1 नवंबर को होने वाले ONE Friday Fights 85 के पूरे बाउट कार्ड की घोषणा

Yodlekpet Or Atchariya Komawut FA Group ONE Friday Fights 68 46

1 नवंबर को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में धमाकेदार फाइट कार्ड के साथ वापसी हो रही है।

एशियाई प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 85 को थाईलैंड के दो टॉप स्ट्राइकर्स हेडलाइन करेंगे। इसके अतिरिक्त शो में और भी बेहतरीन मुकाबले शामिल हैं।

मेन इवेंट में चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडलैकपेट ओर अटचारिया का सामना एक अहम फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में 25 वर्षीय सनसनी पुएंगलुआंग बानराम्बा से होगा।

इस युग के सबसे बेहतरीन फाइटर्स में से एक माने जाने वाले योडलैक ने ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू करते हुए ONE Friday Fights में लगातार चार जीत हासिल कीं, लेकिन उसके बाद उन्हें टॉप स्टार्स के खिलाफ परेशानी हुई।

अब वो जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगे, लेकिन पुएंगलुआंग एक खतरनाक चुनौती पेश कर रहे हैं।

Baanramba टीम के प्रतिनिधि ने अपने तेज-तर्रार और घातक किकिंग गेम की मदद से ONE Friday Fights में 7-1 का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। अब वो साबित करना चाहते हैं कि ग्लोबल रोस्टर में आने के लिए तैयार हैं।

वहीं एक स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में युवा सनसनी ब्राजील एम ईकचैट का सामना म्यांमार के थॉ लिन टेट से होगा।

मात्र 19 वर्षीय ब्राजील अपनी लाजवाब स्किल्स और आक्रामकता की वजह से थाईलैंड के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में से एक बन गए हैं और वो पिछले मुकाबले में टकुमा ओटा को हराने के बाद इस फाइट में उतरेंगे।

उनका सामना 21 वर्षीय थॉ लिन टेट से होगा, जिन्होंने अगस्त में हुए ONE Friday Fights 76 में प्रमोशनल डेब्यू करते हुए जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड को 27-0 किया।

इससे पहले थाई हीरो रंगरावी सिटसोंगपीनोंग ONE Friday Fights में वापसी करते हुए लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में ब्रिटिश स्टार जॉर्ज जार्विस का सामना करते दिखेंगे।

लेग किक्स लगाने के लिए मशहूर रंगरावी छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले पहले चुनिंदा फाइटर्स में से एक थे। तब से लेकर अब तक उन्होंने यूएस प्राइमटाइम इवेंट्स में 3-1 का रिकॉर्ड बनाया है।

इसके अलावा कार्ड में वर्ल्ड क्लास MMA स्टार्स भी शामिल हैं। अपराजित अज़रबैजानी फाइटर सुलेमान सुलेमानोव का सामना इवान बोंदरचक से फेदरवेट मैच में होगा।

आप सभी मैचों की जानकारी यहां देख सकते हैं।

ONE Friday Fights 85 का पूरा बाउट कार्ड

  • योडलैकपेट ओर अटचारिया vs. पुएंगलुआंग बानराम्बा (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सामिंगडम एनएफ लुकसुआन vs. अकिफ गुलुज़ादा (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • ब्राजील एम ईकचैट vs. थॉ लिन टेट (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • पेटथुआहिन जित्मुआंगनोन vs. पेटसिमोक पीके साइन्चाई (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • टोयोटा ईगलमॉयथाई vs. डेटचानन वोर वियांगसा (मॉय थाई – एटमवेट)
  • सुएआखाओ सोर नारुएमोन vs. लेकला बीएस मॉय थाई (मॉय थाई – 127 पाउंड कैचवेट)
  • रंगरावी सिटसोंगपीनोंग vs. जॉर्ज जार्विस (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • वेई ज़िचिन vs. टकुमा ओटा (मॉय थाई – 126 पाउंड कैचवेट)
  • जूनियर फेयरटेक्स vs. फ्लोरेंसिया ग्रीको (मॉय थाई – एटमवेट)
  • रॉबसन डी ओलिवियरा vs. जेसन मिरालपेज़ (MMA – स्ट्रॉवेट)
  • सुलेमान सुलेमानोव vs. इवान बोंदरचक (MMA – फेदरवेट)
  • ओमार द्रिसी vs. टोमोकी साटो (मॉय थाई – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34