ONE 168 से केड रुओटोलो बाहर, सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए माइकी मुसुमेची को चुनौती देंगे बेबेटो ओलिवियरा

Mikey Musumeci Gabriel Sousa ONE 167 55

लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग चैंपियन केड रुओटोलो चोटिल हो गए हैं और इसलिए उन्हें ONE 168: Denver में माइकी मुसुमेची के खिलाफ अपने बहुप्रतीक्षित वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से बाहर होना पड़ा है। लेकिन ऐन मौके पर मुसुमेची को चुनौती देने के लिए एक व्यक्ति ने कदम बढ़ाया है, जिससे वो अब इस ब्लॉकबस्टर कार्ड में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

7 सितंबर को बॉल एरीना से लाइव प्रसारित होने वाले इस मैच में “डार्थ रिगाटोनी” अब मौजूदा IBJJF वर्ल्ड चैंपियन बेबेटो ओलिवियरा के खिलाफ अपना ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगाएंगे।

मुसुमेची ने पिछले कई महीनों से तीन भार वर्गों में ऊपर आकर रुओटोलो को चुनौती देने की तैयारी की थी, लेकिन पहले क्रेग जोन्स इनविटेशनल टूर्नामेंट में अपनी 1 मिलियन डॉलर की जीत के दौरान कैलिफोर्नियाई एथलीट को चोट लग गई, जिससे दुर्भाग्यवश इस मुकाबले को रद्द करना पड़ा।

हालांकि, ओलिवियरा कोई आसान प्रतिद्वंदी नहीं हैं और वो फ्लाइवेट चैंपियन के लिए एक कठिन चुनौती पेश करेंगे।

ब्राजीलियाई एथलीट एक सम्मानित और सुशोभित ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) ब्लैक बेल्ट एथलीट हैं, जिन्होंने गी और नो-गी दोनों प्रतियोगिताओं में IBJJF वर्ल्ड टाइटल्स और IBJJF पैन-अमेरिकन टाइटल्स जीते हैं। अपने गार्ड के कुशल मूव्स और बहुमुखी खेल के लिए प्रसिद्ध ओलिवियरा पिछले कई वर्षों से गी और नो-गी BJJ सर्किट में सक्रिय रहे हैं।

वो अब एक सप्ताह से भी कम समय शेष रहते इस मैच को स्वीकार कर अपने करियर के सबसे बड़े अवसर के लिए सर्कल में उतरेंगे।

मैच को और अधिक दिलचस्प बनाने के लिए ये पहली बार नहीं होगा जब मुसुमेची अपने चैलेंजर के साथ मैट साझा करेंगे। 2021 में दोनों एथलीट्स IBJJF वर्ल्ड चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने हुए थे, जिसमें न्यू जर्सी के निवासी ने अपने जाने-माने एंकल लॉक के माध्यम से सबमिशन जीत हासिल की थी।

हालांकि तब से ओलिवियरा ने बहुत सुधार दिखाया है। उन्होंने IBJJF वर्ल्ड चैंपियंस एडविन “जनी” ओकासियो, पाउलो मियाओ और थालिसन सोरेस पर प्रभावशाली जीत हासिल की हैं। इसके अलावा उन्होंने पूर्व ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर क्लेबर “क्लेंडेस्टीनो” सूसा को भी दो बार हराया है।

मुसुमेची ने खुद को दुनिया के शीर्ष पाउंड-फोर-पाउंड सबमिशन ग्रैपलर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है। अपनी सबमिशन ग्रैपलिंग बेल्ट को डिफेंड कर रहे स्टार इस प्रतियोगिता में एक अविश्वसनीय जीत की लय के साथ उतरेंगे, जो 2021 से आज तक कायम है। और हाल ही में उन्होंने गेब्रियल सूसा पर एक प्रभावशाली सबमिशन जीत हासिल की है, जिसमें उनके प्रदर्शन को कई लोग उनके बेमिसाल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कह रहे हैं।

अब ONE 168 से कुछ ही दिन दूर ओलिवियरा अमेरिकी एथलीट पर जीत हासिल करने और 7 सितंबर को खुद को एक ग्लोबल सुपरस्टार के रूप में घोषित करने के लिए केवल एक कदम दूर हैं।

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled