भारत में 20 जनवरी को ONE Friday Fights 1 का लाइव प्रसारण कैसे देखें

230120 BKK OFF1 1800x1200px 1

ONE Championship द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ऐतिहासिक लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से हर हफ्ते इवेंट्स का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी से ONE Friday Fights 1 के साथ होने जा रही है। इसमें फैंस को MMA और मॉय थाई के शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ और #2 रैंक के कंटेंडर अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव के बीच खिताबी मुकाबला देखने को मिलेगा।

इसके अलावा कार्ड में प्राजनचाई पीके.साइन्चाई और मुआंगथाई पीके.साइन्चाई जैसे अनुभवी स्टार्स के अलावा ढेरों थाई और अंतर्राष्ट्रीय फाइटर्स शामिल हैं।

भारत में कब आएगा ONE Friday Fights 1?

इंटरनेशनल मॉय थाई और MMA कार्ड को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से Disney+ Hotstar और Star Sports Select 2 पर लाइव देखा जा सकता है।

मॉय थाई कार्ड को watch.onefc.com, ONE Championship के YouTube चैनल और ONE Championship के Facebook पेज पर रात 8 बजे से देखा जा सकेगा।

ONE Friday Fights 1 का बाउट कार्ड

  • नोंग-ओ गैयानघादाओ vs. अलावेर्दी रामज़ानोव (ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • प्राजनचाई पीके.साइन्चाई vs. कोमपेट सिटसारावटसुएर (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • पेटबनराई सिंघा माविन vs. खुनसुएकलैक उफाबूमदेक्सेन (मॉय थाई – एटमवेट)
  • सैनसिरी पेट पोर.टोर.ओर vs. कोमावट एफए.ग्रुप (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • टाई सोर.जोर.पिएकउथाई vs. सोनराक फेयरटेक्स (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • सागेंगार्म जित्मुआंगनोन vs. सुआयाई चोर.हापयाक (मॉय थाई – 112 पाउंड्स कैचवेट)
  • सेकसन ओर. क्वानमुआंग vs. टायसन हैरिसन (मॉय थाई – कैचवेट 140 पाउंड्स)
  • रिचर्ड गॉडोय vs. एलेक्सी ल्यापुनोव (MMA – लाइटवेट)
  • मुआंगथाई पीके.साइन्चाई vs. मावलद टुपिएव (मॉय थाई – बेंटमवेट)
  • जोश हिल vs. कीवन सोलेमानी (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • अकिहिरो फुजिसावा vs. कोल्टन किएलबासा (MMA – फ्लाइवेट)
  • एंजेलॉस गियाकूमिस vs. मोहम्मद सादेघी (मॉय थाई – फ्लाइवेट)

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata