ONE Super App पर ‘Evolve At Home’ के जरिए फ्री ऑनलाइन मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग पाएं

Muay Thai World Champion Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke hits the bag

ONE Championship सिंगापुर में स्थित Evolve MMA के साथ जुड़कर मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग को ONE Super App पर ला रही है।

COVID-19 महामारी के कारण दुनिया के अधिकतर फिटनेस सेंटर और मार्शल आर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर बंद पड़े हैं। मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड से जुड़ी सभी छोटी से छोटी कंपनी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में हर संभव मदद कर रही हैं।

लॉकडाउन के समय भी ऐसे कई तरीके हैं जिनसे लोग फिट रह सकते हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए Evolve की वर्ल्ड चैंपियन इंस्ट्रक्टर टीम अभी तक हजारों लोगों को मार्शल आर्ट्स के गुर सिखा चुकी है। वो ‘Evolve At Home’ लाइवस्ट्रीम से मार्शल आर्ट्स की फ्री ऑनलाइन ट्रेनिंग दे रहे हैं।

हफ्ते के सभी दिन क्लास होती हैं, सोमवार से शुक्रवार दिन में 3 बार, वहीं शनिवार और रविवार को दिन में 4 बार ऑनलाइन क्लास चलती है।

Evolve At Home Online Martial Arts Tra

सोमवार से शुक्रवार लोग ONE Super App पर जाकर सिंगापुर के समयानुसार दोपहर 12 बजे (सिंगापुर का समय भारतीय समय से 2:30 घंटा आगे होता है) बॉक्सिंग क्लास, शाम 6:30 बजे मॉय थाई क्लास और शाम 7:30 बजे ब्राजीलियन जिउ-जित्सु की क्लास ले सकते हैं।

दर्शक शनिवार और रविवार को भी वर्कआउट कर सकते हैं। सिंगापुर के समयानुसार सुबह 9 बजे एक नो-गी ग्रैपलिंग क्लास होती है, सुबह 10:00 बजे बॉक्सिंग क्लास, 11:00 बजे मॉय थाई क्लास और दोपहर 12:00 बजे BJJ क्लास होती है।

Evolve की टैलंटेड कोचिंग टीम के साथ-साथ हेड कोच सियार “द ग्रेट” बहादुरजादा, बॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ड्रियन फ्रांसिस्को, BJJ वर्ल्ड चैंपियन जूसिमर एलर और पूर्व ONE स्ट्रॉवेट और कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक भी ट्रेनिंग क्लास लेते हैं।

ये सेशंस पूरी तरह फ्री हैं जिससे लोग इस समय भी अपनी फिटनेस और स्किल्स में सुधार करते रहें, फिर चाहे उनका खुद का जिम बंद ही क्यों ना पड़ा हो।

Muay Thai World Champion Dejdamrong Sor Amnuaysirichoke throws an elbow

Evolve एक वर्ल्ड-फेमस टीम बन चुकी है जिसमें मार्शल आर्ट्स के कई वर्ल्ड चैंपियंस शामिल हैं और सिंगापुर में स्थित इस जिम के कई मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स ONE रोस्टर का हिस्सा हैं।

ऑनलाइन चीजों को सीखने से बेहतर चीज फिलहाल कोई नहीं हो सकती, जहाँ कोच आपकी स्किल्स में सुधार के लिए हमेशा प्रयासरत हैं, फिर चाहे वो आपसे हजारों किलोमीटर दूर ही क्यों ना हों।

यहाँ आप ONE Super App को डाउनलोड करें और क्लासों को एंजॉय करें।

ये भी पढ़ें: स्टार एथलीट्स पालतू जानवरों के साथ घर पर रहकर कर रहे हैं वर्कआउट

न्यूज़ में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata
George Jarvis Sinsamut Klinmee ONE Fight Night 41 12 scaled
Tye Ruotolo Pawal Jaworski 1200X800
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800