एलन गलानी ने वीडियो के जरिए अपनी ताकत और लचीलापन दिखाया

Alain Ngalani IMGL3593

एलन “द पैंथर” गलानी ने एक बार फिर अपनी ताकत का दम दिखाया, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने जबरदस्त ताकत और लचीलेपन का परिचय दिया।

चार बार के किकबॉक्सिंग और मॉय थाई हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अपनी कमर को अलग से मोड़कर हैडस्टैंड करते हुए नजर आए। इस तरह से शरीर को मोड़ने से उनकी ताकत का अंदाजा लगता है।

गलानी ने वीडियो में इस खास तरह की एक्सरसाइज के बारे में विस्तार के जानकारी दी। हॉन्ग कॉन्ग में रहने वाले एथलीट अक्सर सोशल मीडिया पर हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए फैंस और अपने फॉलोअर्स के साथ फिटनेस टिप्स साझा करते रहते हैं।

शुरुआत में आप हैंडस्टैंड सही से करने की कोशिश करिए, उसके बाद ही इस तरह के मूव को आजमाइए। सही तकनीक के बिना इससे चोट का खतरा बढ़ सकता है।

अगर आप गलानी के इंस्टाग्राम पेज पर जाएंगे तो देखेंगे कि वो नए-नए तरह के करतब कर खुद को टेस्ट करते रहते हैं। साथ ही साथ वो लोगों को फिट रहने के अलावा उनका मनोरंजन भी करते हैं।

ये भी पढ़ें: एलन गलानी ने पैंट पहनने का एक नया तरीका बताया

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata