Woman Crush Wednesday: विक्टोरिया लिपियांस्का

Viktoria Lipianska defeats Amber Kitchen

विक्टोरिया लिपियांस्का ने पिछले साल सितंबर के महीने में डेब्यू मैच में शानदार जीत हासिल कर ONE Championship में कदम रखा था और उनका करियर अब अलग ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।

इस 23 वर्षीय एथलीट ने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन से दुनिया के सबसे बड़ी मार्शल आर्ट्स संगठन में कई सारे प्रशंसक बना लिए हैं। इसके साथ ही उन्हें ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाले सबसे पहले मुकाबले में हिस्सा लेने का मौका मिलता।

भले ही COVID-19 महामारी के चलते मुकाबला रद्द हो गया लेकिन पूरी दुनिया के प्रशंसक उन्हें 2020 में फिर वापसी करते हुए देखना चाहेंगे।

#WomanCrushWednesday के इस एडिशन में हम 3 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं जिनसे वो The Home Of Martial Arts में एक बाउट के बाद ही बड़ा प्रभाव छोड़ पाईं।

विश्व-स्तरीय मॉय थाई स्किल्स

एम्बर किचन के खिलाफ ONE: IMMORTAL TRIUMPH में लिपियांस्का ने दर्शाया कि वो विश्व-स्तरीय स्ट्राइकर हैं और उनके गेम में कई सारे हथियार हैं।

T.F.C. Bratislava प्रतिनिधि को ग्लोबल स्टेज पर WMF Pro-Am मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के रूप में मौका मिला था और उन्होंने ONE Super Series के दौरान दर्शाया कि उनमें मॉय थाई के सबसे बड़े ईनाम के लिए चैलेंज करने की क्षमता है।

उनके ताकतवर पंच, धमाकेदार लो किक और जबरदस्त नीज़ ने उन्हें विभाजित निर्णय से जीत दिलाई और “8 अंगों की कला” के प्रशंसक उन्हें फिर एक्शन में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।

दिमाग का उपयोग

Viktoria Lipianska attacks Amber Kitchen with punches at ONE: IMMORTAL TRIUMPH

लिपियांस्का सिर्फ जिम में मेहनत नहीं करती है। वो अपने दिमाग को भी वर्कआउट कराती हैं।

भले ही वो अपने पूरे जीवन में एथलीट बनकर रही हैं लेकिन इस समय वो ब्राटिस्लावा यूनिवर्सिटी ऑफ इकोनॉमिक्स में एडवांस्ड बिजनेस डिग्री के पांचवें ईयर में है।

वो अपनी पढ़ाई को ट्रेनिंग रूटीन के साथ जोड़ने में सफल रही हैं और इसने उन्हें मार्शल आर्ट्स के शीर्ष पर पहुंचने में मदद की।

एक सकारात्मक रोल मॉडल

महामारी के चलते भले ही इस एथलीट को अपने करियर का सबसे बड़ा मुकाबला करने का मौका नहीं मिला हो लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अच्छी चीज़ों पर नजर डालने का निर्णय लिया है।

लिपियांस्का को अपने देशवासियों और प्रशंसकों दोनों को सकारात्मक बने रहने की सलाह देना काफी ज्यादा पसंद है और इसका प्रमाण महामारी के इस दौर से मिलता है।

वो इससे डरेंगी नहीं और पीछे भी नहीं हटेंगी। वो हर किसी को इस मुश्किल की घड़ी में खुशियां बांटने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं।

लिपियांस्का के कुछ शानदार पल

आप यहां लिपियांस्का के ONE Super Series के कुछ शानदार पल देख सकते हैं!

ये भी पढ़ें: Woman Crush Wednesday: अल्मा जुनिकु

लाइफ स्टाइल में और

MurHawkSlater 1200X800
Thongpoon PK Saenchai Timur Chuikov ONE Fight Night 19 39 scaled
Liam Nolan Ali Aliev ONE Fight Night 18 35 scaled
Smilla Sundell Allycia Hellen Rodrigues ONE Fight Night 14 7 scaled
Nong O Gaiyanghadao Liam Harrison ONE on Prime Video 1 1920X1280 2
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 22
Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 31
John Lineker Kim Jae Woong ONE Fight Night 13 98
Stamp Fairtex defeats Puja Tomar at ONE A NEW TOMORROW DC 2150
267626401_455098189352410_8650012728357103411_n.v1
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 11
Jackie Buntan Diandra Martin ONE Fight Night 10 21