रयोहेई कुरोसावा की नजरें ONE Fight Night 39 में बोकांग मासूनयाने को फिनिश करने पर — ‘तीसरे राउंड में नॉकआउट’

Ryohei_Kurosawa_ONE_Friday_Fights_124 scaled

रयोहेई कुरोसावा ONE Fight Night 39: Rambolek vs. Dayakaev में बोकांग “लिटल जायंट” मासूनयाने के खिलाफ अपनी शानदार लय को जारी रखना चाहेंगे।

32 वर्षीय जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट शनिवार, 24 जनवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में स्ट्रॉवेट MMA मुकाबले के लिए वापसी करेंगे। कुरोसावा लगातार छह मैचों को जीतने, तीन नॉकआउट भी शामिल, के बाद इस फाइट में उतरेंगे।

उन्होंने पिछले साल सितंबर में शानदार प्रमोशनल डेब्यू करते हुए फिलीपीनो स्टार जेसन “डुमागमांग वॉरियर” मिरालपेज़ को पराजित किया था।

अब उनका प्रयास होगा कि खुद को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्रॉवेट फाइटर्स में से एक साबित करें।

कुरोसावा ने onefc.com को बताया:

“ये मेरे लिए बड़ा कदम है। लेकिन मैं उत्साहित और तैयार हूं। मैं जीत जारी रखने के लिए तैयार हूं। मैं कहूंगा कि वो मेरे सबसे कठिन प्रतिद्वंदियों में से एक हैं। उन्होंने लगातार अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स में सुधार किया है। इस वजह से मुझे लगता है कि वो मजबूत होंगे।”

The Blackbelt Japan टीम में उन्होंने अपने कोचों के साथ मिलकर मासूनयाने के फाइटिंग स्टाइल का गंभीरता से अध्ययन किया है।

उनकी टीम ने पाया है कि उनके पांच फुट एक इंच लंबे प्रतिद्वंदी अपनी जबरदस्त स्पीड से लंबे विरोधियों पर भारी पड़ने की कोशिश करते हैं।

कुरोसावा, उनसे तीन इंच लंबे, ने मानना है कि लंबाई के कोई मायने नहीं होंगे, अगर उनके प्रतिद्वंदी उन्हें कैनवास पर लेकर चले जाएं:

“बोकांग रेसलिंग और ग्रैपलिंग में काफी अच्छे और तेज हैं। मैंने फाइट के दौरान ऐसे फाइटर की तलाश की, जो बोकांग मासूनयाने की तरह हो।

“मेरा फोकस यहां पर रहा है। मैं उनकी मूवमेंट पर काम कर रहा हूं जैसे कि वो ग्राउंड पर कितने मजबूत हैं।”

जापानी फाइटर का गेम प्लान किसी एक चीज पर नहीं टिका है बल्कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी विरोधी के तीनों राउंड तक कार्डियो पर भी गौर किया है और उन्हें वहां मौका नजर आता है।

अगर कुरोसावा शुुरुआती वार-पलटवार से बच पाए तो जीत का रास्ता आसान हो जाएगा।

उन्होंने समझाया:

“मैंने उनकी जितनी भी फाइट्स देखीं तो पाया कि वो बहुत तेज हैं। मुझे उनको धीमा करने की जरूरत होगी (शायद पहले राउंड में)। दूसरे राउंड से मैं उन्हें परेशान कर सकता हूं और शायद स्ट्राइक से फिनिश कर दूं।

“मेरे जेहन में उन्हें नॉकआउट करने की तस्वीर है। ये मेरे दिमाग में है। शायद तीसरे राउंड में एक नॉकआउट।”

मासूनयाने के खतरे को नजरअंदाज नहीं कर रहे कुरोसावा

भले ही रयोहेई कुरोसावा में आत्मविश्वास नजर आता है, लेकिन वो कभी संतोष कर नहीं बैठते।

जापानी स्टार ने मासूनयाने की सांझार “टोरनेडो” ज़किरोव और मंसूर मलाचिएव के खिलाफ आई हार और दक्षिण अफ्रीकी स्टार की अन्य जीतों का भी विश्लेषण किया है।

32 वर्षीय स्टार ने पाया:

“उनकी पिछली दो हार में उन्होंने अच्छा काम किया। मगर वो अच्छे गेम प्लान के साथ आते तो जीत सकते थे। मैं उन्हें कम नहीं आंक रहा हूं। मैं जानता हूं कि वो इस फाइट को जीतना चाहते हैं और वो पूरी तैयारी के साथ आएंगे।”

32 वर्षीय स्टार मासूनयाने के खिलाफ सिर्फ बचने-बचाने के लिए नहीं आ रहे बल्कि वो संगठन में अपने दूसरे मुकाबले के जरिए शानदार छाप छोड़ना चाहते हैं।

The Blackbelt Japan टीम के एथलीट इस फाइट से कहीं बढ़कर मान रहे हैं।

उन्हें लगता है कि ये ग्लोबल स्टेज पर देश का नाम रोशन करने की बात है और वो बताना चाहते हैं कि जापानी एथलीट्स किसी से भी, कहीं भी फाइट कर सकते हैं।

कुरोसावा ने बताया:

“मेरे लिए सबसे अच्छे अंदाज में जीतना और जापान का प्रतिनिधित्व करना सबसे अहम है। मैं अपने देश को गौरवान्वित करना चाहता हूं और इसका सबसे अच्छा तरीका है कि अगली फाइट में जीतूं।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5