अपने लाइटवेट डेब्यू में एमिलबेक ऊलू ने बस्ट को हराया

Ruslan Emilbek Uulu.Pieter Buist NEXTGENIII 1920X1280 10

ONE के फेदरवेट डिविजन में रुसलान “स्नो लैपर्ड” एमिलबेक ऊलू ने खुद को परखा, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मगर अब उन्होंने नए डिविजन में अच्छा प्रदर्शन करके दिखाया है।

शुक्रवार, 26 नवंबर को ONE: NEXTGEN III में अपने लाइटवेट डेब्यू में उन्होंने पीटर “द आर्केंजल” बस्ट के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज की।

Ruslan Emilbek Uulu.Pieter Buist NEXTGENIII 1920X1280 40

पहले राउंड में एमिलबेक ऊलू ने बस्ट की फ्रंट किक को पकड़ राइट हैंड से काउंटर किया। उसके बाद उन्होंने डच स्टार को टेकडाउन कर साइड कंट्रोल हासिल किया, जहां उन्होंने फुल और हाफ-गार्ड पोजिशन में रहकर बस्ट को खूब क्षति पहुंचाई।

राउंड को समाप्त होने में अभी करीब एक मिनट बाकी था, ऊलू ने बस्ट पर बैक कंट्रोल हासिल कर रीयर-नेकेड चोक लगाने की कोशिश की। मगर “द आर्केंजल” बच निकले, वहीं जब ऊलू नेक क्रैंक लगाने गए तब तक राउंड समाप्त हो चुका था।

Ruslan Emilbek Uulu.Pieter Buist NEXTGENIII 1920X1280 20

दूसरे राउंड में डच एथलीट ने लेग किक्स और फ्रंट फेस किक लगाई और उसके बाद पंचिंग कॉम्बिनेशंस लगाने का प्रयास किया, लेकिन किर्गिस्तानी स्टार ने जवाबी हमला करते हुए टेकडाउन का प्रयास किया।

“द आर्केंजल” टेकडाउन से बच निकले और स्टैंड-अप गेम में रहकर स्ट्राइक्स लगानी जारी रखीं, वहीं ऊलू संघर्ष करते दिखाई दिए।

कुछ मौकों पर “स्नो लैपर्ड” के शॉट्स लैंड हुए, मगर बस्ट ने लेफ्ट स्ट्रेट लगाकर जवाबी हमला किया। इस दौरान उन्हें बॉडी किक का प्रभाव भी झेलना पड़ा।

Ruslan Emilbek Uulu.Pieter Buist NEXTGENIII 1920X1280 59

तीसरे राउंड की शुरुआत में बस्ट ने किक्स लगाईं और इस बार ऊलू ने टेकडाउन से काउंटर किया। ग्राउंड गेम में “स्नो लैपर्ड” ने हाफ गार्ड पोजिशन हासिल की और बैक कंट्रोल हासिल करने से पहले कई खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाईं।

“द आर्केंजल” कड़ा संघर्ष करते हुए स्टैंड-अप गेम में वापस आए, लेकिन एमिलबेक ऊलू ने उन्हें दोबारा नीचे गिरा दिया। बस्ट दोबारा खड़े हुए और इस बार वो स्ट्राइक्स और क्लिंच गेम में नी स्ट्राइक्स लगाने में भी सफल रहे।

फाइट के अंतिम क्षणों में बस्ट ने किक्स लगाईं, लेकिन अपने विरोधी को ज्यादा क्षति नहीं पहुंचा सके और अंत में ऊलू ने एक आखिरी बार टेकडाउन की कोशिश की।

Ruslan Emilbek Uulu.Pieter Buist NEXTGENIII 1920X1280 70

3 राउंड्स के जबरदस्त एक्शन के बाद ऊलू को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 13-3 का हो गया है और संभव ही उनकी अगली फाइट टॉप-5 लाइटवेट कंटेंडर के साथ हो सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: NEXTGEN III – सभी फाइट्स के लाइव रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

न्यूज़ में और

ONE Championship booked Gilbert Nakatani vs. Nazareth Lalthazuala for ONE Fight Night 47
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.
Nabil Anane punches Ilias Ennahachi at ONE Friday Fights 126
Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
Ramadan Ondash connects with a right hand on Johan Ghazali at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Malaysian Prime Minister Datuk Seri Anwar Ibrahim (L) and Aliff Sor Dechapan (R) at the Prime Minister's Office in Putrajaya, Malaysia.
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37
Johan Ghazali and Ramadan Ondash face off at The Inner Circle 23 on July 242
Enkh Orgil Baatarkhuu Aaron Canarte ONE Fight Night 27 30
Enkh-Orgil Baatarkhuu celebrates his World Title win against Fabricio Andrade at ONE Fight Night 38.
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24