मार्शल आर्ट्स के 5 तरीके, जो आपको हर तरह से बेहतर बनाते हैं

CHATRI 05092015 004

मार्शल आर्ट्स ने समय-समय पर यह साबित किया है कि उसने लोगों के जीवन पर एक जबरदस्त प्रभाव छोड़ा है। यह हमारे अंदर से सबसे अच्छी चीज़ को बाहर लाता है और हमारी क्षमताओं को खोजने में मदद करता है। यह हमारी सच्ची महानता को पहचानने में भी मदद करता है।

मार्शल आर्ट्स आपके जीवन को प्रभावित करने के तरीकों में से एक है। यह आपकी प्रतिभा को व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों रूप से बढ़ाती है। यह आपको साधारण उपलब्धि हासिल करने वाले से एक गुरु में तब्दील कर सकती है, जिसमें वैश्विक संगठन चलाने की क्षमता हो।

आइए हम 5 अलग-अलग तरीकों पर एक नज़र डालते हैं, जो मार्शल आर्ट्स भविष्य के बिजनेस लीडर बनने की आपकी क्षमता को सबके सामने लाती हैं।

# 1 मार्शल आर्ट्स लीडरशिप स्किल को बढ़ावा देती है

लीडरशिप अपने साथियों, सहकर्मियों, साथी नागरिकों और सबसे महत्वपूर्ण बात खुद को सफलता के मार्ग पर ले जाने की क्षमता है। यह एक ऐसा कौशल है, जो हर व्यक्ति में है। असल में, इसकी शक्ति का इस्तेमाल करने के लिए एक लीडरशिप के कौशल को विकसित किया जाना बहुत जरूरी है।

मार्शल आर्ट्स के माध्यम से आप एक लीडर बनने के लिए आवश्यक अनुभव निःस्वार्थ प्राप्त कर सकते हैं। मार्शल आर्ट्स कलाकारों के लिए एक-दूसरे के साथ ज्ञान और अनुभव साझा करने का कॉमन प्लेस है।

जब आप अपनी मार्शल आर्ट्स यात्रा में साथियों के साथ काम करते हैं तो इसका प्रशिक्षण आपके कौशल, तकनीकों का प्रदर्शन करने और दूसरों का मार्गदर्शन कर वही समान परिणाम दिलाने के मौके प्रदान करता है।

मुहम्मद आइमान “जंगल कैट” ने बाली एमएमए में साथियों के लिए एक लीडर और समर्थन के निरंतर स्रोत के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। यह थोड़े आश्चर्य की बात है कि इंडोनेशियाई आउटफिट एशिया के सभी प्रमुख मार्शल आर्ट्स जिम में से एक बन गई है।

# 2 मार्शल आर्ट्स एक टीम प्लेयर के रूप में परिवर्तित करती है

मार्शल आर्ट्स एक समूह में काम करने की स्थिति प्रदान करती है। आम धारणा के विपरीत मार्शल आर्ट्स कोई एक उपक्रम नहीं है, जो आप अकेले करते हैं।

हां, प्रशिक्षण में कई ऐसे उदाहरण हैं, जब आपको किसी खास काम को पूरा करने के लिए आत्म-खोज की स्थितियों में रखा जाता है। हालांकि, आपको जो नहीं भूलना चाहिए वह यह है कि किसी को भी ऐसा अकेले करने की उम्मीद भी नहीं रखनी चाहिए।

एक टीम का हिस्सा होने का मतलब है कि सामान्य लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम करना। यही सबसे महत्वपूर्ण सबक है, जो मार्शल आर्ट्स हमें सिखाती है।

आखिरकार, आपको ट्रेनिंग में हमेशा अलग तरह के पार्टनर्स के साथ काम करने की जरूरत होगी। संवाद करके आपको एक-दूसरे की ताकत और कमजोरियों को समझना होगा, ताकि आप अपने म्यूचुअल गोल्स को ठीक से समझ पाएं। इस तरह मार्शल आर्ट्स आपको एक बेहतर टीम का खिलाड़ी बनाने में मदद करती है।

कई बार मॉये थाई वर्ल्ड चैंपियन इलायस महमूदी “द स्नाइपर” को उनके सपनों को साकार करने के लिए महमूदी जिम में परिवार के सदस्यों की एक मजबूत टीम द्वारा प्रोत्साहित किया गया था। फ्रांसीसी-अल्जीरियाई योद्धा ने कभी सीखना बंद नहीं किया। यहां तक कि वह खुद को और बेहतर करने के लिए अक्सर थाईलैंड की यात्रा करते रहते हैं।

# 3 मार्शल आर्ट्स आपको समस्याओं को हल करना सिखाती है

अपने पेशे के लिए चाहे आप एक डेस्क पर दिन में नौ घंटे बैठते हों, चाहे वह एक टिपिकल ऑफिस सिटिंग में हों या फिर फील्ड में। ऐसे में महत्वपूर्ण सोच और समस्या-समाधान की नीति दैनिक जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायक होती है।

