ओक ने वर्ल्ड टाइटल रीमैच से पहले ली को चेतावनी दी – ‘जंगल का राजा चुप रहकर भी ताकतवर होता है’

Ok Rae Yoon Christian Lee Revolution 1920X1280 3 768x512

क्रिश्चियन ली पिछले साल सितंबर में ओक रे यूं के खिलाफ हुई ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल फाइट को लेकर अभी तक बहुत कुछ कह चुके हैं, लेकिन दक्षिण कोरियाई स्टार अभी तक चुप रहे हैं।

ओक रे यूं ने उस मैच में “द वॉरियर” को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर वर्ल्ड टाइटल जीता था और अब शुक्रवार, 26 अगस्त को ONE 160 में दोबारा भिड़ने को तैयार हैं।

पहली भिड़ंत के तुरंत बाद ली ने माइक लिया और कहा कि जीत उन्हें मिलनी चाहिए थी।

ली के इस बयान से ओक बिल्कुल सहमत नहीं हैं और मानते हैं कि “द वॉरियर” की बातें बेबुनियाद हैं इसलिए अब वो लोगों के सामने इस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

मौजूदा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ने ONE Championship से कहा:

“मैं इतना कहना चाहूंगा कि कुल स्ट्राइक्स के मामले में क्रिश्चियन ली से बेहतर रहा। तीसरे राउंड के बाद शायद क्रिश्चियन ने दर्द के कारण अपने गार्ड को ऊंचा कर लिया था और बैकफुट पर रहने की कोशिश कर रहे थे।

“अंतिम राउंड से पहले ली को संघर्ष करते देखा जा रहा था। मैं इसलिए मानता हूं कि मेरी जीत का फैसला सही रहा।

“मैच के बाद दिए गए उनके बयान और उनका जजों से अपील करना लाज़िमी था, मगर उसके बाद भी वैसा ही बर्ताव करना उन्हें शोभा नहीं देता।”

अगले कुछ महीनों तक ली अपनी बातों पर अड़िग रहे और असली ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन होने का दावा किया।

दूसरी ओर, दक्षिण कोरियाई एथलीट अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत से खुश थे।

इसी मानसिकता ने उन्हें विवाद से दूर रखा है, लेकिन वो मानते हैं कि सब्र से काम लेने की मानसिकता भी आपकी ताकत बन सकती है।

Team MAD एथलीट ने कहा:

“एक जंगल का असली राजा चुप बैठ सकता है और उसके आसपास के लोग अपने आप समझ जाते हैं कि वो ताकतवर हैं।

“मगर जो लोग इस फूड चेन में कमजोर होते हैं, जैसे बिल्ली। वो ज्यादा आवाज करते हुए अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करते हैं, जबकि उन्हें अपनी कमजोरी के बारे में पता होता है। मेरी नजर में ली के साथ इसी तरह की स्थिति है।”

ली को दोबारा हराकर इस प्रतिद्वंदिता का अंत करना चाहते हैं ओक रे यूं

ओक रे यूं मानते हैं कि उनकी क्रिश्चियन ली के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पर काफी लोग सवाल उठा रहे हैं।

इसलिए अब 31 वर्षीय स्टार 26 अगस्त को दोबारा धमाकेदार अंदाज में जीत अपने आलोचकों का मुंह बंद करना चाहते हैं।

इसका मतलब ये नहीं कि वो सिंगापुर-अमेरिकी सुपरस्टार को जल्द से जल्द नॉकआउट करने के बारे में सोच रहे हैं।

दक्षिण कोरियाई स्टार मानते हैं कि 5 राउंड तक चलने वाला मुकाबला उनके प्रभाव को दिखाने का सबसे सही तरीका होगा।

ओक ने कहा:

“मैं उन्हें फिनिश करना चाहता हूं, लेकिन अगर मैंने उन्हें फिनिश कर दिया तो लोग कहेंगे कि अच्छी किस्मत की वजह से पंच लैंड हो पाया और इसी कारण मुझे जीत मिली।

“अगर मुझे लोगों को दिखाना है कि मैं क्रिश्चियन ली से बेहतर हूं तो मुझे 5 राउंड्स तक उन्हें डोमिनेट करना होगा। मेरी नजर में वो जीत मेरे लिए बेहतर होगी।

“इसलिए उन्हें जल्दी फिनिश करने या आखिरी राउंड तक डोमिनेट करने के सभी विकल्प मैंने अपने लिए खोले हुए हैं।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.