ONE Friday Fights 81 के बारे में जानने योग्य बातें: पूरा कार्ड, लाइव प्रसारण कैसे देखें, और बहुत कुछ

Superbon SmokinJo 1400X800

अपनी साप्ताहिक एशियाई प्राइमटाइम इवेंट सीरीज़ के 80 दिलचस्प संस्करणों के बाद, ONE Championship इस शुक्रवार, 27 सितंबर को ONE Friday Fights 81: Superbon vs. Nattawut के साथ अब तक की अपने सबसे रोमांचक शो के साथ वापसी करेगा।

ये कार्ड डिवीजन के अंतरिम किकबॉक्सिंग किंग और टॉप रैंक के कंटेंडर, सुपरबोन और #2 रैंक के “स्मोकिन” जो नाटावट के बीच एक महत्वपूर्ण फेदरवेट मॉय थाई हेडलाइन करेगा।

इसके अलावा, जापानी सुपरस्टार और कई बार के K-1 वर्ल्ड चैंपियन टकेरु सेगावा म्यांमार के नॉकआउट आर्टिस्ट थांट ज़िन के खिलाफ अपनी बहुप्रतीक्षित वापसी करेंगे। साथ ही, पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियंस नोंग-ओ हामा, सैम-ए गैयानघादाओ, हिरोकी अकिमोटो और इलियास एनाहाचि रिंग में वापस कदम रखेंगे।

पूरे कार्ड के साथ ही इवेंट के प्रारंभ होने का समय और अन्य जानकारी नीचे पाएं।

ONE Friday Fights 81: Superbon Vs. Nattawut का पूरा कार्ड

  • सुपरबोन vs. जो नाटावट (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • नोंग-ओ हामा vs. कियामरन नबाती (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • नबील अनाने vs. सोई लिन ऊ (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सुआब्लैक टोर प्रान49 vs. कुलबडम सोर जोर पिएक उथाई (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • सैम-ए गैयानघादाओ vs. अकरम हमीदी (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • शैडो सिंघा माविन vs. मोहम्मद सियासरानी (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • सुआकिम सोर जोर थोंगप्राजिन vs. ओटिस वाघोर्न (मॉय थाई – 140 पाउंड कैचवेट)
  • जाओसुयाई मोर क्रुंगथेपथोंगबुरी vs. सुरियानलैक पोर येनयिंग (मॉय थाई – 133 पाउंड कैचवेट)
  • टकेरु सेगावा vs. थांट ज़िन (किकबॉक्सिंग – फ्लाइवेट)
  • हिरोकी अकिमोटो vs. इलियास एनाहाचि (किकबॉक्सिंग – बेंटमवेट)
  • आइसाकु ओगासवारा vs. रिट्टीडेट सोर सोमाई (मॉय थाई – 132 पाउंड कैचवेट)
  • ह्यू इवाता vs. यूसेफ इसाद (किकबॉक्सिंग – Flyweight)

ONE Friday Fights 81: Superbon Vs. Nattawut का लाइव प्रसारण कैसे देखें

ONE Friday Fights 81: Superbon vs. Nattawut का 27 सितंबर को दुनिया भर के 190 से अधिक देशों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

अधिकांश देशों में, फैंस पहले छह मुकाबलों को हमारे ग्लोबल ब्रॉडकास्ट पार्टनर्स के साथ-साथ ONE Championship के YouTube चैनल, ONE Championship के Facebook पेज और watch.onefc.com पर बिना शुल्क में देख सकते हैं।

कार्ड के बाकी के छह-बाउट पे-पर-व्यू पर मुख्य रूप से watch.onefc.com पर उपलब्ध होंगे।

अपने देश में प्रारंभ समय और प्रसारण सूची खोजने के लिए, यहां देखें

भारत

पहले छह मैच शाम 6 बजे Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखें।

कार्ड के बाकी के 6 बाउट जो पे-पर-व्यू हैं, उन्हें आप watch.onefc.com पर रात 8:00 बजे से देख सकते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage