खुद को अल्मा जुनिकु से काफी तेज़ और ताकतवार मानती हैं ऐनी लाइन होगस्टैड

Anne Line Hogstad DSC_2664 768x512

ONE Championship में मुकाबला करने वाली पहली नॉर्वे की एथलीट के रूप में ऐनी “निंजा लाइन” लाइन होगस्टैड ग्लोबल स्टेज पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने को बेताब हैं। अब वो जल्द ही मॉय थाई के सबसे प्रतिभाशाली स्टार के साथ बाउट करने वाली हैं।

ISKA मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन, पूर्व ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर अल्मा जुनिकु के खिलाफ शुक्रवार, 31 जनवरी को ONE: FIRE AND FURY में बाउट करेंगी। ऑस्ट्रेलियाई एथलीट से उनका स्टाइल काफी मिलता-जुलता है। इस वजह से दोनों के बीच काफी रोमांचक मैच होने वाला है।

होगस्टैड का मानना है कि दोनों की हैवी स्ट्राइक्स की शैली समान है, जो इस मैच को बेहद कांटे का बना देगी।

https://www.instagram.com/p/B7lJrGDAPXB/

वो कहती हैं, “ये एक ऐक्शन से भरपूर मैच होगा क्योंकि हम दोनों एक ही शैली में फाइट करने वाले एथलीट हैं।”

“आप कभी ये योजना नहीं बना सकते कि किसी फाइट को जीतने के लिए क्या करेंगे क्योंकि वहां सारी चीजें अपने आप होती जाती हैं। फिर भी मैं ONE Championship में सारे प्रयास किए बिना नहीं जाऊंगी। मेरे पास एक मैच है और मुझे लगता है कि अपनी काबिलियत दिखाने के लिए ये काफी है।”

वैसे ये जोड़ी मूल रूप से पिछले साल नवंबर में ONE: MASTERS OF FATE में आमने-सामने आने वाली थी लेकिन उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को लगी चोट की वजह से ये मैच रद्द कर दिया गया था।

“निंजा” शुरुआत में निराश थीं क्योंकि वो The Home Of Martial Arts में अपनी एक छाप छोड़ने के लिए बेताब थीं। लेकिन अब उनका मानना है कि ये देरी भी उनके लिए एक तरह की आशीर्वाद है, जिसने उन्हें और ज्यादा मैच के लिए तैयार होने का समय दिया।

32 वर्षीय एथलीट ने करियर के सबसे बड़े मंच पर अपनी पहली बाउट के लिए कौशल और तकनीकों को ज्यादा समय देकर अधिक धार दी है। उन्हें उम्मीद है कि वो अपने होमलैंड के मॉय थाई समुदाय को एक जीत का तोहफा देने में सक्षम हो सकती हैं।



होगस्टैड ने कहा, “पहले अल्मा के मैच में शामिल में सक्षम ना होने ने मुझे उसके साथ अपने पहले मैच की तैयारी के लिए और अधिक समय दिया। मुझे खुशी है कि वो अब ठीक है और हमारा मैच होगा।”

“मैं नॉर्वे की पहली लड़की हूं, जिसने आखिरकर इस बड़े मंच पर जगह बनाई है। मुझे भरोसा है कि मेरी मेहनत नॉर्वे के भविष्य में आने वाले अन्य एथलीट्स के लिए एक बेहतर रास्ता बना देगी। ये निश्चित रूप से इस खेल का प्रतिनिधित्व करने का एक अच्छा और सकारात्मक तरीका होगा।”

Frontline Muay Thai की एथलीट को अपनी छाप छोड़ने के लिए प्रभावशाली जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, जुनिकु भी अपने उच्च स्तर के प्रदर्शन से खुद को साबित कर चुकी हैं कि वो कितनी मजबूत और सख्त हैं। उन्होंने दो स्पोर्ट की ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को उनके करियर के सबसे नजदीकी मैच में कांटे की टक्कर दी थी।

होगस्टैड WBC और IPCC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की स्किल्स से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वो उनके प्रति पूरा सम्मान भी रखती हैं। फिर भी होगस्टैड का मानना है कि उनके पास ऐसी बहुत सी विशेषताएं हैं, जो विरोधी के सामने ढेर सारी परेशानियां खड़ी कर सकती हैं।

https://www.instagram.com/p/B6QW0s9gAdQ/

उन्होंने बताया, “मुझे अल्मा का स्टाइल पसंद है। वो थाई स्टाइल में बहुत अच्छी हैं और यही है वो, जिसे मैं तरजीह देती हूं।”

“वो बेहद आक्रामक हैं और पंचों व किक्स का एक साथ प्रहार करने में सक्षम हैं। लेकिन सभी को पता है कि उनके गेम में कुछ कमियां हैं। मुझे लगता है कि मैं उनसे अधिक फुर्तीली और मजबूत हूं।”

ओस्लो की रहने वालीं स्टार अभी मैच को लेकर किसी तरह की कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहेंगी। वो प्रशंसकों को बस ये बताना चाहेंगी कि जब दोनों स्ट्राइकिंग स्टार्स एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होंगे तो जीत के लिए अपना हाथ ऊपर उठाने को वे अपना 100 प्रतिशत प्रदर्शन करेंगे। ये मैच दर्शकों को रोमांच के अगले स्तर तक ले जाएगा।

होगस्टैड कहती हैं, “ये एक अच्छा मैच होने वाला है। इस मैच में मैंने जीत के लिए अपना हाथ ऊपर उठाने का लक्ष्य रखा है।”

“तो तैयार हो जाइए ऐटमवेट मैच के लिए!”

ये भी पढ़ें: ONE: FIRE AND FURY के 3 मुकाबले जो आपको बिल्कुल मिस नहीं करने चाहिए

मनीला | 31 जनवरी | ONE: FIRE & FURY | टिकेट्स: यहां क्लिक करें  

*ONE Championship की ऑफिशियल मर्चेंडाइज़ के लिए यहां हमारी शॉप पर आएं।

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4