हों, जब आप वहां फाइट कर रहे होते हैं। ये आपको एक फाइटर के रूप में उत्साहित करता है, ये आपको प्रेरणा देता है, खासकर अगर फैंस आपके प्रतिद्वंदी के लिए चिल्ला रहे हों। ये मुझे और ज्यादा करने और अतिरिक्त करने की प्रेरणा देता है।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.