5 तरीकों से युवाओं के लिए फायदेमंद रह सकता है मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स

Group sit-ups at Evolve

ऐसे कई कारण हैं जिनसे माता-पिता को अपने बच्चों को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग लेने भेजना चाहिए।

खासतौर पर युवावस्था से निकलने के बाद किसी व्यक्ति के लिए जीवन कठिन होता जाता है। इसलिए उस समय पर युवा लोगों को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स जैसी चीज़ से बहुत सकारात्मक असर पड़ सकता है।

ये खेल उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकता है और इसे वो अपने करियर के तौर पर भी चुन सकते हैं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं उन 5 फायदों के बारे में जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स युवाओं को दे सकता है।

आत्मविश्वास

Demetrious Johnson competes in a mixed rules superfight at ONE X

जरूरी नहीं कि सभी युवा ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हों, लेकिन आत्मविश्वास एक ऐसी चीज़ है जो उन्हें हर रोज़ कुछ ना कुछ फायदा दिलाएगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लोगों को सिखाता है कि खुद पर भरोसा हो तो कोई व्यक्ति बहुत मुश्किल भरी परिस्थितियों से आसानी से निपट सकता है।

वो फाइट करें या ना, लेकिन मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उन्हें फाइटिंग और उससे बाहरी दुनिया में भी चुनौतियों का सामना करने में मदद करता है।

सहनशील बनाता है

Angela Lee successfully defends the ONE Women's Atomweight World Championship at ONE X

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स युवाओं को अधिक सहनशील बनने में मदद करता है, जिससे उन्हें जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करने में मदद मिलती है।

ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली ने केवल 20 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनकर इस बात को सच साबित करके दिखाया था।

अपने दूसरे वर्ल्ड टाइटल डिफेंस में उन्होंने निमोनिया की शिकार होते हुए भी फाइट की थी। बीमार होने के बाद भी उन्होंने इस्टेला नुनेज़ को सबमिशन से मात दी थी।

शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करता है

John Lineker about the enter the Circle before their match for the ONE Bantamweight World Championship at ONE: LIGHTS OUT

युवाओं के लिए शुरुआती सालों में खुद का अच्छे से ख्याल रखना चाहिए। जैसे सोशल मीडिया, अत्यधिक दबाव और शरारती तत्व आपकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को बिगाड़ सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से जुड़ने के बाद वो मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु जैसे खेलों से जुड़ेंगे। इसलिए उनकी शारीरिक और मानसिक स्ट्रेंथ भी बढ़ेगी।

शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के अच्छे होने से उनपर दबाव अधिक हावी नहीं होगा, जिससे उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी होगी।

सेल्फ-डिफेंस

Team Lakay athletes relax in the gym

काफी बच्चे सेल्फ-डिफेंस के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सीखना शुरू करते हैं, लेकिन ये युवाओं को भी फायदा दे सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स क्लास एक सुरक्षित वातावरण बनाती हैं, जहां कोच अपने शिष्यों को खुद को सुरक्षित रखने की तकनीकों के बारे में बताते हैं। उन्हें खतरनाक परिस्थितियों से निकलने के तरीकों के बारे में बताया जाता है।

कोई माता-पिता अपने बच्चों को सबसे अच्छा गिफ्ट दे सकते हैं तो वो सेल्फ-डिफेंस करने की काबिलियत है और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स उन्हें ऐसा करना सिखा सकता है।

दृढ़ होना सिखाता है 

MMA stars Christian Lee and TImofey Nastyukhin fight at "ONE on TNT II"

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग आपको दृढ़ बनाती है और ऐसा आप पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली से भी पूछ सकते हैं।

एंजेला ली के छोटे भाई ने 17 साल की उम्र में प्रोफेशनल डेब्यू किया और शानदार प्रदर्शन के बलबूते ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए ली ने कई बड़े मुकाबलों को जीता और ये सब उनकी दृढ़ता से ही संभव हो पाया है।

20 साल की उम्र में जापानी लैजेंड शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले सबसे युवा मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बने थे।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October