अपने पहले MMA सेशन के लिए 5 जरूरी टिप्स

MMA GOAT Demetrious Johnson’s Training

अगर आप पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जिम में जाने के बारे में सोच रहे तो ऐसी बहुत सी बातें हैं, जिनके बारे में आपको पहले से जान लेना चाहिए ताकि आपकी ट्रेनिंग आसान हो सके।

इन सबके बाद भी ये उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि जाते ही आप पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन जॉन लिनेकर और टॉप रैंक के कंटेंडर फैब्रिसियो एंड्राडे की तरह ट्रेनिंग करने लगेंगे, जो 25 फरवरी को थाईलैंड के बैंकॉक में होने वाले ONE Fight Night 7 में वेकेंट (रिक्त) खिताब को हासिल करने के लिए भिड़ने वाले हैं।

आपको पूरी लगन से उस स्तर तक मेहनत करनी होगी, जितनी ब्राजीलियाई एथलीट्स करते हैं। ऐसे में हम वो 5 टिप्स साझा करने जा रहे हैं, जिनको जानकर आप पहले दिन मैट पर बेहतर तरीके से ट्रेनिंग का लाभ उठा सकते हैं।

पहले से तैयार रहें

आप अपने MMA सेशन में जाने से पहले, बाद में और उस दौरान ढेर सारा पानी पीजिए क्योंकि आपको बहुत सारा पसीना आ सकता है। खुद को हाइड्रेट करके आप ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम हो सकते हैं और ट्रेनिंग का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।

आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अन्य ढेर सारे पौषक तत्वों के साथ संतुलित भोजन को अपने खाने में शामिल करना चाहिए। इससे आपके पास अपने पहले MMA सेशन के दौरान भरपूर ऊर्जा के साथ जरूरी ताकत भी होगी।

रात में भरपूर आराम करना जरूर सुनिश्चित करें। इससे आपका शरीर अगले दिन की जाने वाली मेहनत के लिए पूरी तरह से तैयार हो सकेगा।

सही कपड़ों का चुनाव करें

https://www.instagram.com/p/ClHqhh4LdWP/?utm_source=ig_web_copy_link

अगर आप अपने पहले सेशन को सफल बनाना चाहते हैं तो आपके पास सही कपड़े होने चाहिए। MMA शॉर्ट्स, रैश गार्ड, कम्प्रेशन स्पैंडेक्स जैसे आरामदायक कपड़े पहनें, जो आपको सही से सारी चीजें करने की आजादी देंगे।

ये कपड़े अच्छी तरह से फिट, किसी तरह की उलझन ना करने वाले और मैट पर आपके मूवमेंट को सीमित ना करते हुए लंबे समय तक चलने वाली ट्रेनिंग में आरामदायक महसूस करवाने वाले होने चाहिए।

इसके अलावा माउथगार्ड, हेडगियर, शिन गार्ड और ग्लव्स पहनने का ध्यान रखें। ये चीजें सेशन के दौरान आपको और आपके प्रतिद्वंदी को चोट लगने से बचाने में मदद करेंगी।

प्रशिक्षण देने वाले की बात ध्यान से सुनें

पहले MMA सेशन के दौरान आपका प्रशिक्षक आपको सही चीजें सिखाने का सबसे अच्छा और करीबी माध्यम होगा। आप उनकी सलाह को ध्यान से सुनना सुनिश्चित करें। भले ही कुछ चीजें आपके कंफर्ट जोन से बाहर ही क्यों ना हों।

सीखने के दौरान ज्यादा लाभ उठाने के लिए आपको खुले विचारों वाला होना होगा। आपको इस प्रक्रिया पर विश्वास करने के लिए तैयार होना पड़ेगा और प्रशिक्षक द्वारा दी जाने वाली जानकारियों को पूरी तरह से अपनाना होगा।

यही नहीं, सवाल पूछने के लिए तैयार रहें और प्रशिक्षक द्वारा सिखाई गईं तकनीकों का अभ्यास करते रहें। बताई गई चीजों का नियमित रूप से अभ्यास करें ताकि आप मूव्स को सही और सुरक्षित रूप से कर सकें।

जल्दबाज़ी ना करें

पहले MMA सेशन के दौरान धीरे और स्थिर रहकर चीजें सीखें। मूल सिद्धांतों पर ध्यान दें और अपनी तकनीक का ठीक ढंग से अभ्यास करते रहें। दरअसल, ये ट्रेनिंग की नींव है, जो लंबे समय तक आपकी जड़ों को मजबूत रखेगी।

हो सकता है कि कई बार कुछ प्रभावशाली मूव्स ना कर पाने से आप निराश हो जाएं, जिन्हें अक्सर आप अपने ONE सुपरस्टार्स को करते हुए देखते हैं। हालांकि, इन छोटी-छोटी चीजों पर काम करने से आप भविष्य के लिए खुद को ज्यादा बेहतर बना सकते हैं। इससे आपको अपने बेहतरीन क्रम को बनाने में मदद मिल सकती है।

धीरे-धीरे चीजें करने से आपकी और आपके साथ ट्रेनिंग करने वाले साथियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। इससे आप अपनी मूवमेंट्स के बारे में और जागरूक हो सकते हैं और संभावित चोटों से भी बच सकते हैं।

पूरी प्रक्रिया का भरपूर आनंद लें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक रोमांचक और सुखद अनुभव हो सकता है। इस वजह से सुनिश्चित करें कि आप अपने पहले सेशन का भरपूर आनंद उठाएं। प्रतिस्पर्धी पहलुओं की चिंता ना करें, बस आनंद लें और कुछ नई स्किल्स को सीखने में अपना पूरा ध्यान लगाएं।

इसके अतिरिक्त, मार्शल आर्ट्स से कई तरह के शारीरिक लाभ होते हैं। नई विधा को सीखने के दौरान लगाई जाने वाली ऊर्जा से आपको कई तरह के मानसिक लाभ भी होंगे। सिर्फ यही नहीं, आप नए दोस्त बनाएंगे और जीवन के अमूल्य सबक सीखेंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के अभ्यास के जरिए आप अपने शरीर के प्रति अधिक जागरूक हो सकेंगे। आपके अंदर चुनौतियों का जवाब देने की समझ पैदा होगी। आप इस विधा के सिद्धांतों को लागू करने और अपने हर दिन के जीवन पर ज्यादा ध्यान देने में भी सक्षम होंगे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)