30 जून को होने वाले ONE Friday Fights 23 का बाउट कार्ड सामने आया

Panrit Lukjaomaesaiwaree Paedsanlek PK.Saenchai ONE Friday Fights 10 5

इस शुक्रवार, 30 जून को ONE Championship एक बार फिर वर्ल्ड-फेमस लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में वापसी करेगा, जहां कई धमाकेदार और एक्शन से भरपूर मार्शल आर्ट्स मुकाबले देखने को मिलेंगे।

बैंकॉक से एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 23 में 3 कॉम्बैट खेलों के 12 मुकाबले होंगे।

मेन इवेंट में ऐसे 2 होमटाउन स्टार्स 140-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में आमने-सामने होंगे, जिन्हें अपने आक्रामक गेम और नॉकआउट पावर के लिए जाना जाता है।

पेडसनलैक पीके साइन्चाई और कोंगक्लाई एनीमॉयथाई ONE में अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। वो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए किसी हालत में हार स्वीकार नहीं करना चाहेंगे।

कार्ड में इसके अलावा चोकडी मैक्सजंडी और नमसुरिन चोर केटविना के रूप में 2 बेहतरीन स्ट्राइकर्स 116 पाउंड कैचवेट मॉय थाई बाउट में आमने-सामने आएंगे।

चोकडी ONE में लगातार 2 जीत दर्ज कर चुके हैं और पिछले मैच में दिनेउरथोंग मुआदफोंग191 को तकनीकी नॉकआउट से हराने में सफलता पाई थी।

मगर 25 वर्षीय एथलीट को नमसुरिन की ओर से कठिन चुनौती मिलेगी, जो खुद प्रोमोशन में 2-0 का रिकॉर्ड और प्रोफेशनल करियर में 100 से ज्यादा जीत हासिल कर चुके हैं। ये बातें उन्हें भविष्य में ग्लोबल सुपरस्टार बनाने के लिए काफी प्रतीत हो रही हैं।

इस बीच मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट और उभरती हुई चीनी नॉकआउट आर्टिस्ट यू यौ पुई के एटमवेट मॉय थाई मैच को फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे।

केवल 23 साल की उम्र में एस्टोनिया की स्टार को ONE में 4 मैचों का अनुभव हो चुका है, जिनमें उनकी ONE Friday Fights 2 में थाई-नान ली के खिलाफ बड़ी जीत भी शामिल है।

मगर इस बार उनके सामने यू की चुनौती होगी, जो अब तक ONE में 2 बार प्रतिद्वंदियों को फिनिश कर चुकी हैं। अब एक अनुभवी एथलीट के खिलाफ नॉकआउट जीत उन्हें डिविजन की सबसे खतरनाक कंटेंडर्स में से एक बना सकती है।

ONE Friday Fights 23 के बाउट कार्ड को आप यहां देख सकते हैं

ONE Friday Fights 23 का फाइट कार्ड

  • पेडसनलैक पीके साइन्चाई vs. कोंगक्लाई एनीमॉयथाई (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • बेकहम बिगविनचैंपियनजिम vs. एंटोन पेट्रोव (मॉय थाई – 160 पाउंड कैचवेट)
  • पेटटोंग कियटसोंग्रिट vs. स्टीफन इरविन (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • पेटलमपन मुआदाब्लमपंग vs. पटाकाके सिंबीमॉयथाई (मॉय थाई – 128 पाउंड कैचवेट)
  • चोकडी मैक्सजंडी vs. नमसुरिन चोर केटविना (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट)
  • सोंगचाइनोई कियटसोंग्रिट vs. मुंगकोर्न बूमदेक्सेन (मॉय थाई – 116 पाउंड कैचवेट)
  • कोमपेट फेयरटेक्स vs. हुओ शाओलोंग (किकबॉक्सिंग – स्ट्रॉवेट)
  • रिवर डैज़ vs. सिल्वियू वितेज़ (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • होज़े मैनुएल हिता vs. अलेक्जेंडर स्क्वोर्तसोव (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • यू यौ पुई vs. मैरी रूमेट (मॉय थाई – एटमवेट)
  • लॉरेंस फिलिप्स vs. दलीर मोरादियन (MMA – हेवीवेट)
  • चयान ऊरजाक vs. आवलीयोहोन हामिदोव (MMA – बेंटमवेट)

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130