टाय रुओटोलो ने डान्टे लियोन के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल जीत के बारे में बात की – ‘मेरे मन में उनके लिए सम्मान है’

Tye Ruotolo Dante Leon ONE Fight Night 31 10 scaled

टाय रुओटोलो ने ONE Fight Night 31 में पुराने प्रतिद्वंदी डान्टे लियोन के खिलाफ अपने ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल का बचाव कर खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड ग्राउंड फाइटर्स के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

3 मई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में हुए इवेंट में अमेरिकी सुपरस्टार ने शानदार स्किल्स का नमूना पेश किया।

रुओटोलो ने मैच की शुरुआत से ही तेज गति से अटैक शुरु करते हुए डबल लेग टेकडाउन किया और फिर गार्ड पास करते हुए दिखे। कनाडाई चैलेंजर मैच के पूरे 10 मिनट रक्षात्मक रवैया अपनाते हुए नजर आए।

इवेंट के बाद टाइटल विजेता ने अपने प्रदर्शन के बारे में बात की।

एक गंभीर चोट के बाद लौटने वाले रुओटोलो अपनी जीत से खुश थे। उन्होंने लियोन के साथ प्रतिद्वंदिता में 2-1 की बढ़त बना ली है, लेकिन उन्हें मलाल है कि वो मैच को फिनिश नहीं कर पाए:

“दस में से छह या सात नंबर दूंगा। मुझे ऐसा महसूस हुआ कि मैंने उन्हें अच्छा पछाड़ा, लेकिन मैं सबमिशन हासिल नहीं कर पाया। मैं हमेशा इसी के लिए जाता हूं।

“मुझे लगा कि एक्शन से दूर रहने की वजह से थोड़ी सी दिक्कत रही। लेकिन मैंने प्रभावशाली जीत हासिल की तो मैं इससे खुश हूं।”

भले ही वो कई मौकों पर लियोन के गार्ड को भेदने में कामयाब रहे, लेकिन रुओटोलो सबमिशन या फिर कैच हासिल नहीं कर पाए।

बाउट के अंतिम क्षणों में उन्होंने ज्यादा आक्रामकता दिखाकर लेग लॉक्स के प्रयास किए, लेकिन सबमिशन नहीं मिल पाया।

अंत में रुओटोलो को सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत से ही संतोष कर पड़ा:

“वो बहुत सुरक्षित फाइटर हैं और उन्हें मैच में भेदना मुश्किल होता है। मुझे शायद एक बार एस्टिमा लॉक के जरिए और कुछ नी बार के जरिए मौका मिला था, लेकिन वो ज्यादा टाइट नहीं था। अगर मेरे पास कुछ मिनट होते तो मुझे भरोसा है कि कैच हासिल कर लेता।”

दो एलीट BJJ ब्लैक बेल्ट ने कुल तीन मैचों में 40 मिनट से ज्यादा समय मैट पर बिताया है।

इस बात को ध्यान में रखते हुए कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि रुओटोलो के मन में लियोन के प्रति बहुत सम्मान है। अब ONE Fight Night 31 में प्रतिद्वंदिता पर विराम लगाने के बाद उन्होंने अपने विपक्षी की तारीफ की:

“डान्टे इस खेल में लंबे समय से हैं और उनके नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीट्स के खिलाफ जीत है। तीन मैचों के बाद आपके मन में सिर्फ उनके लिए सम्मान ही होगा।

“वो अच्छे इंसान हैं। मैच से पहले वो मेरे सबसे बड़े दुश्मन थे, लेकिन उसके बाद वो अच्छे हैं। मेरे मन में उनके लिए सम्मान है।”

रुओटोलो ने MMA डेब्यू की ओर इशारा किया

टाय रुओटोलो ने तय कर दिया है कि वो जल्द ही अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने वाले हैं।

अपने जुड़वा भाई, मौजूदा ONE लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन केड रुओटोलो को इस खेल में 3-0 की सफलता मिलते देख, के साथ टाय भी अब MMA में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं।

उन्होंने अपने MMA डेब्यू के बारे में कहा:

“बहुत ही जल्द। हम कुछ अंतिम चीजों पर काम कर रहे हैं, लेकिन मैं इसका इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मैं इसके लिए तैयार हूं।”

जब उनसे संभावित प्रतिद्वंदियों के बारे में पूछा गया तो रुओटोलो ने उभरते हुए अपराजित स्टार एड्रियन “द फिनोम” ली का जिक्र किया, जो कि मौजूदा दो-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन ली और पूर्व ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली के छोटे भाई हैं।

कैलिफोर्निया निवासी एथलीट युवा सनसनी के खिलाफ अपनी MMA स्किल्स को परखने के लिए तैयार हैं:

“ली के साथ फाइट शानदार लग रही है। डेब्यू के लिए एड्रियन ली बेहतरीन रहेंगे। ONE मुझे जिसके साथ भी उतारे, मैं तैयार हूं। मैं इस मुकाबले के लिए उत्साहित हूं।”

न्यूज़ में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 2 scaled
NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800