मार्शल आर्ट्स आपको विभिन्न शारीरिक और मानसिक स्थितियों के समाधान खोजने की अनुमति देकर एक महत्वपूर्ण विचारक बनने के लिए प्रशिक्षित करती है।



जूडो या ब्राज़ीलियाई जिउ-जित्सू जैसी युद्ध कलाओं में कलाकार कई उदाहरणों का सामना करते हैं, जहां कुछ समस्याओं के समाधान तुरंत स्पष्ट नहीं होते हैं। हालांकि, सीखे हुए हर कौशल और तकनीक के उपयोग से आप मानसिक रूप से समीकरण बना सकते हैं और उन्हें शारीरिक रूप से निष्पादित कर सकते हैं।

सैम-ए गैयानघादाओ इसका आदर्श उदाहरण हैं। वह वर्षों से मॉय थाई के उच्चतम स्तर पर हैं और सर्कल में अपनी समस्याओं को हल करने के लिए इसके कौशल का उपयोग कर रहे हैं।

4# मार्शल आर्ट्स मानसिक तनाव से उबरना और अनुशासित बनना सिखाती है

एक इनसान के तौर पर मार्शल आर्ट्स हमारे शारीरिक और एथलेटिक विकास के रूप में बेहद मददगार साबित होती है। यह सबसे महत्वपूर्ण मांसपेशी और हमारे दिमाग के लिए भी एक व्यायाम के रूप में काम करती है।

जैसा कि आप अपनी मार्शल आर्ट्स यात्रा में यह सीखेंगे कि प्रशिक्षण में आपके द्वारा सामना की जाने वाली बाधाओं में से अधिकतर मानसिक हैं। शारीरिक रूप से निरंतर अभ्यास के जरिए अपनी क्षमता को बढ़ाना आसान है लेकिन समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक दृढ़ता की जरूरत होती है, जो कठिन है। इसके लिए प्रशिक्षण में भाग लेने और हर दिन अपनी सीमा को आगे बढ़ाने के लिए अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है।

ना केवल मार्शल आर्ट्स आपको शारीरिक रूप से विकसित करती है बल्कि यह आपको और केंद्रित बनाती है। इससे आपकी एकाग्रता में सुधार होता है। नतीजतन, आप दबाव में भी बेहतरीन करेंगे और प्रतिकूल परिस्थितियों में अच्छा करेंगे।

गुरदर्शन मंगत “सेंट लायन” भले ही मिक्स्ड मिश्रित मार्शल आर्टिस्ट बनने के लिए खेल के दिग्गजों से प्रेरित रहे हों पर उनकी यात्रा आसान नहीं थी। मंगत को एक अच्छी कॉरपोरेट नौकरी छोड़नी पड़ी थी लेकिन उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी मार्शल आर्ट्स संस्था को मजबूती देने और अब मुकाबला करने की ताकत पा ली है।

5# मार्शल आर्ट्स अधिक सकारात्मक व्यक्ति बनाती है

मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण के जरिए आपका संपूर्ण व्यक्तित्व प्रभावित होता है और आप ज्यादा सकारात्मक व्यक्ति बनने की तरफ बढ़ते हैं।

मार्शल आर्ट्स व्यक्तिगत विकास पर प्रभाव डालती है, जिससे स्वास्थ्य से लेकर मानसिक और आध्यात्मिक वृद्धि होती है। इस तरह इसका निरंतर प्रशिक्षण एक अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण की तरफ ले जाता है। इससे आप व्यक्तिगत जीत के लिए अभ्यस्त हो जाते हैं। इस दौरान आप यह महसूस करते हैं कि सकारात्मक सोच आपको कठिन रास्ते से ही मिलेगी। कोई भी अपने आप को यह बताकर सफल नहीं हुआ है कि वे नहीं कर सकता है।

यह सकारात्मक आपके करियर सहित आसपास की हर चीज को प्रभावित कर सकती है। इसका परिणाम एक बेहतर जीवन शैली के रूप में निकलकर आता है। मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण के माध्यम से आप जो हासिल करने में सक्षम हैं, उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। यह आपको अपनी सीमा से परिचित कराती है।

एक प्रशिक्षित मुक्केबाज के रूप में सोवनाह्री एम “द स्वीट सैवेज” को मिक्स्ड आर्ट्स सीखने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। कम्बोडियन-अमेरिकी स्टार को हतोत्साहित किया गया था लेकिन उसने अपने कौशल को निखारा और आखिरकार सकारात्मक परिणाम निकलकर आए।

और पढ़ें: जानें कैसे सोवनाह्री एम को मार्शल आर्ट्स ने उनकी जड़ों तक पहुंचाने में मदद की

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 35 10 scaled
ApiwatSorSomnuk PanpadejNFLooksuan OFF 1920X1280 scaled
Jihin Radzuan Chihiro Sawada ONE Fight Night 20 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
ChihiroSawada ring 1200X800
abdullarambo
Worapon SoeLinOo OFF139 Faceoff 1920X1280 scaled
reugreug