ऋतु फोगाट Vs. लिन हेचीन, 30 जुलाई: आंकड़ों में कौन कितना आगे?

Bi Nguyen Ritu Phogat ONE Dangal 1920X1280 1 768x512

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सनसनी ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट पिछली विवादास्पद हार की निराशा को पीछे छोड़ आगे बढ़कर जीत हासिल करना चाहती हैं।

शुक्रवार, 30 जुलाई को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE: BATTLEGROUND में उनका सामना चीनी प्रतिद्वंदी “MMA सिस्टर” लिन हेचीन से होने जा रहा है।

फोगाट रेसलिंग में महारत रखती हैं तो वहीं उनकी प्रतिद्वंदी सांडा स्पेशलिस्ट हैं, ऐसे में ये रेसलर बनाम स्ट्राकर की एक जोरदार भिड़ंत होगी।

इस हफ्ते होने वाले मुकाबले से पहले इन दोनों के बीच के आंकड़ों पर एक नजर।

ONE में ऋतु फोगाट का रिकॉर्ड

“द इंडियन टाइग्रेस” ने रेसलिंग छोड़कर MMA में आने के बाद से पांच मैचों में शिरकत की है, जिसमें शुरुआती चार मैचों में जीत और 1 मैच में उन्हें करीबी हार का सामना करना पड़ा। उनकी सबसे पहली जीत नवंबर 2019 में दक्षिण कोरिया की “कैप्टन मार्वल” नाम ही किम के खिलाफ आई थी।

27 वर्षीय सुपरस्टार एटमवेट (47.7 किलो – 52.2 किलो) मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में परफॉर्म करती हैं। उनकी लंबाई 156 सेंटीमीटर और लेग रीच (पैरों की पहुंच) 94 सेंटीमीटर है।

उनके MMA करियर की पांच बाउट्स में 3 में फिनिश, 1 में सर्वसम्मत निर्णय से जीत और 1 में विभाजित निर्णय से हार मिली। उनका फिनिशिंग रेट फिलहाल 75% है। उनके द्वारा ONE में मैच के दौरान सर्कल में बिताया गया कुल समय 45 मिनट 34 सेकंड है, जबकि हर बाउट का औसत समय 9 मिनट 6 सेकंड रहा है।

Ritu Phogat throwing punch on Bi Nguyen

हरियाणा निवासी एथलीट ने अपनी सभी विरोधियों को अब तक 483 स्ट्राइक्स लगाई हैं, जिनमें से 308 प्रभावशाली स्ट्राइक्स रहीं। इन प्रभावशाली स्ट्राइक्स में से 290 सिर, 17 शरीर, 1 पैर पर लगाईं। इस खेल में दोनों तरफ से स्ट्राइक्स लगाई जाती हैं, ऐसे में फोगाट को भी स्ट्राइक्स खानी पड़ी हैं। उनकी प्रतिद्वंदियों ने उनपर 216 स्ट्राइक्स लगाईं, जिसमें 75 ही प्रभावशाली स्ट्राइक्स थीं। इन 75 स्ट्राइक्स में 54 सिर, 12 शरीर, 9 पैरों पर खाईं।

Evolve टीम की प्रतिनिधि रेसलिंग से ताल्लुक रखती हैं, इस वजह से विरोधी को मैट पर गिराने में उन्हें महारत हासिल है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदियों पर कुल 17 टेकडाउंस के प्रयास किए, जिनमें से 12 में सफलता हासिल हुई। उनका सफलता प्रतिशत 70 रहा।

ONE में लिन हेचीन का रिकॉर्ड

लिन हेचीन का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 14-2-1 और ONE रिकॉर्ड 1-0 का है। फोगाट से अनुभव के मामले में “MMA सिस्टर” काफी आगे नजर आती हैं, लेकिन उनका आखिरी मैच 2019 में फिलीपींस की स्टार एथलीट जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस से हुआ, जिसमें जीत पहले राउंड में आई थी।

अपनी भारतीय प्रतिद्वंदी की तरह ही हेचीन भी 27 वर्षीय हैं। उनकी लंबाई 167 सेंटीमीटर है, उन्हें मैच के दौरान लंबाई का फायदा मिल सकता है।

ONE में उनकी एकमात्र जीत सबमिशन से आई, इस कारण उनका फिनिश रेट 100 फीसदी है। उन्होंने उस मैच को पहले ही राउंड में 4 मिनट 12 सेकंड में अपने नाम कर लिया था।

"MMA Sister" Lin Heqin throws a punch

चीनी स्टार ने अपनी प्रतिद्वंदी पर 23 स्ट्राइक्स लगाईं, जिनमें में 10 प्रभावशाली रहीं। इन प्रभावशाली स्ट्राइक्स में 7 सिर और 3 पैरों पर मारीं। टोरेस ने उनके खिलाफ 10 स्ट्राइक्स लगाने का प्रयास किया, जिसमें से सिर्फ 1 ही सही जगह पर जाकर लगी। हेचीन ने सबमिशन के लिए एक प्रयास किया और उसी में उन्हें सफलता हासिल की।

इस हफ्ते होने वाले मैच में दोनों ही एथलीट्स किसी भी हाल में एक दूसरे को हल्के में लेने की गलती नहीं करेंगी।

ये भी पढ़ें: इन 9 कारणों से आपको ऋतु फोगाट को इंस्टाग्राम पर जरूर फॉलो करना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.