Woman Crush Wednesday: रिका इशिगे

Rika Ishige sits in the cage

रिका “टाइनी डॉल” इशिगे अपनी लंबाई और हंसमुख चेहरे से भले ही एक आदर्श मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट की तरह ना लगती हों लेकिन एक कहावत ‘किसी भी किताब को उसके कवर से जज नहीं करना चाहिए’ उनपर पूरी तरह सूट करती है।

थाई-जापानी स्टार ने साल 2017 में अपना ONE डेब्यू किया था और कुछ ही समय में उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन और साहस के बलबूते दुनिया भर के फैंस के दिलों में जगह बनाने में सफलता पाई।

यहाँ तक कि ग्लोबल स्टेज पर उन्होंने अपने पहले 2 मुकाबलों में पहले राउंड में जीत हासिल की थी।

उसके बाद से भी इशिगे लगातार खुद में सुधार करती आई हैं। ऐसा किसी एथलीट के साथ नहीं होता कि उन्हें हमेशा ही सफलता हाथ लगती रहेगी लेकिन बैंकॉक की एथलीट की दृढ़ता कभी लड़खड़ाई नहीं है।

इन्हीं बातों को ध्यान में रख आप देख सकते हैं कि “टाइनी डॉल” को फैंस द्वारा इतना पसंद क्यों किया जाता है।

निडर इंसान

इशिगे जब हाई स्कूल में थीं तो शरारती बच्चे लगातार उन्हें परेशान किया करते थे, यहाँ तक कि बात गालियों और शारीरिक क्षति तक भी पहुंच जाती थी। लेकिन हमेशा के लिए वो ऐसी नहीं बनी रहना चाहती थीं।

वो उन शरारती तत्वों को नहीं बदल सकती थीं इसलिए उन्होंने खुद में बदलाव करना शुरू किया। उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू की, जिससे उनकी ना केवल स्किल्स में सुधार हुआ बल्कि आत्मविश्वास भी मजबूत हुआ और अब वो खुद की रक्षा भी कर सकती हैं।

आज इशिगे दूसरों को सहानुभूति का उपदेश देती हैं और उन लोगों को मार्शल आर्ट्स के लाभ समझाती हैं जो उनकी जैसी परिस्थितियों से गुजर रहे हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में दूसरों के लिए उदाहरण स्थापित किया

पुरुषों को कॉम्बैट स्पोर्ट्स में हमेशा से अधिक तवज्जो मिलती आई है इसलिए एक महिला होते हुए उन्हें खुद को साबित करने के लिए दोगुनी मेहनत की जरूरत पड़ी। उन्होंने इसी सिद्धांत को अपनाए रखा और आज वो दूसरों के लिए सफलता का एक उदाहरण बन चुकी हैं।

30 वर्षीय स्टार ने आइकीडो और कराटे सीखने से शुरुआत की और उसके बाद उन्होंने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कदम रखा।

इसी मेहनत के सहारे मार्च 2017 में उन्हें ONE में आने का मौका मिला। खास बात ये रही कि वो सर्कल में कदम रखने वाली थाईलैंड की पहली महिला मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट बनीं। अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच यानी ONE: WARRIOR KINGDOM में उन्होंने अपने घरेलू फैंस के सामने ऑड्रेलौरा बोनीफेस को हराया था।

अलग-अलग किरदारों की पोशाक पहनकर एंट्री करने के लिए मशहूर

इशिगे की परफ़ॉर्मेंस एरीना में एंट्री लेने के साथ ही शुरू हो जाती है। उन्हें अपने दिलचस्प वॉकआउट्स के लिए ज्यादा जाना जाता है और चेहरे पर हमेशा हल्की मुस्कुराहट होती है।

थाई सुपरस्टार कई अलग-अलग आउटफिट्स (पोशाकों) में एंट्री ले चुकी हैं, जिनमें मार्शल आर्ट्स लैजेंड ब्रूस ली, कैप्कॉम स्ट्रीट फाइटर के चुन-ली और माइटी मॉर्फिन पावर रेंजर्स के पिंक रेंजर शामिल हैं।

इसके अलावा वो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अलग-अलग पोशाकों में तस्वीरें साझा करती रहती हैं और हाल ही में उन्होंने हार्ले क्विन जैसी कॉस्ट्यूम को पहनकर तस्वीर साझा की थी।

कुछ यादगार पल

आखिर में हम ONE में इशिगे के एक्शन और ग्रैंड एंट्रेंस से जुड़े कुछ यादगार लम्हे आपके सामने प्रदर्शित कर रहे हैं। साथ ही शुक्रवार, 4 अप्रैल को उन्हें जन्मदिन की बधाई देना ना भूलिएगा।

ये भी पढ़ें: Woman Crush Wednesday: जेनेट टॉड

विशेष कहानियाँ में और

Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
nongoasa
nabilrambo
Sinsamut Klinmee And George Jarvis scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 6 scaled
Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled
abdullarambo
Mohammad Siasarani Jo Nattawut ONE Friday Fights 137 9 scaled
Saemapetch Fairtex Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 31 25 scaled
Rambolek Dmitrii Kovtun ONE Fight Night 35 1 scaled