डेमेट्रियस जॉनसन ने ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स फाइनल में बनाई जगह

Demetrious Johnson DCIMGL7287 768x512

डेमेट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन ने शुक्रवार 2 अगस्त को ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स फाइनल के लिए अपना टिकट बुक करा लिया।

32 वर्षीय अमेरिकी ने फिलीपींस के मनीला में ONE: डॉन ऑफ हीरोज पर जापान के तात्सुमित्सु “द स्वीपर” वड़ा को सर्वसम्मत निर्णय से हराने के लिए साहसिक प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने ONE फ्लाईवेट वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस सेमीफाइनल बाउट में विजेता के रूप में घोषित किए जाने के बावजूद एएमसी पेंकेशन और इवॉल्व प्रतिनिधि का परीक्षण उनके प्रतिद्वंद्वी द्वारा किया गया था जिसने उसे एक सीमा तक धकेल दिया था।
https://www.facebook.com/ONEChampionship/videos/2331118127138659/
दोनों ने अपने किक्स के माध्यम से पहले राउंड का आगाज किया। जापानी ग्रेपलर के पास एक स्पष्ट ऊंचाई तक पहुंचने का फायदा था। इसके चलते उन्होंने तत्काल ही दूरी को खत्म नहीं किया और वह फाइट करने के लिए संतुष्ट नजर आ रहे थे।

हालाँकि, जब “माइटी माउस” हमले के लिए धावा बोला तो वडा ने अपना गेम प्लान बदल दिया। उन्होंने रेकडाउन के प्रयास का बचाव किया तथा रोप से दूर रहने के लिए अपने क्लिनिकल का उपयोग किया। इससे वह अपने विरोधी पर हावी होने में काफी हद तक सफल रहे।

30 वर्षीय टोक्यो मूल के योद्घा बॉडी फिगर-फोर को लॉक कर दिया और जॉनसन को जमीन पर पटकते हुए रीयर नैक चोक लगा दिया।

demetrious johnson tatsumitsu wada mixed martial arts

हालांकि जॉनसन की विश्व स्तरीय तकनीकों ने उनके प्रतिद्वंद्वी के प्रयासों को विफल कर दिया, लेकिन पहले दौर के अंत तक उन्हें काफी मशक्कत करने के लिए मजबूर होना पड़ा। मॉल ऑफ एशिया एरिना में प्रशंसक अपनी सीटों पर लगभग खड़े हो गए थे, क्योंकि इस प्रतियोगिता की इस फाइट ने उन्हें चिंता में डाल दिया था।

अमेरिकी ने दूसरे दौर में अपने खेल की योजना को बदल दिया और बेहतर शुरुआत की तलाश में “द स्वीपर” के चारों ओर घूमना शुरू कर दिया। हालांकि उन्हें एक बार फिर फ्रेम के माध्यम से पीछे के रास्ते पर रखा गया क्योंकि उनकी जापानी विरोधी ने उन्हें क्लिनिकल में लगातार आउट-पॉवर देता रहा।

राउंड में करीब 90 सैकंड बाकी रहने के कारण जॉनसन ने मैच का प्रतिरूप बदल दिया। उन्होंने एक डबल-लेग टेकडाउन के साथ जाते हुए विरोधी के सिर पर कोहनी से वार कर उन्हें धराशाही कर दिया।

demetrious johnson tatsumitsu wada mixed martial arts

तीसरे और अंतिम दौर में दोनों मार्शल कलाकारों ने अपने पास मौजूद हर चीज दी। हालांकि इसमें जॉनसन जो 12-बार का मिश्रित मार्शल आर्ट फ्लाईवेट वर्ल्ड चैंपियन थे ने मुश्किल से अपना पैर गैस से हटा लिया था।

अमेरिकी ने वडा को एक और टेकडाउन के साथ गार्ड से पकड़ लिया और उसने जापानी स्टार को पंच, घुटने और कोहनी से हमला करते हुए बेहाल कर दिया।

वड़ा जीवित रहने के लिए अपनी क्रूरता दिखाई और उन्होंने 32 वर्षीय की पीठ को भी बहुत ताकतवार वार किया। हालांकि यह जीत का दावा करने के लिए पर्याप्त नहीं था।

जॉनसन के असाधारण बदलाव ने न्यायाधीशों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ा, जिन्होंने अपने पक्ष में एक सर्वसम्मत निर्णय दिया।

demetrious johnson american mixed martial artist

इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 29-3-1 से मजबूत कर दिया और उन्हें वन फ्लाईवेट वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स फाइनल में पहुंचा दिया।

“माइटी माउस” अब 13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में ONE: सेंचुरी पर डैनी “द किंग” के खिलाफ अपनी वापसी करेंगे।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21