कैसे इलियास एनाहाचि को पिता ने किसी और से अधिक प्रेरित किया

Ilias Ennahachi DREAMS OF GOLD ADUX IMG_8764 768x512

इलियास एनाहाचि “ट्वीटी” को जीवन और करियर में पिता के जितना किसी अन्य ने प्रेरित नहीं किया। ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन ONE: AGE OF DRAGONS में वांग वेनफेंग “मेटल स्टॉर्म” के खिलाफ अपनी बेल्ट का बचाव करेंगे। छोटी सी उम्र से ही वह अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए मार्शल आर्ट्स से लगाव करने लगे।

वह विश्व चैंपियन एथलीटों की तरह बनने का सपना देखता था। वह जिसे देखता और प्रशंसा करता था। उसने कभी भी उस महान व्यक्ति की तुलना किसी और से नहीं कि जिन्होंने उसे इस महानता के रास्ते पर पहुंचाया।

23 वर्षीय के पिता की प्रशंसा उनके जन्म से पहले चली गई। एनाहाचि के पिता ने अपना अधिकांश बचपन मोरक्को में बिताया। लेकिन 13 वर्ष की उम्र वे अपना देश छोड़ नीदरलैंड पहुंच गए क्योंकि उनके पिता बच्चों को बेहतर भविष्य देना चाहते थे। एनाहाचि बताते हैं कि “मेरे दादा किसान थे जो पहाड़ी पर रहते थे बिना पानी, गैस और लाइट के। खाने के अलावा उनके पास कुछ भी नहीं था।”

वे बताते हैं कि “मेरे दादाजी ने कड़ी मेहनत की ताकि वह अपने बच्चों को हॉलैंड ला सकें और बेहतर भविष्य बना सकें। मेरी नजर में वे सफल रहे।” अपने नए देश के लिए एक आप्रवासी के रूप में, एनहाची के पिता को पूर्वाग्रह से जूझना पड़ा, लेकिन वह आखिरकार बस गए और अपनी पत्नी के साथ परिवार का पालन-पोषण किया।

उनके बच्चे- इलियास, उनके भाई और उनकी बहन को उतने संघर्ष नहीं झेलने पड़े और उट्रेच में एक खुशहाल बचपन था। “ट्वीटी” का कहना है कि वे समर्थन या स्नहे की बजाय हमेशा कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहन चाहते थे। खासकर जब यह मार्शल आर्ट की बात आई।



उनके पिता ने अपने खाली समय में किकबॉक्सिंग का अभ्यास किया और अपने बेटे में इसका जुनून भरने के लिए सब कुछ किया जो कर सकते थे। वह उसे प्रशिक्षण के लिए अपने साथ ले गए। उसका सामान खरीदा, जिम की फीस का भुगतान किया और सब चीजों के ऊपर अभ्यास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने उसके साथ प्रशिक्षण भी लिया और इसने एसबी जिम प्रतिनिधि को अपने विश्व चैंपियन नायकों से भी अधिक प्रोत्साहित किया। वह कहते हैं कि “शुरुआती दिनों में मैं अक्सर बुआका (बंचामेक) के वीडियो देखा करता था। उनके वीडियो मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणादायक थे, लेकिन जिस आदमी की मैंने सबसे ज्यादा प्रशंसा की, वह मेरे पिता हैं।

वांग ने कहा कि ”उन्होंने हमेशा मुझे ट्रेनिंग में शामिल किया और अब भी करते हैं। इससे मुझे कठिन प्रशिक्षण लेने और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की ऊर्जा और शक्ति मिलती है।” अपने माता-पिता के इतने सालों के समर्थन के बाद एनाहाचि का आभार और वापस पाने की इच्छा उनके जीवन में प्रेरक शक्ति है।

वह जिम में सबसे कठोर अभ्यास सत्र के माध्यम से संघर्ष करते हैं या सर्किल में सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदी को परखते हैं। सबसे बड़े मंच पर जीत और विश्व खिताब की प्रतिष्ठा बड़ी है। इस सबसे ज्यादा वह उस सफलता का पीछा करता है। इसलिए प्रशंसक उसे सर्वोत्कृष्ठ एथलीट मानते हैं।

वह कहते हैं कि “मैं जो कुछ भी करता हूं, अपने परिवार के लिए करता हूं। इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। मुझे जो भी समर्थन मिला, उसके लिए मैं उन्हें पुरस्कृत करूंगा। हमेशा अपने परिवार का सम्मान करें, वे जीवन में आपका सबसे बड़ा सहारा हैं।”

 बीजिंग | 16 नवम्बर| AGE OF DRAGONS | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें

ONE: AGE OF DRAGONS का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स सिलेक्ट 2 पर शनिवार 16 नवंबर दोपहर 2:30 बजे आईएसटी पर शुरू होगा। मुख्य कार्ड की विशेषता रितु फोगट का ONE डेब्यू, 4:00 बजे आईएसटी से शुरू होगा।

विशेष कहानियाँ में और

Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight