क्रिस शॉ ने रोडलैक के साथ जबरदस्त मुकाबले के लिए गेम प्लान तैयार किया

ONE Super Series bantamweight Chris Shaw

क्रिस शॉ को ONE Super Series डेब्यू करने के लिए करीब 6 महीने का इंतज़ार करना पड़ा है लेकिन अब वो मॉय थाई के सबसे अनुभवी एथलीट्स में से एक के खिलाफ मुकाबले से पहले काफी प्रेरित महसूस कर रहे हैं।

पिछले साल अगस्त में स्कॉटिश स्ट्राइकर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण रोडलैक पीके. साइन्चेमॉयथाईजिम के खिलाफ मैच से हटा दिया गया था। लेकिन अब वो पहले से कहीं अधिक स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और इस शुक्रवार, 31 जनवरी को ONE: FIRE AND FURY में इनका आमना-सामना होने वाला है।

ना तो प्रतिद्वंदी में ही बदलाव हुआ है और ना ही इवेंट के आयोजन स्थल (मॉल ऑफ एशिया एरीना) में, जो फिलीपींस की राजधानी मनीला में स्थित है। अब शॉ एक बार फिर से पूरी फॉर्म में वापस लौट आए हैं और उनका मानना है कि मैच में देरी केवल उनके सफर का हिस्सा रहा, जिसे भुलाकर उन्हें आगे बढ़ना था।

29 वर्षीय स्टार ने कहा, “मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ।”

“मुझे लगता है कि हर चीज के होने का कोई ना कोई मतलब होता है और अब मनीला में रोडलैक के साथ मेरा मैच होने वाला है, ये अच्छे भाग्य की तरह प्रतीत हो रहा है। मैं पहले से खुद में सुधार कर चुका हूँ, मेरे पास तैयारी के लिए काफी समय था और अब मैं एक अच्छा फाइटर और एथलीट बन चुका हूँ।”

शॉ, मॉय थाई के सबसे खतरनाक और अनुभवी एथलीट के खिलाफ अच्छे मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं। रोडलैक 3 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और उनका रिकॉर्ड 127-40-5 का है और अभी तक वो ONE में अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर चुके हैं।

हालांकि रोडलैक का रिकॉर्ड काफी शानदार है और उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे हिटर, दयाहीन और उन्हें हराना बिल्कुल भी आसान नहीं है।

स्कॉटिश स्टार को अंदाजा है कि आगामी मुकाबले में उन्हें कैसा दबाव झेलना पड़ सकता है लेकिन उन्हें अपनी रणनीति तैयार करने के लिए उम्मीद से ज्यादा समय मिला है।



शॉ ने कहा, “उन्हें हराना आसान नहीं है। वो लगातार आगे बढ़कर अच्छे पंच लगाना जानते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”

“वो काफी आक्रामक हैं, ये उनकी दृढ़ता को दर्शाता है। मैंने लियाम हैरिसन के साथ उनकी फाइट देखी और वो खुद पर अटैक को ऐसे झेलते हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं लेकिन उस मैच को देखने के बाद हमने काफी अच्छा गेम प्लान तैयार कर लिया है।

“मुझे पता है कि मुझे क्या करना है, मुझे उनके खिलाफ चतुराई दिखानी होगी लेकिन कई बार मुझे अटैक का जवाब अटैक देने की आवश्यकता होगी।”

POS Fight Team और Boxfit Glasgow का प्रतिनिधित्व कर रहे शॉ जानते हैं कि जिस भी दिशा में मैच आगे बढ़ा, फैंस उसका पूरा मजा ले रहे होंगे और अपने इस पहले मैच में वो इसी बात को ध्यान में रख आगे बढ़ने वाले हैं।

उन्होंने आगे कहा, “मैं स्विंगिंग मूव्स का भी प्रयोग करने वाला हूँ, यदि जरूरत पड़ी तो मैं जरूर ऐसा करूंगा और ये सभी के लिए एक अच्छा मैच साबित होने वाला है।”

आमतौर पर ये 4-औंस वजन वाले ग्लव्स एक थाई के मुकाबले पश्चिमी देशों के निवासी को ज्यादा भाते हैं। ये ग्लव्स उनके स्टाइल को सूट करते हैं क्योंकि वो आगे बढ़कर पंच लगाना जानते हैं और उनका टफ़ होना जरूर इस मुकाबले को दिलचस्प बना रहा है।”

शॉ के सामने बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन उन्होंने मार्शल आर्ट्स के टॉप पर ऐसे ही जगह नहीं बनाई है। IMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, दुनिया के बेस्ट एथलीट्स में से एक के खिलाफ मिले इस मुकाबले का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं और वो दिखाना चाहते हैं कि वो ग्लोबल स्टेज पर ऐसे ही नहीं पहुंचे हैं।

एक समय वो पिछले साल अपने डेब्यू का सपना देख रहे थे लेकिन शॉ अब कड़ी ट्रेनिंग के बाद अटैक के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा, “इसी के लिए आप साल दर साल कड़ी मेहनत करते हैं। आप अब ग्लोबल स्टेज पर पहुंच चुके हैं और यहाँ से आपको ऊपर ही उठना है और अपना बेस्ट प्रदर्शन करना है।”

“मैं जानता हूँ कि मुझे इस मैच को जीतने के लिए क्या करना है, मुझे केवल अपने गेम प्लान पर टिके रहना है। ट्रेनिंग में कोई शॉर्टकट नहीं होते, मैं अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूँ। सभी चीजों पर आखिरी मुहर लग चुकी है बस अब मुझे आगे बढ़ना है।

“3 राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद जीत मेरे लिए परफेक्ट होगी, उन्हें अपने पास ना आने दूं, मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखूं और अंकों के सहारे जीत दर्ज करूं।”

ये भी पढ़ें: रोडलैक ने कैसे माँ के गुजर जाने के बाद परिवार और करियर की जिम्मेदारी को संभाला

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4